KRIDA NEWS

BCA सचिव ने अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट पूल (ए) का मैच शेड्यूल किया जारी

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वाधान में आगामी 12 अप्रैल से आयोजित होने जा रही अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बीसीए सचिव अमित कुमार ने पूल (ए) का मैच शेड्यूल जारी किया। मैच शेड्यूल जारी करते हुए बीसीए सचिव अमित कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरव चक्रवर्ती द्वारा दिए गए मैच शेड्यूल के अनुसार अंतर जोनल सीनियर मैच क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज पूल (ए) में शामिल 4 जोन के बीच आगामी 12 अप्रैल से भगवान रत्ती लालगंज वैशाली के ” जे.पी. सिन्हा स्टेडियम” में होने जा रही है। जिसके लिए मैच स्थल का सेंटर को-ऑर्डिनेटर मिथिलेश कुमार सिंह को बनाया गया है।

जबकि वेस्ट जोन टीम के कोच सह टीम मैनेजर कि जिम्मेदारी मुरलीधर सिंह को, रेस्ट ऑफ जोन ब्लू टीम के कोच सह टीम मैनेजर कि जिम्मेदारी राजीव रंजन गोली को, नॉर्थ जोन टीम के कोच सह टीम मैनेजर की जिम्मेदारी रणवीर कुमार को और सेंट्रल जोन टीम के कोच सह टीम मैनेजर कि जिम्मेदारी मेहनाज पप्पू को सौंपी गई है।

सभी खिलाड़ी अपने -अपने जोनल टीम के कोच सह टीम मैनेजर से विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए जा रहे संपर्क सूत्र पर समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त करें।
मुरलीधर सिंह :- 9771419405, राजीव रंजन गोली :- 7004869728, रणवीर कुमार :- 754967 5995, मेहनाज पप्पू :- 7070979792 पर संपर्क करें।
सभी मुकाबले 50-50 ओवरों का आईसीसी व बीसीसीआई नियमावली के तहत खेला जाएगा और प्रत्येक दिन मैच प्रातः 8:45 से प्रारंभ होगी।

मैच शेड्यूल पूल (ए) :- मैच स्थल (वैशाली)
12 अप्रैल 2023 को रेस्ट ऑफ जोन ब्लू बनाम सेंट्रल जोन के बीच, 13 अप्रैल 2023 को वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच और 14 अप्रैल 2023 को नॉर्थ जोन बनाम सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
15 अप्रैल 2023 को सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
16 अप्रैल 2023 को वेस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन के बीच , 17 अप्रैल 2023 को नॉर्थ जोन बनाम रेस्ट ऑफ जोन ब्लू के बीच और 18 अप्रैल को रेस्ट ऑफ जोन ब्लू बनाम वेस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
उपरोक्त बातों की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: एलायंस सीसी की रोमांचक जीत, पंचशील सीसी को 2 विकेट से हराया

पटना: स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुकाबले में एलायंस क्रिकेट क्लब ने पंचशील क्रिकेट क्लब को रोमांचक संघर्ष में 2 विकेट से पराजित कर दिया। मैच का फैसला अंतिम ओवरों में जाकर हुआ, जहां एलायंस के बल्लेबाजों ने संयम दिखाते हुए लक्ष्य हासिल किया। शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्णा गौरव को दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंचशील सीसी की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। अभिषेक कुमार ने 25 गेंदों पर 40 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। कप्तान सोनू कुमार ने 28 रन बनाए, जबकि श्रेयान राजवन ने 21 और प्रियांशु कुमार प्रतीक ने 18 रनों का योगदान दिया। पार्थ ने 15 रन बनाये।

अतिरिक्त के रूप में टीम को 28 रन मिले और पूरी टीम 25.3 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई। एलायंस सीसी की ओर से मनीष मणि ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.3 ओवर में 53 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। आयांश अवि ने 2 विकेट, जबकि अमन राज और कृष्णा गौरव को भी 1-1 सफलता मिली।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मध्यक्रम में कृष्णा गौरव ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान अमन राज ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। टीम ने 39 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए और मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया। पंचशील सीसी की ओर से अनिरुद्ध राज ने 8 ओवर में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि पार्थ और श्रेयान राजवन को भी 2-2 सफलताएं मिलीं, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

संक्षिप्त स्कोर
पंचशील सीसी: 172/10 (25.3 ओवर), अभिषेक कुमार 40, सोनू कुमार 28, श्रेयान राजवन 21, पार्थ 15, अनिरुद्ध राज 13, प्रियांशु प्रतीक 18, अतिरिक्त 28, मनीष मणि 4/53, अयांश अवि 2/33, अमन राज 1/36, कृष्णा गौरव 1/15
एलायंस सीसी : 174/8 (39 ओवर), कृष्णा गौरव 52, अमन राज नाबाद 25, श्रेयस 24, सुधांशु 18, अतिरिक्त 29, अनिरुद्ध राज 2/20, पार्थ 2/24

Read More

दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज, रोमांचक मुकाबले में हारा बिहार; मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर ने दर्ज की जीत

पटना: राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो लीग मुकाबलों में मध्यप्रदेश ने बिहार और जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश हराकर जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा ने किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, गृह विभाग बिहार सरकार के प्रभारी विधि प्रकोष्ठ रंजीत शंकर प्रसाद, सीआईडी के उप महानिरीक्षक जयंतकांत, होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रभात चंद्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

मध्यप्रदेश ने बिहार को 10 रन से हराया

पहले मुकाबले में बिहार और मध्यप्रदेश आमने-सामने थे। टॉस जीतकर बिहार के कप्तान धर्मेंद्र कुमार ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 186 रन बनाए। मध्यप्रदेश की ओर से अंकित सिंह बघेल ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार 56 रन बनाए। मिथिलेश सिंह ने 32 गेंदों पर 47 रन तथा वेदांत गुप्ता ने 24 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। बिहार की ओर से चंदन कुमार ने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट तथा अजय कुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

जवाब में बिहार की टीम 176 रन ही बना सकी और 10 रन से मुकाबला हार गई। बिहार की ओर से कैलाश प्रसाद ने 34 गेंदों पर 53 रन, आनंद पांडे ने 30 गेंदों पर 47 रन और अजय कुमार ने 4 गेंदों पर 11 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गेंदबाजी में मध्यप्रदेश के अंकित बघेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्की ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अंकित सिंह बघेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश को 49 रन से हराया

दूसरे लीग मैच में मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीमें आमने-सामने थीं। समय की कमी को देखते हुए निर्णायक मंडल ने मुकाबला 15-15 ओवर का निर्धारित किया। जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब मलिक ने 30 गेंदों पर 65 रन की आक्रामक पारी खेली। राहुल शर्मा ने 34 गेंदों पर 51 रन और उमर ने 10 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया। मध्यप्रदेश की ओर से साहिल खान ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट, अंकित बघेल ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट और राजकिशोर यादव ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी और 49 रन से मैच हार गई। मध्यप्रदेश की ओर से अंकित सिंह बघेल ने 22 गेंदों पर 36 रन, राजकिशोर यादव ने 25 गेंदों पर 36 रन और दशरथ कुशवाहा ने 23 गेंदों पर 23 रन बनाए। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के बबलू ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, कप्तान अजीत राज ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और आकिब मलिक ने 3 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आकिब मलिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सिटी स्टूडेंट क्लब ने वाईएसी राजेंद्र नगर को 7 विकेट से हराया

पटना: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी, पटना में खेले गए लीग मुकाबले में सिटी स्टूडेंट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर को 7 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी राजेंद्र नगर की टीम 34.4 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हरिओम कृष्ण शर्मा ने 33 रन, युवराज ने 23 रन और पियूष प्रियदर्शी ने 24 रनों का योगदान दिया। सिटी स्टूडेंट क्लब की गेंदबाजी में विकाश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट, जबकि सुधांशु रंजन और राहुल कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में आयन घोष की नाबाद 51 रन की संयमित पारी अहम रही। उनके अलावा बलजीत सिंह बिहारी ने 45 रन और राहुल कुमार ने 43 रनों की तेज पारी खेली। पुष्कर ने दो विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्र नगर : 155/10 रन (34.4 ओवर),हरिओम कृष्ण शर्मा 33, युवराज 23,पियूष प्रियदर्शी 24,विकाश कुमार 4 विकेट,राहुल कुमार 2 विकेट।
सिटी स्टूडेंट क्लब : 159/3 रन (21.3 ओवर),आयन घोष 51*,बलजीत सिंह बिहारी 45,राहुल कुमार 43,पुष्कर 2 विकेट

Read More

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग: राजपुताना क्लब की एकतरफा जीत, गेटवे क्लब भी विजयी

बिहार शरीफ: नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत 10 फरवरी 2026 को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जहां राजपुताना क्लब ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में गेटवे क्लब ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

कुश कुमार के 192 रन से राजपुताना क्लब की धमाकेदार जीत

पहला मुकाबला एनसीए मैदान में राजपुताना क्लब और क्रांतिकारी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर विशाल 386 रन का स्कोर खड़ा किया। राजपुताना क्लब की ओर से कुश कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 छक्कों और 24 चौकों की मदद से 192 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके अलावा अमृतांशु ने 73 रन, आदित्य ने 43 रन और निर्मल ने 31 रन का योगदान दिया। क्रांतिकारी क्लब की ओर से गेंदबाजी में मोहित ने 3 विकेट तथा रामवर्धन ने 2 विकेट लिए।

386 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहित ने 16 रन, रामवर्धन ने 14 रन और लकी ने 12 रन बनाए। राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी में मनीष राज ने 5 विकेट झटके, जबकि शशि ने 2 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका परवेज़ मुस्तफा पप्पू और संजय कुमार (पिंटू) ने निभाई।

गेटवे क्लब की मजबूत बल्लेबाजी

दूसरा मुकाबला पावापुरी ग्राउंड में गेटवे क्लब और स्टार क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे क्लब ने 4 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। गेटवे क्लब की ओर से अर्णव किशोर ने शानदार 100 रन (शतक), सुजल ने 82 रन और चंद्रशेखर ने 60 रन की अहम पारी खेली। स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी में सिद्धार्थ ने 2 विकेट और निराज ने 1 विकेट हासिल किया।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 9 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विश्वजीत ने 50 रन, अंकित ने 18 रन, चंदन ने 16 रन और सिद्धार्थ बाबा ने 14 रन का योगदान दिया। गेटवे क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 3 विकेट और अभय ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। इस मुकाबले में अर्णव किशोर को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक की भूमिका अभिषेक एवं सैयद जावेद इकबाल ने निभाई।

गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विकास, मयूरेश्वर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.