KRIDA NEWS

Softball Premier League में बालक वर्ग का खिताब पूर्णियां पावर को, वहीं बालिका वर्ग में मगध मैजेस्टिक ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

पटना: सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में प्रथम बिहार साफ्टबॉल प्रीमियर लीग (Softball Premier League) के बालक वर्ग का खिताब पूर्णियां पावर ने पटना पैंथर्स को हराकर अपने नाम किया. पूर्णियां ने यह मुकाबला 6-2 से जीता. वहीं बालिका वर्ग का खिताब मगध मैजेस्टिक ने पाटलीपुत्रा पावर्स को 8-7 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया.

पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में एलएमसी व लक्ष्य इंजीटेक के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच साकेत कुमार व अलिशा भारती रही, जबकि बेस्ट बैटर सुशांत शेखर, बेस्ट फिल्डर पृथ्वी राज, बेस्ट कैचर मनीष, बेस्ट पिचर साकेत कुमार और प्रोमाइसिंग प्लेयर का पुरस्कार मोनू को दिया गया. सभी विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ मंत्री बिहार विधान परिषद व बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय ने पुरस्कृत किया.

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य कला संस्कृति के उपनिदेशक व संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार व पटना जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश मौजूद रहे. सभी का स्वागत एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने जबकि मंच का संचालन शैलेश कुमार व श्वेता कुमारी ने किया. जबकि सबके प्रति आभार एसोसिएशन की महासचिव प्राची शर्मा ने किया.

पटना टीम के ऑनर जीएमई, पूणिया के जेके क्रिकेट एकेडमी थे. इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरपर्सन मीनू सिंह, मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा, संरक्षक जगन्नाथ सिंह, अध्यक्ष गौतम कनोडिया, उपाध्यक्ष प्रणव पांडेय, एस एन राजू ,राजशेखर ,कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू, एल एम सी की प्राचार्य शालिनी सिंह, सुजय सौरभ, बिधुरानी सहाय सिंह, पूर्व सचिव मधु शर्मा, बिपिन कुमार, रवि रॉय, विजय कुमार, राजेश कुमार ,मोहित श्रीवास्तव, शिखा सोनिया, साक्षी गुप्ता आदि मौजूद रही.

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में नवादा ने गया को 3 विकेट से हराया

नालंदा: Bihar Cricket Association के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी (मगध जोन) के पांचवें मुकाबले में नवादा ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए गया को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने 47.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम की ओर से यशराज ने 46 रन, रंजन ने 33 रन, गौरव ने 31 रन, मंगल ने 23 रन तथा अभिषेक ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाजी में अर्णव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि सुदर्शन और सागर ने 3-3 विकेट लेकर गया की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

संघर्ष के बाद नवादा ने हासिल की जीत

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि मध्यक्रम बल्लेबाजों की जिम्मेदार पारियों की बदौलत टीम ने 47.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सुमन सौरभ ने 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। दीपक ने 41, निशांत ने 38, हर्ष ने 32, अनुराग ने 21 तथा सुदर्शन ने 14 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गया की ओर से गौरव और गौतम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निक्कू, मंगल और प्रीतम को एक-एक सफलता मिली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवादा के अर्णव यादव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर केशव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विश्वजीत कुमार एवं अभिषेक सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी BCA Umpires Panel के पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: नालंदा की शानदार जीत, शेखपुरा को 156 रन से हराया

नालंदा: Bihar Cricket Association के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी के मगध जोन मुकाबले में नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 156 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। मुकाबला नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से अर्णव किशोर ने शानदार शतक लगाते हुए 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं नमन गौरव ने 45, अंकित ने 34, मुन्ना कुमार ने 28, आकाश ने 25, आदित्य ने 18 तथा सुमन ने 13 रन का योगदान दिया। नालंदा की पूरी टीम 48.5 ओवर में 313 रन बनाकर ऑल आउट हुई। शेखपुरा की ओर से अमरजीत ने 60 रन देकर 4 विकेट, सूरज ने 65 रन पर 3 विकेट तथा रिशु ने 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

आदित्य राज की घातक गेंदबाजी

314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकुश ने 43, रश्मि ने 27, मंजीत ने 21 तथा पटेल और अमरजीत ने 16-16 रन बनाए। नालंदा की जीत के नायक रहे स्पिन गेंदबाज आदित्य राज, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में मात्र 27 रन खर्च कर 6 विकेट झटके और शेखपुरा की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मनीष राज ने 32 रन देकर 2 विकेट, जबकि सुमन और पवन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर केशव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विश्वजीत कुमार एवं अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी BCA Umpires Panel के पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग: केएनसीसी की धमाकेदार जीत, बीएसईबी भी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार यानी 26 फरवरी को खेले केएनसीसी और बीएसईबी (विद्युत बोर्ड) ने जीत हासिल की।

अल्फा स्पोट्र्स ‌ग्राउंड पर खेले गए मैच में केएनसीसी ने अदालतगंज सीसी को 172 रन और बीएसईबी ने विद्यार्थी सीसी को 9 विकेट से पराजित किया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 32 ओवर में 1 विकेट पर विशाल 308 रन बनाए। जवाब में अदालतगंज सीसी की पूरी टीम 29.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।

केएनसीसी के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया। अनमोल कुमार बॉनी ने 69 गेंदों पर 125 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सिमुख ने नाबाद 104 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। कप्तान प्रखर प्रखर ज्ञान ने 29 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर टीम को 300 के पार पहुंचाया।

शुभम सिंह की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज टीम शुरुआत से दबाव में रही। शुभम सिंह ने 7 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। श्रेयश ने 2 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ी।

अदालतगंज के लिए विश्वास आर्य (48) और कप्तान सिकंदर फहाद (27) ही कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी – 308/1 (32 ओवर)
सिमुख नाबाद 104, अनमोल कुमार बॉनी 125, प्रखर ज्ञान नाबाद 57, सौरभ कुमार 1/34

अदालतीगंज सीसी : 136 ऑल आउट (29.5 ओवर), विश्वास आर्य 48, सिकंदर फहाद 27
शुभम सिंह 6/23, श्रेयश 2/16, आदित्य शिवम 1/36

दूसरा मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यार्थी सीसी की टीम 37.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान सनी ने 48 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। राजू राय ने 48 रन बनाए। केआर रोहित ने 21 रन का योगदान दिया।बीएसईबी की ओर से साकेत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके और बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

बीएसईबी की विस्फोटक बल्लेबाजी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसईबी ने केवल 14.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुमुद रंजन ने 20 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। अभिलाष कुमार 56 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी शुक्ला ने 50 रन की शानदार पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की।

संक्षिप्त स्कोर

विद्यार्थी सीसी : 159 ऑल आउट (37.2 ओवर)
सनी 48, राजू राय 48, केआर रोहित 21
साकेत कुमार 5/22, हसनैन 1/20, पंकज मिश्रा 1/11, प्रदीप 1/18, तुषारकांत 1/26

बीएसईबी – 160/1 (14.5 ओवर)
अभिलाष कुमार नाबाद 56, कुमुद रंजन 51, यशस्वी शुक्ला नाबाद 50, राजू राय 1/33

Read More

पटना जिला क्रिकेट लीग में पार्थ व कृत चमके, पंचशील सीसी और पीएसी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी और पीएसी ने जीत हासिल की। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट जबकि अल्फा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीएसी ने क्रिसेंट सीसी को 92 रन से हराया।

पंचशील सीसी की ओर से पार्थ ने नाबाद 103 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच हुए। इस सत्र में पार्थ का यह दूसरा शतक है। पीएसी की ओर से कृत साहनी ने शतक जमाया व पांच विकेट चटकाये और मैन ऑफ द मैच बने।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी स्टूडेंट क्लब ने 32.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम के लिए राहुल कुमार (59) और बालजीत सिंह बिहारी (58) ने अर्धशतक जमाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में साझेदारी के बावजूद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पंचशील सीसी की ओर से राजकुमार सिंह और मोहम्मद सुल्तान ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि शिवम और प्रियांशु प्रतीक ने 2-2 विकेट झटके।

पार्थ का शतक, जीत हुई आसान
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पार्थ अविनाश कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए 102 गेंदों पर नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें अभिषेक कुमार (31) और सोनू कुमार (19) का अच्छा सहयोग मिला। अंत में आयुष शर्मा ने तेज 12 रन बनाकर टीम को 33.5 ओवर में जीत दिला दी।सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से सुधंशु, रजनीकांत और राहुल कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

दूसरा मैच

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पीएसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन बनाये। कृत साहनी ने 86 गेंदों में 14 चौका व 2 छक्का की मदद से 100 रन बनाये। ध्रुव कुमार ने नाबाद 73 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। रितविक राज ने 44 रन की पारी खेली। कृत साहनी ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन,सचिन कुमार 17,हर्ष 35, कृत साहनी 100, आलोक सिंह 12, ध्रुव कुमार नाबाद 73, अभिनव सिन्हा 1/66, प्रिंस कुमार 1/25, सूरज कुमार 1/43, नदीम 1/29, आदित्य सहाय 2/10

क्रिसेंट सीसी : 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट, आशीष राज 26,अभिनव सिन्हा 12,अमन कुमार 16, आदित्य सहाय 18, रितविक राज 44, सूरज कुमार 29, अतिरिक्त 23, मनीष 1/35, कृत साहनी 5/30, सूरज केसरी 2/32, अनूप कुमार 2/25

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.