पटना। दिनांक 4 फरवरी 2023 को बिहार क्रिकेट संघ की हुई विशेष आम सभा में लिए गए निर्णय के अनुपालन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 14 सितंबर 2022 एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति के तहत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के शिकायत निवारण प्रक्रिया के लिए नैतिक पदाधिकारी सह लोकपाल के पद पर सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री पारस नाथ राय को नियुक्त किया गया है।

बीसीए प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री पारस नाथ राय जी की ओर से बीसीए के नैतिक पदाधिकारी सह लोकपाल पद को ग्रहण करने के लिए दी गई स्वीकृति पत्र प्राप्त हो चुकी है। जिसके बाद बीसीए के नए नैतिक पदाधिकारी सह लोकपाल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री पारस नाथ राय जी को बीसीए परिवार की ओर से बधाई देने वाले पदाधिकारियों का तांता लगा हुआ है।

बीसीए के मानद सचिव अमित कुमार, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल, क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन सह बीसीए के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, प्रवीण कुमार, क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी के संयोजक सह बीसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष राम कुमार, खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, टूर्नामेंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह, बिहार क्रिकेट लीग के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, त्रिविक्रम नारायण सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन विजय नारायण चुन्नू, सम्मानित सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, हरिओम झा,संयोजक सौरव चक्रवर्ती, जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन, बीसीए प्रवक्ता कृष्णा पटेल, रोहित शर्मा सहित सभी जिला क्रिकेट संघ के सम्मानित पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई संदेश दिया साथ हीं साथ यह उम्मीद जताया कि बीसीए कि इस न्यायपालिका में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों व जिला संघों के साथ मनमानी तरीके से असंवैधानिक कार्य करने वाले पर निष्पक्ष जांच और सुनवाई कर संवैधानिक अधिकार के तहत कार्य करने वालों के साथ न्याय की जीत होगी ।

बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आगाज 23 मार्च से, 8 टीमें करेंगी खिताब की जंग
पटना। बिहार के उभरते हुए स्कूल क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आयोजन 23 मार्च 2026 से किया जाएगा। अंडर-15 वर्ग की इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यासवान स्पोर्ट्स मैदान में खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के लीग चरण में प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले 25-25 ओवर के प्रारूप में व्हाइट बॉल और कलर ड्रेस के साथ खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लीग चरण के बाद दोनों समूहों की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और 30 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। उन्होने बताया कि इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर लीग मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप A में महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल, जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, डोनी पोलो पब्लिक स्कूल, ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल को शामिल किया गया है। वहीं ग्रुप B में महाविद्या ग्लोबल स्कूल, केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, किड्जी बिहटा, माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया को रखा गया है।
बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का पूरा शेड्यूल
| तिथि | समय | मुकाबला |
|---|---|---|
| 23 मार्च 2026 | सुबह | महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs जेवियर इंटरनेशनल स्कूल |
| 23 मार्च 2026 | दोपहर | डोनी पोलो पब्लिक स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल |
| 24 मार्च 2026 | सुबह | महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs डोनी पोलो पब्लिक स्कूल |
| 24 मार्च 2026 | दोपहर | जेवियर इंटरनेशनल स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल |
| 25 मार्च 2026 | सुबह | महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल |
| 25 मार्च 2026 | दोपहर | जेवियर इंटरनेशनल स्कूल vs डोनी पोलो पब्लिक स्कूल |
| 26 मार्च 2026 | सुबह | महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल |
| 26 मार्च 2026 | दोपहर | किड्जी बिहटा vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया |
| 27 मार्च 2026 | सुबह | महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs किड्जी बिहटा |
| 27 मार्च 2026 | दोपहर | केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया |
| 28 मार्च 2026 | सुबह | महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया |
| 28 मार्च 2026 | दोपहर | केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल vs किड्जी बिहटा |
| 29 मार्च 2026 | सुबह | सेमीफाइनल 1 – ग्रुप A विजेता vs ग्रुप B उपविजेता |
| 29 मार्च 2026 | दोपहर | सेमीफाइनल 2 – ग्रुप B विजेता vs ग्रुप A उपविजेता |
| 30 मार्च 2026 | — | फाइनल मुकाबला |




