पटना: संजय गाँधी स्टेडियम गर्दनीबाग में आयोजित सवुज तिवारी एकदिवसीय फाइनल मुकाबले में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट और श्री राम खेल मैदान के बीच खेला गया। जिसमें लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 6 विकेट से मुकाबले को जीतकर सवुज तिवारी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्री राम खेल मैदान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। जिसमें विनीत ने 43, रवि ने 30 और प्रियांशु ने 15 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 34 रन आए। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के लिए अविनाश ने 3, विनय ने 2, मोनू ने 2, और आयुष ने 1 विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिव्यांशु ने 38, कन्हैया ने 33 और अंकित जी ने 30 रन बनाकर जीत दिला दी। श्री राम खेल मैदान ने लिए गेंदबाजी करते हुए हरि ओम ने 1, प्रियांशु ने 1 और सौरव ने 1 विकेट लिए। अविनाश ने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को एकदिवसीय ट्रॉफी संतोष तिवारी और नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।







