KRIDA NEWS

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब किया अपने नाम, जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर पलटा मैच का पासा

IPL 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। चेन्नई ने पांचवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्का एवं चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। एमएस धोनी की टीम चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। धोनी ने अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के लिए पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 39 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर धोनी के हाथों स्टंप का शिकार हुए। उसके बाद ऋद्धिमान साहा ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। साहा 54 रन बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद साई सुदर्शन का साथ कप्तान हार्दिक पांड्या देने आए और दोनों के बीच 81 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान साई सुदर्शन ने चेन्नई के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा और सभी गेंदबाजों पर रन बनाए। साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 6 छक्के और 8 चौके के सहारे 97 रन बनाए। अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 21 रन बनाकर टीम को 214 रनों तक पहुंचा दिया। चेन्नई के लिए पथिराना ने 2, जडेजा ने 1 और दीपर चाहर ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बॉल पर 4 रन बनाए ही थे कि बारिश आ गई और खेल को लगभग दो घंटा रोकना पड़ा। उसके बाद चेन्नई को खिताब जीतने के लिए 15 ओवर में 171 रन बनाने थे। बारिश के बाद ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉनवे ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। ऋतुराज गायकवाड 26 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 47 रन बनाकर डेवोन कॉनवे भी आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने भी 13 गेंदों में 27 रन बनाकर चलते बने।

पारी का 13वां ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर अंबती रायडू ने कुल 16 रन बनाए, हालांकि मोहित शर्मा ने चौथे गेंद पर रायडू को चलता किया। उसके बाद धोनी को ठीक अगले ही गेंद पर डेविड मिलर के हाथों कैच करवाया। सीएके को जीत के लिए 12 गेंदों पर 21 रन बनाने थे। मोहम्मद शमी ने 14वें ओवर में 8 रन दिया। अब सीएके को ट्रॉफी उठान के लिए 6 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का एवं चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। एमएस धोनी की टीम चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

Read More

सरदार पटेल एकादश की विजयी शुरुआत, दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

खगौल: दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खगौल स्थित मैदान पर शानदार आगाज़ हुआ, जहां पहले ही दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

 

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: चैंजर्स और बॉम्बर्स का जलवा

पटना: पटना टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में संत जोसफ चैंजर्स और आजिंक्य बॉम्बर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक तरफ चैंजर्स ने क्वांटम वारियर्स को चार विकेट से हराया, तो दूसरी ओर बॉम्बर्स ने आदित्य दबंग को 47 रन से मात दी।

पहला मुकाबला
कृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में क्वांटम वारियर्स और संत जोसफ चैंजर्स आमने-सामने थे। टॉस जीतकर चैंजर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। वारियर्स की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अमन कुमार, रक्षित सिंह और रजनीश ने 18-18 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। चैंजर्स की ओर से अर्पित लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रीजन ने 2/15, विशाल कुमार ने 2/13 और तेजस झा ने 1/13 का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंजर्स की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 30, तमजीद आलम ने 21, जीत यादव ने 18 और श्याम आर्या ने 12 रन बनाए। वारियर्स की ओर से अमन कुमार ने 3/10 की शानदार गेंदबाजी की। शानदार प्रदर्शन के लिए अर्पित लाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्वांटम वारियर्स: 15.5 ओवर में 116 रन पर आलआउट, अमन कुमार 18, रक्षित सिंह 18, रजनीश 18, अतिरिक्त 26, अर्पित लाल 4/24, श्रीजन 2/15, विशाल कुमार 2/13, तेजस झा 1/13.

संत जोसफ चैंजर्स: 14 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन, तमजीद आलम 21, युवराज सिंह 30, श्याम आर्या 12, जीत यादव 18, अतिरिक्त 20, अमन कुमार 3/10, यशस्वी 1/20, अंशुमान 1/19, शिवम यादव 1/8.

दूसरा मुकाबला
दिन के दूसरे मैच में आजिंक्य बॉम्बर्स और आदित्य दबंग के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बॉम्बर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए नंदजी सिंह ने 31 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रियांशु राजकुमार ने नाबाद 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रेयांश कार्तिक (19) और रेयांश राज (15) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में आदित्य दबंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। आदर्श राज ने 35 रन बनाए, जबकि युगवीर यादव ने 17 और रजनीश ने 14 रन का योगदान दिया। बॉम्बर्स की ओर से शाश्वत ने 3/7 की घातक गेंदबाजी की, जबकि प्रियांशु राजकुमार ने भी 3 ओवर में एक मेडन रखते हुए सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रौनक रणवीर ने 2/21 का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रियांशु राजकुमार को दीपमाला गुप्ता एवं निशा सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन, रेयांश राज 15, रेयांश कार्तिक 19, नंदजी सिंह 31, प्रियांशु राजकुमार नाबाद 25, अतिरिक्त 45, सुमित 1/24, निखिल कुमार 2/25, शुभम 1/31, पियुष राज 1/30, आदर्श राज 1/16.

आदित्य दबंग: 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन, आदर्श राज 35, युगवीर यादव 17, रजनीश 14, शुभम नाबाद 15, अतिरिक्त 17, अंश राज 1/36, प्रियांशु राज 2/3, रौनक रणवीर 2/21, शाश्वत 3/7.

Read More

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में बिहार का धमाकेदार आगाज, बालक-बालिका दोनों टीमों की शानदार जीत

देवघर : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का आगाज़ जीत के साथ किया। पहले ही दिन बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीमों को शिकस्त देकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

बालिका टीम की एकतरफा जीत
बिहार की बालिका टीम ने अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाते हुए बिहार ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ममता ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

बालक टीम ने भी दिखाया दम
वहीं बालक वर्ग में बिहार की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 37 रनों से हराकर जीत दर्ज की। बिहार के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को दबाव में बनाए रखा। इस जीत के हीरो कार्तिक रहे, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

बिहार कैंप में उत्साह का माहौल
टूर्नामेंट के पहले ही दिन मिली दोहरी सफलता से बिहार टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। कोच और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि टीमें आगे भी इसी लय को बरकरार रखेंगी। इस शानदार शुरुआत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

Read More

नवादा का विजयी अभियान जारी, शेखपुरा को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) में नवादा का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने शानदार 99 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 61 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पीयूष ने 17 और संजीव ने 12 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। वहीं सचिन ने 40 रन देकर 3 विकेट और अभिनव ने 30 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन और सुभाष ने नाबाद 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शेखपुरा की ओर से आशीष और गौरव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवादा के इशू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को शेखपुरा और गया के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.