KRIDA NEWS

सरदार पटेल श्रद्धांजलि कप 15 दिसंबर को उर्जा स्टेडियम में

पटना। देश के महानायक , एकता और अखंडता के प्रतीक माने जाने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 72 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर 15 दिसंबर 2022 को आयोजित कार्यक्रम “प्ले फॉर यूनिटी ऑफ इंडिया” के तहत राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 6वां सरदार पटेल श्रद्धांजलि कप- 2022 का आयोजन होना सुनिश्चित है।

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 वर्षों से भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के पुण्यतिथि और जन्मतिथि पर निरंतर श्रद्धांजलि कप और जन्मोत्सव चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन कराते आ रहा हूं और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 दिसंबर 2022 को राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में “6वां सरदार पटेल श्रद्धांजलि कप 2022” का आयोजन कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

इस वर्ष क्रिकेट मैच के साथ-साथ, फुटबॉल और बास्केटबॉल का मैच भी आयोजित की जा रही है। जिसमें बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

ऊर्जा स्टेडियम की बुकिंग 21 नवंबर 2022 को हो चुकी है और कुछ असामाजिक तत्व सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के मान- सम्मान से खिलवाड़ करने के उद्देश्य इस कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना चाह रहे हैं।

लेकिन मेरे शरीर में जब तक रक्त की एक एक बूंद रहेगी और मेरे सीने में जब तक सांसे चलती रहेगी भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के प्रतिष्ठा और सम्मान से समझौता मंजूर नहीं किया जाएगा।

इस विषय पर आज कलसी बिल्डकॉन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत हुई जिस पर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 6वां सरदार पटेल श्रद्धांजलि कप का आयोजन संपन्न करा लेने पर सहमति बनी है।

जिसे स्वीकार करते हुए इस आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी गण और सदस्यों किस सर्वसम्मति से कार्यक्रम में तब्दीली कर बास्केटबॉल और फुटबॉल मैच का आयोजन सह पुरस्कार वितरण समारोह राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर से आजादी पार्क में संपन्न कराने का निर्णय लिया । 

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी और  विशिष्ट अतिथि के रूप में परबत्ता के माननीय विधायक डॉ. संजीव कुमार जी होंगे।

जिसमें प्रायोजक सह संरक्षक इंजीनियर अरुण सिंह, आयोजन समिति सह जदयू खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अनंत कुमार, संजीव कुमार, अजीत पटेल, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन 6 का शानदार आगाज, जीएनआईओटी ब्लास्टर्स व आंजिक्य बॉम्बर्स ने जीत से खोला खाता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन 6 में सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में आंजिक्य बॉम्बर्स ने 23 रन से जीत दर्ज की।

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर संत जोसफ चैंजर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। संत जोसफ निर्धारित 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 128 रन बनाए। संत जोसफ की ओर से सर्वाधिक नाबाद 32 रन का योगदान शौर्य समीर ने दिया। जवाब में खेलने उतरी जीएनआईओटी ने लक्ष्य को 14.2 ओवर में कप्तान अमन के 52 रन और आयुष्मान जैन के नाबाद 48 रन की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम के अमन को हीलोसिटी फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर की डॉ. सदीक्षा और डॉ. निशी सिंह ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
संत जोसेफ चैंजर्स: 19 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन, सवजीत दक्षत 21, युवराज सिंह 12, रयान अनवर 15, शौर्य समीर नाबाद 32, अतिरिक्त 28, विनय कुमार 2/19, हर्षित कर्ण 2/28, रोहित झा 1/13।
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 14।2 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 48, अमन कुमार 52, करन कुमार 16, अतिरिक्त 16, अर्पित लाल 2/21।

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आंजिक्य बॉम्बर्स बनाम आरका जैन टाइटंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टाइटंस ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आंजिक्य ने कप्तान प्रियांशु राज के 60 रन व ओपनर बल्लेबाज प्रेम राज के 41 रन की बदौलत निर्धारित 18 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में टाइटंस की टीम 18 ओवर में सात विकेट पर 135 रन ही बना सकी। इस तरह यह मैच बॉम्बर्स ने 23 रन से अपने नाम कर लिया। टाइटंस के लिए कप्तान अशीष ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। विजेता टीम के प्रियांशु राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
आजिंक्य बॉम्बर्स: 18 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन, प्रेम राज 41, प्रियांशु राज कुमार 60, अतिरिक्त 28, रुद्र प्रकाश मिश्रा 1/31, स्वणिक 2/28।
आरका जैन टाइटंस: 18 ओवर में 7 विकेट पर 135, आशीष 32, सार्थक राज 26, प्रिंस सिंह 20, अतिरिक्त 27,अंश राज 2/15, प्रियांशु राज 1/14, प्रेम राज 1/7, शाश्वत राज 1/21।

Read More

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज सम्पन्न: इंद्रजीत महिंद्रकर बने चैंपियन, ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। रोमांचक मुकाबलों से भरे इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंद्रजीत महिंद्रकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता रहे। हरियाणा के पृथ्वी शर्मा को द्वितीय उपविजेता का स्थान मिला।

अंतिम चक्र में शीर्ष बोर्ड पर क्रियाकोव ने शुरुआती गलती के बाद महज 13 चालों में मुकाबला ड्रॉ कर लिया। वहीं दूसरे बोर्ड पर इंद्रजीत महिंद्रकर ने बंगाल के परमब्रता सरकार को हराकर बढ़त बना ली। इसी बीच हरियाणा के पृथ्वी शर्मा ने नेपाल के चैंपियन रूपेश जायसवाल को हराकर शीर्ष समूह में जगह बनाई। तीनों खिलाड़ियों ने 8-8 अंक हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेक के आधार पर महिंद्रकर ने आधे अंक के अंतर से बाजी मारते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह

समापन समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं खेल मंत्री ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बिहार से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार, निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य पुरस्कार विजेता

  1. इंद्रजीत महिंद्रकर (महाराष्ट्र) – ₹1,00,000 + ट्रॉफी
  2. पीटर क्रियाकोव (रूस) – ₹60,000 + ट्रॉफी
  3. पृथ्वी शर्मा (हरियाणा) – ₹40,000 + ट्रॉफी
  4. के.के. चटर्जी (प. बंगाल) – ₹30,000
  5. आलेख्य मुखोपाध्याय (प. बंगाल) – ₹25,000
  6. सुन्दरम कुमार (नई दिल्ली) – ₹22,000
  7. अंकित दास (प. बंगाल) – ₹20,000
  8. किशन कुमार (बिहार) – ₹18,000
  9. विवेक शर्मा (बिहार) – ₹16,000
  10. समीर चौधरी (दिल्ली) – ₹14,000

अन्य प्रमुख पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ (S60): पी.के. सिंह (बिहार)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: मरियम फातिमा (बिहार)
  • 1800 रेटिंग वर्ग: शिवमोहन द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
  • 1600 रेटिंग वर्ग: राइमा भट्टाचार्जी (प. बंगाल)
  • सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड: अभिषेक राज (बिहार)
  • सर्वश्रेष्ठ बिहार खिलाड़ी: कुमार गौरव

आयु वर्ग के विजेता (मुख्य)

अंडर-15: नवनील चट्टी, वेदांत राजेश, प्रखर चौरसिया
अंडर-13: शिवाय सिंह, देबाग्निक मोडक, अर्योजीत भौमिक
अंडर-11: देवांश केशरी, आदविक कुमार, मानस
अंडर-09: आर्यन कुमार, श्रेष्ठ कियान, मनोमय मंडल
अंडर-07: रुद्र प्रताप, अर्नव कुमार, कृष्णा के

Read More

ई.सी.डब्ल्यू.ए. सी.पी.एल. 2026: रोमांचक फाइनल में वॉरियर्स बने चैंपियन, चैलेंजर्स को 20 रन से हराया

पटना, 29 मार्च 2026: श्री कृष्ण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ई.सी.डब्ल्यू.ए. क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.पी.एल.) 2026 का भव्य समापन रविवार को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी भिड़ंत में ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स को 20 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स की टीम वॉरियर्स की सधी हुई और धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 9 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी।

इस जीत में वॉरियर्स के कप्तान कौशल राजपूत का अहम योगदान रहा। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान भी दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीईओ स्वदेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स): कौशल राजपूत (कप्तान), विजय शर्मा, नवाज अहमद, रणजीत रंजन, ऋषि, राशिद हयात, अभिषेक, अंकित, सत्यजीत, हरिओम, आसिफ।

रनर-अप टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स): अभिषेक (कप्तान), राहुल पांडेय, प्रेम रंजन, आशुतोष, नवाजुद्दीन, अब्बास, अस्मित, पप्पू, विश्वकर्मा, दीपक, सतीश।

मुख्य प्रायोजक
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज (पटना), फॉनिक्स यूनिवर्सिटी (रुड़की), मारवाड़ी यूनिवर्सिटी (गुजरात) एवं मैत्री ग्रुप ऑफ कॉलेज (पटना) ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Read More

पटना में बिहार रूरल लीग के मैच 2 अप्रैल से होंगे शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

पटना: प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते बिहार रूरल लीग के मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले यह मुकाबले 29 मार्च से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर 2 अप्रैल से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। लीग के मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैचों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वहीं, बिहार गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के अनुसार, इस लीग में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें तीन पूल में विभाजित किया गया है। फिलहाल एक पूल के मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद अन्य पूलों के मुकाबले क्रमशः कराए जाएंगे।
प्रमुख टीमों में पटना टाइगर, पटना बूस्टर, पटना न्यूलैब्स, पटना चैंप्स, पटना मास्टर्स, पटना हीरोज, पटना नाइट राइडर्स और पटना रेंजर्स शामिल हैं। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

संशोधित मैच कार्यक्रम (Tournament Schedule)

तारीख समय मुकाबला
2 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे पटना टाइगर vs पटना बूस्टर
दोपहर 1:30 बजे पटना नवाब्स vs पटना चैंप्स
3 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे पटना मास्टर्स vs पटना हीरोज
दोपहर 1:30 बजे पटना नाइट राइडर्स vs पटना रेंजर्स
4 अप्रैल 2026 सुबह 9:00 बजे सेमीफाइनल: मैच 1 vs मैच 2 के विजेता
दोपहर 1:30 बजे सेमीफाइनल: मैच 3 vs मैच 4 के विजेता
5 अप्रैल 2026 सुबह 11:00 बजे  फाइनल मुकाबला

आयोजन स्थल
सभी मुकाबले पटना के नौबतपुर रोड स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पीटमास दरियापुर मैदान में खेले जाएंगे। आयोजन समिति को उम्मीद है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.