KRIDA NEWS

मदर टेरेसा अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट: ए एस रवि के हरफनमौला प्रदर्शन से इंडियन पब्लिक स्कूल विजयी

पटना: पटना के गर्दनीबाग स्थित पटना हाई स्कूल में खेले जा रहे मदर टेरेसा अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडियन पब्लिक स्कूल ने आर्यन पब्लिक स्कूल को 30 रनों से हराया। ए एस रवि को शानदार अर्धशतकीय पारी और 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इंडियन पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। जिसमें ए एस रवि ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। उसके अलावा हर्षित सिंह राजपूत ने 31, अमन कुमार ने 17 और पिंटू कुमार ने 10 रन बनाए। आर्यन पब्लिक स्कूल के लिए शश्वत ने 20 रन देकर 4, आर्यन ने 12 रन देकर 2, पुष्परंजन ने 37 रन देकर 2 और शिवम कुमार ने 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन पब्लिक स्कूल 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें आर्यन कुमार ने 38, सोनू राय ने 13, शुधांशु मिश्रा ने 15, नवीन ने 13 और शिवम कुमार ने 15 रन बनाए। वहीं इंडियन पब्लिक स्कूल के लिए गेंदबाजी करते हुए ए एस रवि ने 18 रन देकर 3, अमन कुमार ने 35 रन देकर 2, पिंटू ने 23 रन देकर 1, सुमित ने 21 रन देकर 1 और पियूष ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाए और मुकाबले को 30 रनों से जीत लिया।

Read More

जावेद के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंजीनियरिंग विभाग की बड़ी जीत, सुरक्षा विभाग को 71 रन से हराया

सोनपुर: अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा विभाग को 71 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक जावेद रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (31 रन और 2 विकेट) के लिए जावेद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर सुरक्षा विभाग ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और इंजीनियरिंग विभाग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंजीनियरिंग टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज रंजीत बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद मिथिलेश और यशवंत भी मात्र 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद जावेद (31 रन) और राजीव (8 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन राजीव दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड होकर आउट हो गए। पावरप्ले में ही 20 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में आ गई थी।

इसके बाद सौरभ ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने जावेद के साथ मिलकर 90 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे टीम संभली और निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सुरक्षा विभाग की ओर से गेंदबाजी में चंदन पांडे ने 3 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।

80 रनों पर सिमटी सुरक्षा विभाग की टीम

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरक्षा विभाग की टीम इंजीनियरिंग के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन ने 21 रन बनाए, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती, जावेद और रंजीत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विकाश, कुंदन और अमित ने 1-1 विकेट हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंजीनियरिंग विभाग ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग 2026 का शानदार आगाज, जेवियर्स और डॉनी पोलो की दमदार जीत

पटना: यासवन स्पोर्ट्स मैदान पर बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। पहले ही दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। पहले दिन जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल को 9 विकेट से हराया, वहीं दूसरे मुकाबले में डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल ने बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल को 71 रन से हराया।

उद्घाटन अवसर पर बिहार के कई प्रतिष्ठित क्रिकेटर मौजूद रहे, जिनमें दुलीप ट्रॉफी खिलाड़ी अभिजीत साकेत, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कुमार रजनीश और अंशुमान गौतम, पूर्व रणजी खिलाड़ी व भाजपा युवा नेता आशीष सिन्हा शामिल थे। इसके अलावा महाविद्या ग्लोबल स्कूल की निर्देशिका रिमझिम कुमारी, महादेवा एप्लायंस के निदेशक विकास कुमार, अधिवक्ता शांभवी राज (DLSA पटना) भी उपस्थित रहीं। स्वागतकर्ताओं में टूर्नामेंट निदेशक अमित रंजन, रणजी खिलाड़ी हिमांशु हरि और सैयद मुस्ताक अली खिलाड़ी व अधिवक्ता प्रतीक कुमार मौजूद रहे।

जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल की एकतरफा जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल की टीम 13.2 ओवर में मात्र 34 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अस्तित्व चंद्र (6 रन) और ज्ञानजय (4 रन) ही दहाई के करीब पहुंच सके। जेवियर्स की ओर से गेंदबाजी में कुमार वैभव (3 विकेट), रायन सामी (3 विकेट) और ऋषव तिवारी (2 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया।

जवाब में जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने 5.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदिश सिन्हा (नाबाद 13 रन) और ऋषव (नाबाद 6 रन) ने टीम को आसान जीत दिलाई। प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और MVP का पुरस्कार रायन सामी को दिया गया। वहीं इस मैच के बेस्ट बैट्समैन आदिश सिन्हा रहे।

डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल की बड़ी जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉनी पोलो की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श राणा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 126 रन बनाए (19 चौके, 7 छक्के)। इसके अलावा रणवीर ने 19 और मानव ने 11 रन का योगदान दिया।
बिरला की ओर से गेंदबाजी में आदर्श राज ने 4 विकेट, ऋषभ रुद्र ने 2 विकेट और वेदांत वरुण ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल की टीम 21 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आशीष ने 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आदर्श राज ने 21 रन बनाए। डॉनी पोलो की ओर से गेंदबाजी में ईशांत मिश्रा (3 विकेट), पवन जायसवाल (2 विकेट) और अनुराग राणा (2 विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुराग राणा, बेस्ट बॉलर – आदर्श राज, बेस्ट बैट्समैन – अनुराग राणा और MVP का पुरस्कार आशीष को दिया गया।

कल के मुकाबले

  • सुबह: डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल vs महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल
  • दोपहर: जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल vs बिरला ओपन माइंड्स प्रीस्कूल
Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 में अभिनव की कप्तानी में अगस्त्या की धमाकेदार जीत, न्यूटन भी जीता

पटना: श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक में जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले जोश और रोमांच से भरपूर रहे। दिन के पहले मैच में अगस्त्या स्ट्राइकर्स ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर खाता खोला, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूटन विक्टर्स ने संघर्षपूर्ण जीत हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत की। दोनों मैचों में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

पहला मैच

दिन के पहले मुकाबले में सुमित शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही और उत्कर्ष आनंद ने शानदार 48 रनों की पारी खेली। हालांकि, अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। टीम को अतिरिक्त के रूप में मिले 41 रनों की मदद से सुमित शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाए। अगस्त्या स्ट्राइकर्स के लिए अचिंत्य तेजस दिव्यांश ने 2, निखिल ने 1, तरुण सिंह ने 1 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त्या स्ट्राइकर्स की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कप्तान अभिनव ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद 59 रन बनाए। उनके साथ वेद नारायण (20) और अनमोल कुमार (नाबाद 20) ने अच्छा सहयोग दिया। अगस्त्या ने महज 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिनव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसका पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया।

दूसरा मैच

दिन के दूसरे मैच में महाविद्या योद्धास और न्यूटन विक्टर्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए योद्धास की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 84 रन ही बना सकी। ओपनर शशांक शेखर ने 41 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। टीम के स्कोर में 28 अतिरिक्त रन का अहम योगदान रहा। न्यूटन के लिए अनमोल राज ने 2, दिव्यांशु ने 1, एकलव्य भारद्वाज ने 1, प्रत्यय अमृत ने 1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूटन विक्टर्स की टीम की शुरुआत भी खास नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि दीप (21), अभिराज अकेला (17) और अतिरिक्त 26 रनों की मदद से टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में अनमोल राज की गेंदबाजी अहम रही, जिन्होंने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मगध साइंस कोचिंग के एमडी विकास कुमार द्वारा दिया गया। महाविद्या के लिए वंश कुमार ने 2, कान्हा ने 1 और देवांश ने 1 विकेट चटकाए।

Read More

यूनिटी कप U-16: सीनेट क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत, इमर्जिंग प्लेयर को 2 विकेट से हराया

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास मैदान) में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मुकाबले में सीनेट क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट एकेडमी को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.2 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक चौरसिया ने 27 रन की पारी खेली, जबकि रौशन (21 रन) और केशव कृष्ण (21 रन, 8 गेंद) ने उपयोगी योगदान दिया। सीनेट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अनिक कुमार और गोपाल रसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं सुमित ने 1 विकेट हासिल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। टीम की ओर से राजा हिन्दुस्तानी ने 38 रन और अनुराग ने 29 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा अनिक कुमार ने 17 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सरवन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और मैच को रोमांचक बना दिया। वहीं आयुष यादव और युवराज सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए।

मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां सीनेट क्रिकेट क्लब ने 20.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (3 विकेट और 17 रन) के लिए अनिक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ सीनेट क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.