Search
Close this search box.

KRIDA NEWS

कुसुमराज मनीअम गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 1 मार्च से पटना में

पटना। डॉ राजदेव शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 1 मार्च से स्थानीय जीएसी मैदान पर कुसुमराज मनीअम गोल्ड कप अंडर-17 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ अमरेंद्र कुमार अमरेश ने दी। 

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में मात्र 12 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच 25-25 ओवरों के नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। 

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, मैन ऑफ  द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन,बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेटकीपर सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो मैच ख्यातिप्राप्त अंपायरों की देखरेख में  संचालित किये जायेंगे। आयु प्रमाण पत्र हेतू आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र साथ में मैच के दौरान लाना होगा। विशेष जानकारी के लिए संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 और शुभम पांडेय से 620892334 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More

10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम का चयन ट्रायल 22 सितंबर को आरा में

बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल महिला एवं पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन 22 सितंबर 2024 को पूर्वाह्न 9 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, आरा में होगा।

इस प्रतियोगिता में बिहार की महिला और पुरुष टीम 27 से 30 सितंबर 2024 तक भोजपुर में होने वाले 10वीं फेडरेशन कप में हिस्सा लेंगी। चयन प्रक्रिया में योग्य खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, और इस अवसर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा।

बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव विजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भागीदारी से खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को तैयारी के लिए अच्छे से जुट जाने की सलाह दी गई है। इस ट्रायल के लिए आप सचिव विजय कुमार से इस नंबर 7903472162 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read More

राज्य स्तरीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना की टीम ने मारी बाजी, पश्चिम चंपारण की टीम रही दूसरे स्थान पर

पटना: राज्य स्तरीय (अन्तरजिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रही। पश्चिम चम्पारण की टीम ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन, पटना की निधि ने बालिका अंडर-19 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर “ट्रैक क्वीन” का खिताब हासिल किया। इस स्पर्धा में रजत पदक बाँका की कोमल कुमारी और कांस्य पदक नालंदा की अमीषा कुमारी ने अपने नाम की। इसके अलावा शॉटपुट में पटना की सिमरन कुमारी ने “आयरन गर्ल” का खिताब अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया गया। विजेताओं को ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने प्रतियोगिता की सफलता की सराहना की। इस सफल आयोजन से बालिका एथलेटिक्स में बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को और भी बढ़ावा मिला है।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-

बालिका अंडर-14
80 मीटर हर्डल
1. अंजली कुमारी, पूर्णियाँ।
2. मनीषा कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।
3. अनमोल कुमारी, शेखपुरा।

4 x 100 मीटर
1. पश्चिम चम्पारण।
2. एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।
3. पटना।

400 मीटर
1. बिंदिया कुमारी, पश्चिम चम्पारण।
2. रितिका कुमारी, पश्चिम चम्पारण।
3. खुशी रानी, समस्तीपुर।

बालिका अंडर-17
100 मीटर हर्डल
1. रानी कुमारी, पश्चिम चम्पारण।
2. शिवानी कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।
3. मुस्कान कुमारी, औरंगाबाद।

400 मीटर
1. खुशी कुमारी, भागलपुर।
2. प्रियांशी, पटना।
3. सोनाली कुमारी, बेगूसराय।

1500 मीटर
1. गुल्ली कुमारी, सिवान।
2. लक्ष्मी कुमारी, पटना।
3. डोली कुमारी, गया।

4 x 100 मीटर
1. भागलपुर।
2. पटना।
3. समस्तीपुर।

बालिका अंडर-19
100 मीटर हर्डल
1. अर्चणा कुमारी, पश्चिम चम्पारण।
2. ज्योति कुमारी, वैशाली।
3. छोटी कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र।

5000 मीटर
1. स्वीटी कुमारी, गया।
2. कामिनी कुमारी, गया।
3. लक्ष्मी कुमारी, मुंगेर।

4 x 100 मीटर
1. पटना।
2. नवादा।
3. रोहतास।

400 मीटर
1. कामिनी कुमारी, गया।
2. लक्ष्मी कुमारी, मुंगेर।
3. स्वीटी कुमारी, गया।

 

Read More

1st Senior Inter District Championship: पटना टीम की घोषणा, अतिश कुमार को बनाया गया कप्तान

पटना: टी10 टीसीए कैमूर द्वारा आयोजित 1st Senior Inter District Championship का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक कैमूर के श्री श्री 108 हाई स्कूल ग्राउंड, नगर पंचायत हाता में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन बिहार से मान्यता प्राप्त है।

पटना टीम आज रात बृहस्पतिवार की पूर्णिमा एक्सप्रेस से भभुआ के लिए रवाना होगी। सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। पटना जिले की क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है:

  1. अतिश कुमार (कप्तान)
  2. नंदन कुमार (उप-कप्तान)
  3. प्राणव राज
  4. अभिषेक कुमार
  5. मनीष कुमार
  6. विकास कुमार
  7. अंकित कुमार
  8. राहुल कुमार
  9. संटू कुमार
  10. निशांत सिंह धोनी
  11. अमर कुमार
  12. विकास कुमार
  13. पार्थ
  14. सागर कुमार

कोच: प्रभात कुमार
टीम प्रबंधक: धर्मेंद्र कुमार

Read More

IPL 2025 का ऑक्शन दुबई में, रिटेंशन पॉलिसी में भी हो सकती है बड़ी बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की नीलामी नवंबर 2024 में विदेश में होने जा रही है। बीसीसीआई की ओर से संभावित स्थानों में दुबई, दोहा और अबू धाबी का नाम सामने आया है, जबकि सऊदी अरब भी इसे होस्ट करने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है। यह निर्णय पिछले साल की सफल दुबई नीलामी के बाद लिया गया, जो भारत के बाहर आयोजित पहली नीलामी थी।

हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक खिलाड़ियों की रिटेंशन पॉलिसी पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे टीम मालिकों के बीच चिंता बढ़ रही है। उम्मीद थी कि सितंबर के अंत तक ये नियम जारी हो जाएंगे, क्योंकि 15 नवंबर तक खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा है। नियमों में देरी से फ्रेंचाइजियों की तैयारी पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा, इस नीलामी में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बिना कैप वाले खिलाड़ियों (अनकैप्ड प्लेयर्स) के वापसी का एक नया नियम लागू किया जा सकता है, जो युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

कोचिंग बदलावों की बात करें तो, 2011 विश्व कप विजेता और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल के एक आईपीएल टीम के कोच के रूप में जुड़ने की खबरें हैं, हालांकि किस टीम के साथ वे जुड़ेंगे, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। वहीं, राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के रूप में वापसी और रिकी पोंटिंग का पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोंटिंग इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ सात वर्षों तक जुड़े रहे हैं। आईपीएल की यह नीलामी कई मायनों में खास हो सकती है, और क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक घटनाक्रम पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.