KRIDA NEWS

BCA अंतर जोनल अंडर-19 (पुरुष ) वर्ग के लिए नॉर्थ जोन व ईस्ट जोन की टीम घोषित

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में मई महीने में आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष वर्ग के लिए हुई सिलेक्शन ट्रायल के बाद आज नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीम की घोषणा कर दी गई। बीसीए सचिव अमित कुमार ने टीम कि घोषणा करते हुए बताया कि सभी जोनल टीम में 15 मुख्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि किसी भी परिस्थिति में 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल खिलाड़ी अनफिट होते हैं तो इनका स्थान लेने के लिए सभी जोनल टीम में 4 – 4 सुरक्षित खिलाड़ियों को रखा गया है।

आज अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष आयु वर्ग की टीम में शामिल नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीम जारी कि जा रही है। जिसमें नॉर्थ जोन टीम कि कमान बेगूसराय के खिलाड़ी युवराज कुमार के हाथों में सौंपी गई है जबकि समस्तीपुर के खिलाड़ी यश राज को टीम का उप-कप्तान बनाया गया। वहीं ईस्ट जोन टीम की कमान भागलपुर के खिलाड़ी पीयूष गौर के हाथों में सौंपी गई है जबकि बांका के खिलाड़ी शिवम कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया ।

निम्नलिखित टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार :-

नॉर्थ जोन :- १.) युवराज कुमार ( कप्तान) बेगूसराय, २. यश राज (उपकप्तान) समस्तीपुर, ३. आलोक रंजन (विकेटकीपर), दरभंगा, ४. अमित कुमार, सहरसा, ५. तथागत आनंद, दरभंगा, ६. आदर्श कुमार, समस्तीपुर, ७. रजनीश कुमार समस्तीपुर (बाएं हाथ के बल्लेबाज), , ८. समीर सिंह, बेगूसराय ९. चिराग मिश्रा, दरभंगा १०. सुधांशु कुमार, बेगूसराय, ११. सुजल, (तेज गेंदबाज) सुपौल , १२. आयुष कुमार, समस्तीपुर, १३. अजिंक्या प्रेम, बेगूसराय, १४. विपुल कुमार, दरभंगा १५. कन्हैया कुमार, दरभंगा।
सुरक्षित खिलाड़ी :-1. प्रशांत राज, दरभंगा, 2. अश्विनी राज, बेगूसराय, 3. मानस, समस्तीपुर 4. आदित्य कुमार, सहरसा ।

ईस्ट जोन :- १. पीयूष गौर (कप्तान) भागलपुर, २. शिवम कुमार (उप कप्तान) बांका, ३. सुयश कुमार झा (विकेटकीपर) भागलपुर, ४. अदनान अख्तर , पूर्णिया, ५. रंजन कुमार सिंह, खगड़िया, ६. अनुज कुमार, बांका, ७. विराज कुमार, भागलपुर, ८. साहिल कुमार, अररिया, ९. मोहम्मद जाहिद, भागलपुर, १०. मयंक कुमार, भागलपुर, ११. आयुष कुमार सिंह, भागलपुर, १२. आर्यन देव, खगड़िया, १३. निखिल चौरसिया, खगड़िया, १४. कुमार सानू, अररिया, १५. राज कपूर, बांका। सुरक्षित खिलाड़ी :- 1. प्रशांत, अररिया, 2. गोयल भारती, बांका, 3. अभिषेक, खगड़िया, 4. विनीत चौधरी, बांका ।

उक्त टीम की घोषणा करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल में कहा कि शेष जोनल टीम के साथ हीं साथ मैच स्थल व मैच शेड्यूल और आयोजन तिथि की भी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी।

Read More

ई.सी.डब्ल्यू.ए. सी.पी.एल. 2026: रोमांचक फाइनल में वॉरियर्स बने चैंपियन, चैलेंजर्स को 20 रन से हराया

पटना, 29 मार्च 2026: श्री कृष्ण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ई.सी.डब्ल्यू.ए. क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.पी.एल.) 2026 का भव्य समापन रविवार को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी भिड़ंत में ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स को 20 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स की टीम वॉरियर्स की सधी हुई और धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 9 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी।

इस जीत में वॉरियर्स के कप्तान कौशल राजपूत का अहम योगदान रहा। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान भी दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीईओ स्वदेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स): कौशल राजपूत (कप्तान), विजय शर्मा, नवाज अहमद, रणजीत रंजन, ऋषि, राशिद हयात, अभिषेक, अंकित, सत्यजीत, हरिओम, आसिफ।

रनर-अप टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स): अभिषेक (कप्तान), राहुल पांडेय, प्रेम रंजन, आशुतोष, नवाजुद्दीन, अब्बास, अस्मित, पप्पू, विश्वकर्मा, दीपक, सतीश।

मुख्य प्रायोजक
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज (पटना), फॉनिक्स यूनिवर्सिटी (रुड़की), मारवाड़ी यूनिवर्सिटी (गुजरात) एवं मैत्री ग्रुप ऑफ कॉलेज (पटना) ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Read More

पटना में बिहार रूरल लीग के मैच 2 अप्रैल से होंगे शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

पटना: प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते बिहार रूरल लीग के मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह मुकाबले 29 मार्च से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर 2 अप्रैल से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। लीग के मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैचों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वहीं, बिहार गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के अनुसार, इस लीग में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें तीन पूल में विभाजित किया गया है। फिलहाल एक पूल के मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद अन्य पूलों के मुकाबले क्रमशः कराए जाएंगे।
प्रमुख टीमों में पटना टाइगर, पटना बूस्टर, पटना न्यूलैब्स, पटना चैंप्स, पटना मास्टर्स, पटना हीरोज, पटना नाइट राइडर्स और पटना रेंजर्स शामिल हैं। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

संशोधित मैच कार्यक्रम (Tournament Schedule)

तारीख समय मुकाबला
2 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे पटना टाइगर vs पटना बूस्टर
दोपहर 1:30 बजे पटना नवाब्स vs पटना चैंप्स
3 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे पटना मास्टर्स vs पटना हीरोज
दोपहर 1:30 बजे पटना नाइट राइडर्स vs पटना रेंजर्स
4 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे सेमीफाइनल: मैच 1 vs मैच 2 के विजेता
दोपहर 1:30 बजे सेमीफाइनल: मैच 3 vs मैच 4 के विजेता
5 अप्रैल 2026 सुबह 11:00 बजे  फाइनल मुकाबला

आयोजन स्थल
सभी मुकाबले पटना के नौबतपुर रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पीटमास दरियापुर मैदान में खेले जाएंगे। आयोजन समिति को उम्मीद है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Read More

शिपु की शानदार पारी और प्रियांशु-आर्यन की घातक गेंदबाजी से जेनेक्स अकादमी की बड़ी जीत

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने आशा बाबा क्रिकेट अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 145 रनों से करारी शिकस्त दी। प्रियांशु जे.एस को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेक्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34 ओवर में 208 रन बनाए। टीम की ओर से शिपु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 69 रन ठोके, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं आकर्ष राज ने 38 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान प्रियांशु जे.एस. ने 19 रन का योगदान दिया।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशा बाबा क्रिकेट अकादमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20.2 ओवर में मात्र 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान युवराज भाट ने सबसे अधिक 15 रन बनाए।

जेनेक्स की ओर से गेंदबाजी में कप्तान प्रियांशु जे.एस. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि आर्यन राज ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस शानदार जीत के साथ जेनेक्स क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

Read More

मगध तूफांस ने जीता कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का खिताब, फाइनल में आईआईटी पैंथर्स को हराया

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन—1 का खिताब मगध तूफांस ने अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में मगध तूफांस ने आईआईटी पैंथर्स को 21 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मगध तूफांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाया। जवाब में आईआईटी पैंथर्स 143 रन ही बना सकी।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर रविवार को इस टूर्नामेंट के फाइनल में आईआईटी पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मगध तूफांस की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज आदित्य राज ने बेहतरीन 59 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा अभिनव आर्या ने 26 और अनुराग यादव व आयुष्मान जैन ने 13-13 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त 32 रन भी मिले, जिसने स्कोर को और मजबूती दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईटी पैंथर्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि आयुष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की दमदार पारी खेली और अंत तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और खिताब से चूक गई।

गेंदबाजी में मगध तूफांस के आयुष्मान जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रुद्र नारायण और अन्य गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया। मैच के टर्निंग प्वाइंट के रूप में पैंथर्स के मध्यक्रम का जल्दी आउट होना रहा, जिससे टीम उबर नहीं सकी।

आदित्य राज बने मैन ऑफ द मैच

मैच के बाद आयोजित संक्षिप्त समारोह में विजेता टीम के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान रूबन हॉस्पिटल के दीपू जी और जीएसटी उपायुक्त शशि शेखर सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर हैलो सिटी फिजियोथेरेपी एंड रिहेब सेंटर के डॉ. बब्लू कुमार, चंदन कुमार और अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी व रिहेब की सुविधा देने की घोषणा की, जो युवा खिलाड़ियों के लिए एक सराहनीय पहल है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि विजेता और उपविजेता टीमों के लिए अलग से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोमवार से अंडर-15 वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत होगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को और भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस: 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन, अनुराग यादव 13, आयुष्मान जैन 13, आदित्य राज 59, अभिनव आर्या 26, अभिषेक 14, अतिरिक्त 32, आदित्य राज 1/27, शुभम आर्या 1/33, शशांक शेखर 1/15, साहिल राय 1/15, आरव कुमार चंद्रा 1/27.

आईआईटी पैंथर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन, आरव कुमार चंद्रा 16, आयुष कुमार 81, शुभम आर्या 11, अतिरिक्त 20, आयुष्मान जैन 3/22, रुद्र नारायण 1/25, 1/17, आयुष कुमार 1/23, आनंद कुमार 1/23.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.