KRIDA NEWS

Nalanda: महिला क्रिकेट खिलाड़ियों तथा अंडर-16 का ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ियों का लिस्ट किया गया जारी; देखें अपना नाम

Nalanda: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-16 और महिला टूर्नामेंट को लेकर नालंदा जिला (Nalanda District) ने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। 10 मई को सोहसराय खेल परिसर में नालंदा के तदर्थ समिति के चेयरमैन विजय कुमार की देख रेख में महिला और अंडर-16 के खिलाड़ियों चयन ट्रायल संपन्न हुआ।

विजय कुमार ने बताया कि बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के दिशानिर्देश से नालंदा जिला में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल करवाया गया। जिसमें 27 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसके बाद महिला चयन समिति में के चयनकर्ताओं स्वेता शाही, निशा खान और आकाश वर्मा ने 8 खिलाड़ियों का चयन किया, जो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले राज्य के चयन ट्रायल में भाग लेंगी।

चयनित महिला खिलाड़ियों की लिस्ट
1.शोभना साकेत 2.निधि भारती 3. अनम सहाय 4.रानी भारती 5.ममता रॉय 6.राधा पटेल 7.तन्नू कुमारी 8. कृतिका पांडेय

इसके अलावा नालंदा जिला अंडर-16 इंटर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भी चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। इस चयन ट्रायल में कुल 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें 25 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है, वहीं 3 खिलाड़ियों को सुरक्षित के रूप में रखा गया है।

तदर्थ समिति के चेयरमैन विजय कुमार ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पुरुष क्रिकेट के साथ महिला खिलाड़ियों को आगे लाने और महिला विकास एवं जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के दिशा निर्देश से हम सभी नालंदा तथा बिहार के क्रिकेट को एक नई ऊंचाई देने की ओर अग्रसर हैं। हम राकेश कुमार तिवारी के साथ एकजुट होकर बिहार में क्रिकेट को आगे ले जाने का काम करेंगे।

नालंदा अंडर-16 बालक चयनित खिलाड़ियों के नाम :
रौनक राज, आरव रॉय, राजीव कुमार, कृष्णा कन्हैया, विराट आनंद, विराज आर्या, कारण रेड्डी, लक्ष्य प्रकाश, विराट यादव, ओम प्रकाश, मो फैज़ अहमद, सचिन कुमार, चंद्रभान, चुन्नू कुमार, ब्रजेश कुमार, राजगुरु तथा राजीव (विकेटकीपर ), विनीत कुमार, आशीष कुमार, अरुणेश वर्मा, लकी निर्णव, अनीश कुमार, प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार, प्रसंजीत कुमार।
सुरक्षित खिलाडी : शशि रंजन, अभिषेक कुमार, सुजल कुमार, नयन नंदवंशी.

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 का शानदार आगाज, बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की 198 रन से बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर शनिवार से शुरू हुई बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार मुकाबले के साथ हुआ। लीग मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन एकेडमी को 198 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 342 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मन्नू ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित राज ने 68 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके अलावा अंश राज ने 47 रनों का योगदान दिया। ईशान किशन एकेडमी के लिए रियान सैनी ने 2, रौनक गुप्ता ने 3, अंश राज ने 1, आयुष रंजन ने 1, अर्जुन राणा ने 1 और अनिश ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन एकेडमी की टीम बिहार कैम्ब्रिज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश राज ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बिहार कैम्ब्रिज टीम-C की ओर से गेंदबाजी में रौनक गुप्ता ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सौरव और सुमरन कुमार ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रोहित राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम-C ने शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए और प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.