पटना: पटना के डेस्टिनी ग्राउंड पर खेले गए अभ्यास मुकाबले में करुणा क्रिकेट एकेडमी (Karuna Cricket Academy) ने डेस्टिनी क्रिकेट एकेडमी को 113 रनों से हराया। करुणा क्रिकेट एकेडमी के लिए इशू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
करुणा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें इशू ने 50, यूवराज ने 30, प्रिंस ने 30, रोहित ने 29 और शादान ने 25 रन बनाकर टीम को 221 रनों तक पहुंचा दिया। डेस्टिनी के लिए गेंदबाजी करते हुए सत्यम ने 46 रन देकर 2 और रौशन ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेस्टिनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 108 रनों पर ही सिमट गई। डेस्टिनी के लिए बल्लेबाजी करते हुए रौशन ने 30, विशाल ने 15 और यश ने 10 रन बनाए। उसके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। करुणा क्रिकेट एकेडमी के लिए अमन ने 20 रन देकर 2, सम्राट ने 9 रन देकर 2 और इशू ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए और अपनी टीम को 113 रनों से जीत दिला दी।






