KRIDA NEWS

BCA अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुई टीम की घोषणा

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वाधान में आगामी 12 अप्रैल 2023 से गया और वैशाली में आयोजित होने वाली अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आज सभी 8 जोन के टीमों की घोषणा बीसीए सचिव अमित कुमार ने कर दिया और कहा कि सभी चयनित खिलाड़ी अपने जोनल टीम के कप्तान और मैनेजर से समन्वय स्थापित कर 11 अप्रैल की संध्या वेला तक अपने निर्धारित मैच स्थल पर रिपोर्ट करेंगे।

जिसका मैच शेड्यूल के साथ – साथ संबंधित पदाधिकारियों की सूची अभिलंब जारी कर दी जाएगी।
जोनल टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न इस प्रकार है :-

रेस्ट ऑफ जोन ब्लू :-
1. कुमार रजनीश (पटना) कप्तान, 2. हिमांशु हरि (पटना) उप-कप्तान, 3. शशि शेखर (जहानाबाद),4. निखिल आनंद (विकेटकीपर) नालंदा, 5. प्रतीक कुमार (पटना), 6. अमित निक्की (पटना),7. उज्जवल पांडे (लखीसराय), 8. प्रभात कुमार (रोहतास), 9. यशस्वी ऋषभ (पटना), 10. रेहान दासगुप्ता (पटना), 11. रोहित कुमार (पूर्णिया), 12. धीरज कुमार (लखीसराय), 13. अमृत आदित्य ( पटना), 14. अमित कुमार (बाबा) पटना, 15. अंकित जी (पटना)
सुरक्षित खिलाड़ी :- सौरभ कुमार, मुंगेर, अभिषेक आनंद, मुंगेर, गुलशन, अररिया, लक्ष्मण पासवान, गया, रंजन कुमार, दरभंगा ।

रेस्ट ऑफ जोन रेड :-
1. अर्णव (कप्तान) नालंदा, 2. प्रिंस कुमार सिंह (उप कप्तान) कैमूर, 3. रणवीर रंजन , वैशाली, 4. पंकज कुमार (विकेटकीपर), बेगूसराय, 5. विनीत कुमार (विकेटकीपर) पटना, 6. आशीष कृष्णा, लखीसराय, 7. शाह फहद यासीन, लखीसराय, 8. रितेश कुमार ,बांका, 9. विश्वा सौरव, पटना, 10. विकास कुमार, अरवल, 11. अवधेश किशोर, शिवहर, 12. दिव्य प्रकाश, पटना, 13. रिशु राज, जहानाबाद, 14. जितेंद्र कुमार, अरवल, 15. ऋषिकेश भट्ट, जहानाबाद ।
सुरक्षित खिलाड़ी :- अरनव आदित्य, पटना, सोनू कुमार, जहानाबाद, कृष्णा मोहन ,सहरसा, डब्लू कुमार , पटना, गौतम कुमार, पटना।

रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन:-
1. मोहम्मद मुनाजिर (कप्तान) ईस्ट चंपारण, 2. अंशुल आर्यन (उपकप्तान व विकेटकीपर ) पटना, 3. मयंक (नालंदा), 4. अभिषेक कुमार (नालंदा) 5. शुभेंदु सुधाकर, मधुबनी, 6. बंटी यादव, बेगूसराय, 7. आदित्य झा, बेगूसराय, 8. सुधांशु कुमार, बेगूसराय, 9. सुकेश कुमार, अरवल, 10. स्वराज राठौर, जहानाबाद, 11. विनय कुमार, सारण, 12. विकास कुमार, जहानाबाद, 13. पंकज सिंह, जहानाबाद, 14. अभिषेक कुमार जहानाबाद, 15. उज्जवल रंजन, पटना।
सुरक्षित खिलाड़ी :- वाजिद अली, पटना, मिथुन कुमार, जहानाबाद, आकाश राज, गया, क्षितिज कुमार झा, पटना, सचिन प्रकाश, वैशाली।

ईस्ट जोन :- 1. पंकज कुमार (कप्तान) अररिया, 2. गोलू कुमार (उप कप्तान) खगड़िया, 3. मोहम्मद फरहान (विकेटकीपर) बांका, 4. मोहम्मद सदनान अंसारी (विकेटकीपर) भागलपुर, 5. रवि रंजन कुमार, पूर्णिया, 6. अक्षय कुमार विश्वास, अररिया, 7. सन्नी कुमार, भागलपुर, 8. मो. औरंगजेब, भागलपुर, 9. ओमप्रकाश, भागलपुर, 10. अमित कुमार सिंह, बांका, 11. अदनान अख्तर, पूर्णिया, 12. साकेत रंजन, बांका, 13. फैजल हुसैन, अररिया, 14. मनीष कुमार, भागलपुर, 15. कुमार सानू झा, अररिया ।
सुरक्षित खिलाड़ी :- सुमित शर्मा, अररिया, कुंदन निषाद, खगड़िया, बिंदल जादव, खगड़िया, शुभम कुमार, अररिया, सौरव कुमार, अररिया ।

वेस्ट जोन :- 1. सचिन यादव (कप्तान) गोपालगंज, 2. ऋषि पराशर (उप-कप्तान) ईस्ट चंपारण, 3. विकास यादव, सारण, 4. आयुष श्रीवास्तव (विकेटकीपर) गोपालगंज, 5. रोहित कुमार, सिवान, 6. आतिश, सिवान, 7. अजय सिंह, सीतामढ़ी, 8. शिवम सिंह, गोपालगंज, 9. राजू कुमार (विकेटकीपर) शिवहर, 10. सौरभ कुमार सिंह, सीतामढ़ी, 11. यदु सिंह, सिवान, 12. रमी कुमार, गोपालगंज, 13. अंशु राज, गोपालगंज, 14. विनय कुमार सीतामढ़ी , 15. धीरज कुमार, सिवान।
सुरक्षित खिलाड़ी :- सौरभ कुमार, सीतामढ़ी, विनीत कुमार यादव, गोपालगंज, निजामुद्दीन अंसारी, गोपालगंज, तौकीर आलम, सिवान, रोबिन कुमार कुमार, सिवान।

सेंट्रल जोन :- 1. अपूर्वा आनंद (कप्तान) पटना, 2. अर्णव किशोर (उपकप्तान) नालंदा, 3. इंद्रजीत कुमार, पटना, 4. जतिन कुमार यादव (विकेटकीपर) जहानाबाद, 5. कुमार आर्यन (विकेटकीपर) जहानाबाद, 6. निशांत कुमार, जहानाबाद, 7. आशीष कुमार, पटना, 8. विकास कृष्णा, जहानाबाद, 9. सौरभ कुमार, नालंदा, 10. नटवर सिंह भूमि, वैशाली, 11. मयंक रंजन, नालंदा, 12. आदित्य प्रकाश, पटना 13. सौरभ कुमार, पटना 14. शिवम कुमार, मुंगेर 15. अखिलेश राय, वैशाली ।
सुरक्षित खिलाड़ी :- प्रथम कुमार सिन्हा, मुंगेर, आयुष कुमार, पटना, पीयूष कुमार, वैशाली, सुनील कुमार, वैशाली, चंदन कुमार सिंह, पटना।

साउथ जोन :- 1. यशराज (कप्तान) गया, 2. मनीष कुमार (उप कप्तान) रोहतास, 3. लवकुश, अरवल, 4. राहुल पांडे (विकेटकीपर) कैमूर, 5. मिथिलेश कुमार, अरवल, 6. अनुराग नारायण यादव, अरवल, 7. अक्षय कुमार, गया, 8. आकाश राय, बक्सर, 9. वेदांत यादव, अरवल, 10. अमित कुमार सिंह, अरवल, 11. जयन काजमी, अरवल, 12. सिद्धार्थ चौधरी, भोजपुर, 13. हिमांशु गुप्ता, भोजपुर, 14. गौतम कुमार, गया, 15. दिलकशजमां खान , कैमूर ‌।
सुरक्षित खिलाड़ी :- पंकज कुमार, भोजपुर, विकास कुमार, भोजपुर, अंकुश कुमार, रोहतास, अमरजीत कुमार, भोजपुर, आयुष राज, अरवल।

नॉर्थ जोन :- 1. अभिनव कुमार (कप्तान) बेगूसराय, 2. ज्ञानेश मिश्रा (उपकप्तान) मधुबनी, 3. दीपक कुमार गोप (विकेटकीपर) समस्तीपुर, 4. सत्येंद्र सिंह (विकेटकीपर) बेगूसराय, 5. सूरज कुमार, दरभंगा, 6. अभिषेक यादव, बेगूसराय, 7. राजीव कुमार, मधुबनी, 8. सिद्धार्थ मिश्रा, बेगूसराय, 9. आदित्य कुमार, मधुबनी ,10. केशव राजा विशाल, बेगूसराय, 11. गुलशन कुमार, बेगूसराय, 12. राजदीप कुमार, बेगूसराय, 13. सरवन कुमार, सहरसा, 14. अविनाश कुमार, समस्तीपुर 15. कुंदन कुमार, सुपौल।

सुरक्षित खिलाड़ी :- रंजन कुमार, गोपालगंज, धीरज कुमार, गोपालगंज, रंजन कुमार, गोपालगंज, संजीव चौधरी, मधुबनी , कुमार जयानंद, मधुबनी ।
उपरोक्त सभी टीम की घोषणा की पुष्टि बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Read More

Divyang Challenger Trophy 2026 का आगाज 11 फरवरी से, ऊर्जा स्टेडियम में दिखेगा जोश, जज्बा और जुनून का संगम; दर्शकों के लिए खास इनाम की घोषणा

पटना: बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी (Divyang Challenger Trophy) 2026 को लेकर 8 फरवरी को पटना स्थित अंगीठी रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी 2026 को ऊर्जा स्टेडियम, पटना में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बिहार, मध्य प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।

दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त मंच देने की पहल

डॉ. अमितेश कुमार ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता को सम्मान देने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समावेशन, समान अवसर और सकारात्मक सोच को मजबूती प्रदान करते हैं तथा दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उद्घाटन, फाइनल और पुरस्कार वितरण का समय घोषित

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टूर्नामेंट कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भी की गई। जानकारी देते हुए डॉ. अमितेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 11 फरवरी को सुबह 8:00 बजे ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा।

फाइनल मैच के बाद रात्रि 9:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता, उपविजेता सहित इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली तीनों टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि दिव्यांग खिलाड़ियों का जोश, जज़्बा और जुनून निरंतर बना रहे।

दर्शकों के लिए आकर्षक घोषणा

प्रेस वार्ता के दौरान दर्शकों के लिए एक विशेष घोषणा भी की गई, जिसने खेल प्रेमियों में खासा उत्साह भर दिया। डॉ. अमितेश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 के प्रत्येक मैच के दौरान यदि कोई दर्शक बाउंड्री लाइन के बाहर कैच पकड़ता है, तो उसे बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से ₹200 नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही आयोजकों ने दर्शकों से बड़ी संख्या में ऊर्जा स्टेडियम पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

आयोजन सचिव की नियुक्ति

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 के आयोजन सचिव के रूप में डॉ. प्रभात चंद्रा को नियुक्त किया गया है, जिनकी देखरेख में टूर्नामेंट का सफल संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बिहार की टीम घोषित

इसके साथ ही दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की घोषणा भी की गई है। इंटरनेशनल खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं अभी हाल में भारतीय दिव्यांग टीम के लिए डेब्यू करने वाले जितेंद्र कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

बिहार टीम: धर्मेंद्र कुमार (कप्तान), जितेंद्र कुमार यादव (उपकप्तान), अजय कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, दीपू कुमार, अंकित कुमार, कैलाश प्रसाद, धर्मेंद्र साह, चंदन कुमार, रामनिवास कुमार, अमित कुमार, अमन कुमार, शौकत अली, अनंत पांडे, रंजन कुमार।

मीडिया बंधुओं को किया गया सम्मानित

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टूर्नामेंट के प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए मीडिया बंधुओं को भी सम्मानित किया गया, जिस पर आयोजकों ने प्रेस जगत के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार, सचिव उज्ज्वल कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

आयोजकों ने शहरवासियों, खेल प्रेमियों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

टूर्नामेंट विवरण (एक नज़र में)

📍 स्थान: ऊर्जा स्टेडियम, पटना
📅 तारीख: 11 एवं 12 फरवरी 2026
🏏 आयोजन: दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026
⏰ उद्घाटन: 11 फरवरी, सुबह 8:00 बजे
🏆 फाइनल: 12 फरवरी, शाम 6:00 बजे
🎁 पुरस्कार वितरण: 12 फरवरी, रात 9:30 बजे से

Read More

मार्च में होगा अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग, राज्य के युवा क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच

पटना: बिहार के स्कूली क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। “बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15)” का आयोजन मार्च माह में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट राज्य के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले ओपन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार भर से बड़ी संख्या में स्कूली खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को टीमों में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। ट्रायल कि तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

टूर्नामेंट का प्रारूप पूरी तरह पेशेवर रहेगा। 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम लीग चरण में 3 मुकाबले खेलेगी। कुल 27 मैच खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल होगा। हर मैच के बाद मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबले में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज जैसे विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समिति के सचिव ओपन माइंड बिरला स्कूल के निर्देशक अमित रंजन के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रासरूट स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें सही मंच देना और भविष्य के लिए तैयार करना है। बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आयोजन समिति ने सभी स्कूलों, खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: लो स्कोरिंग मैच में लक्ष्य इंजीटेक जीता, केएनसीसी को 19 रन से हराया

पटना। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार यानी 6 फरवरी को खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में कमला नेहरू क्रिकेट क्लब (केएनसीसी) पर लक्ष्य इंजीटेक क्लब की टीम भारी पड़ी और 19 रन की शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के सूरज ओझा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।

स्थानीय अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस लक्ष्य इंजीटेक क्लब ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य इंजिटेक की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि कप्तान निशांत मोहन ने मोर्चा संभालते हुए तेज तर्रार अंदाज़ में बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी इस पारी ने टीम को कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मध्यक्रम में सत्यम संतोष कुमार ने धैर्य के साथ 37 गेंदों पर 25 रन जोड़े, जबकि निचले क्रम में महताब आलम ने नाबाद 23 रन बनाकर पारी को संभाला। लक्ष्य इंजिटेक की पूरी टीम 23 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केएनसीसी की ओर से गेंदबाजी में शुभम सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा प्रखर प्रखर ज्ञान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान राहुल रत्न को भी 2 सफलता मिली।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएनसीसी की टीम ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन लक्ष्य इंजीटेक के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। अनमोल कुमार बोनी ने 23 रन और मंजीत कुमार ने 22 रनों की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, परंतु अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिल पाने से टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। सिमुख ने 19 रन बनाये।

लक्ष्य इंजीटेक की गेंदबाजी में सूरज ओझा ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 7.5 ओवर में मात्र 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए और केएनसीसी की कमर तोड़ दी। वहीं मोहम्मद यासीन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से केएनसीसी की पूरी टीम 25.5 ओवर में 103 रन ही बना सकी। इस तरह लक्ष्य इंजिटेक ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसने लीग तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

संक्षिप्त स्कोर
लक्ष्य इंजीटेक: 122/10 (23 ओवर), निशांत मोहन 39,सत्यम कुमार 25, महताब आलम नाबाद 23, शुभम सिंह 5/27, राहुल रत्न 2/49, प्रखर ज्ञान 2/11, अक्षत मिश्रा 1/15,

केएनसीसी: 103/9 (25.5 ओवर), अनमोल कुमार बोनी 23, मंजीत कुमार 22, सिमुख 19, प्रखर ज्ञान 16, विक्की आनंद 10,सूरज ओझा 4/16, मोहम्मद यासीन 3/10, उत्तम कुमार 1/21, आदित्य कुमार 1/25

Read More

लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी भिड़ंत दबंग व थंडरबोल्ट के बीच रविवार को

पटना: लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट को उसके दोनों फाइनलिस्ट मिल गए हैं। खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दबंग ने चैंपियंस को 13 रन से हराकर जहां खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में थंडरबोल्ट ने लायंस को एक विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। अब रविवार को श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक, पटना में दबंग और थंडरबोल्ट के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

दबंग की जीत का सिलसिला बरकरार

पहले सेमीफाइनल में चैंपियंस ने टॉस जीतकर दबंग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दबंग के बल्लेबाजों ने इस मौके को शानदार प्रदर्शन में बदला। आदर्श राज ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रूणित सिन्हा ने 34 और युगवीर यादव ने 22 रन का अहम योगदान दिया। दबंग ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस की टीम लक्ष्य के करीब तो पहुंची, लेकिन जीत से चूक गई। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। इस पारी में अतिरिक्त 51 रन चैंपियंस के स्कोर का बड़ा हिस्सा रहे। दबंग की ओर से हर्ष राज (4/26) और पियूष राज (2/20) ने शानदार गेंदबाजी की। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आदर्श राज को दीपमाला गुप्ता और निशा सिन्हा ने संयुक्त रूप से मैच आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
दबंग:20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन, आदर्श राज 66, रूणित सिन्हा 34, युगवीर यादव 22, अतिरिक्त 20। गेंदबाजी: ध्रुव कुमार 1/13, दिव्यांशु 1/29, हरिओम 1/20
चैंपियंस: 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन, मुन्ना 22, ध्रुव 16, विनीत 15, अतिरिक्त 51। गेंदबाजी: हर्ष राज 4/26, पियूष राज 2/20, आदर्श राज 2/8

थंडरबोल्ट की सांस रोक देने वाली जीत

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल लायंस और थंडरबोल्ट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर थंडरबोल्ट ने लायंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लायंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। थंडरबोल्ट की ओर से विश्वजीत, अभिनव राज, सुजल राज और हिमांशु ने सटीक गेंदबाजी करते हुए लायंस की कमर तोड़ दी। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडरबोल्ट की पारी भी आसान नहीं रही। लगातार विकेट गिरने के बावजूद टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोमांचक जीत में विश्वजीत के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
लायंस: 17.3 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट, सचिन 22, आर्यन अरविंद सिंह 10, मयंक 10, अतिरिक्त 15। गेंदबाजी: विश्वजीत 2/20, अभिनव राज 2/27, सुजल राज 2/21, हिमांशु 2/9
थंडरबोल्ट: 16 ओवर में 88/9. आयुष 16, श्रेयांश शर्मा 12, नवीन नाबाद 12, अतिरिक्त 25। गेंदबाजी: शिबू भूषण 4/9, सचिन 2/16, मयंक 1/17

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.