KRIDA NEWS

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: नवयुग ने भंवर पोखर पर दर्ज की 279 रन से जीत

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के इतिहास में पहली बार सबसे अत्यधिक रन से जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जी हां, पटना हाई स्कूल पर खेले गए मैच में नवयुग क्रिकेट एकेडमी ने भंवर पोखर क्रिकेट क्लब पर 279 रनों से जीत दर्ज की। 

शनिवार को टॉस जीतकर नवयुग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भंवर पोखर का कोई भी बल्लेबाजी दहाई अंक नहीं बना सका। । वहीं आधा दर्जन से अधिक बल्लेबाज शून्य रन पर आउट हुए। इस तरह अतिरिक्त 16 रन की मदद से भंवर पोखर की 10.5 ओवर में 34 रन पर ही ढेर हो गई। मैन आफ द मैच नवयुग के कप्तान टिंकू यादव को प्रदान किया गया। टिंकू ने जहां बल्ले से 42 गेंदों में 49 रन बनाए। वहीं गेंद से भी चार ओवर में तीन मेडन फेंक 6 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर— नवयुग क्रिकेट एकेडमी: 30 ओवर में नौ विकेट पर 313 रन, सचिन कुमार 25, टिंकू यादव 49, अनिश कुमार 60, अभिषेक पटना 28, शशि कुमार 67, डिंपल कुमार 14, अतिरिक्त 41,  विकेट— प्रिंस दूबे 2/38, रोहित शर्मा 2/57, शुभ श्लोक 2/8,

भंवर पोखर क्रिकेट क्लब— प्रिंस दूबे 6, दिलखुश सिंह 4, नीरज चौधरी 4, अतिरिक्त 16, विकेट— टिंकू यादव 2/6, अनिश कुमार 2/9, राहुल हेजलवुड 3/0, शहजाद 2/10


Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: नालंदा की शानदार जीत, शेखपुरा को 156 रन से हराया

नालंदा: Bihar Cricket Association के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी के मगध जोन मुकाबले में नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 156 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। मुकाबला नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से अर्णव किशोर ने शानदार शतक लगाते हुए 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं नमन गौरव ने 45, अंकित ने 34, मुन्ना कुमार ने 28, आकाश ने 25, आदित्य ने 18 तथा सुमन ने 13 रन का योगदान दिया। नालंदा की पूरी टीम 48.5 ओवर में 313 रन बनाकर ऑल आउट हुई। शेखपुरा की ओर से अमरजीत ने 60 रन देकर 4 विकेट, सूरज ने 65 रन पर 3 विकेट तथा रिशु ने 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

आदित्य राज की घातक गेंदबाजी

314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकुश ने 43, रश्मि ने 27, मंजीत ने 21 तथा पटेल और अमरजीत ने 16-16 रन बनाए। नालंदा की जीत के नायक रहे स्पिन गेंदबाज आदित्य राज, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में मात्र 27 रन खर्च कर 6 विकेट झटके और शेखपुरा की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मनीष राज ने 32 रन देकर 2 विकेट, जबकि सुमन और पवन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर केशव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विश्वजीत कुमार एवं अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी BCA Umpires Panel के पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग: केएनसीसी की धमाकेदार जीत, बीएसईबी भी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार यानी 26 फरवरी को खेले केएनसीसी और बीएसईबी (विद्युत बोर्ड) ने जीत हासिल की।

अल्फा स्पोट्र्स ‌ग्राउंड पर खेले गए मैच में केएनसीसी ने अदालतगंज सीसी को 172 रन और बीएसईबी ने विद्यार्थी सीसी को 9 विकेट से पराजित किया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 32 ओवर में 1 विकेट पर विशाल 308 रन बनाए। जवाब में अदालतगंज सीसी की पूरी टीम 29.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।

केएनसीसी के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया। अनमोल कुमार बॉनी ने 69 गेंदों पर 125 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सिमुख ने नाबाद 104 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। कप्तान प्रखर प्रखर ज्ञान ने 29 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर टीम को 300 के पार पहुंचाया।

शुभम सिंह की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज टीम शुरुआत से दबाव में रही। शुभम सिंह ने 7 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। श्रेयश ने 2 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ी।

अदालतगंज के लिए विश्वास आर्य (48) और कप्तान सिकंदर फहाद (27) ही कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी – 308/1 (32 ओवर)
सिमुख नाबाद 104, अनमोल कुमार बॉनी 125, प्रखर ज्ञान नाबाद 57, सौरभ कुमार 1/34

अदालतीगंज सीसी : 136 ऑल आउट (29.5 ओवर), विश्वास आर्य 48, सिकंदर फहाद 27
शुभम सिंह 6/23, श्रेयश 2/16, आदित्य शिवम 1/36

दूसरा मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यार्थी सीसी की टीम 37.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान सनी ने 48 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। राजू राय ने 48 रन बनाए। केआर रोहित ने 21 रन का योगदान दिया।बीएसईबी की ओर से साकेत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके और बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

बीएसईबी की विस्फोटक बल्लेबाजी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसईबी ने केवल 14.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुमुद रंजन ने 20 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। अभिलाष कुमार 56 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी शुक्ला ने 50 रन की शानदार पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की।

संक्षिप्त स्कोर

विद्यार्थी सीसी : 159 ऑल आउट (37.2 ओवर)
सनी 48, राजू राय 48, केआर रोहित 21
साकेत कुमार 5/22, हसनैन 1/20, पंकज मिश्रा 1/11, प्रदीप 1/18, तुषारकांत 1/26

बीएसईबी – 160/1 (14.5 ओवर)
अभिलाष कुमार नाबाद 56, कुमुद रंजन 51, यशस्वी शुक्ला नाबाद 50, राजू राय 1/33

Read More

पटना जिला क्रिकेट लीग में पार्थ व कृत चमके, पंचशील सीसी और पीएसी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी और पीएसी ने जीत हासिल की। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट जबकि अल्फा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीएसी ने क्रिसेंट सीसी को 92 रन से हराया।

पंचशील सीसी की ओर से पार्थ ने नाबाद 103 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच हुए। इस सत्र में पार्थ का यह दूसरा शतक है। पीएसी की ओर से कृत साहनी ने शतक जमाया व पांच विकेट चटकाये और मैन ऑफ द मैच बने।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी स्टूडेंट क्लब ने 32.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम के लिए राहुल कुमार (59) और बालजीत सिंह बिहारी (58) ने अर्धशतक जमाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में साझेदारी के बावजूद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पंचशील सीसी की ओर से राजकुमार सिंह और मोहम्मद सुल्तान ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि शिवम और प्रियांशु प्रतीक ने 2-2 विकेट झटके।

पार्थ का शतक, जीत हुई आसान
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पार्थ अविनाश कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए 102 गेंदों पर नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें अभिषेक कुमार (31) और सोनू कुमार (19) का अच्छा सहयोग मिला। अंत में आयुष शर्मा ने तेज 12 रन बनाकर टीम को 33.5 ओवर में जीत दिला दी।सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से सुधंशु, रजनीकांत और राहुल कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

दूसरा मैच

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पीएसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन बनाये। कृत साहनी ने 86 गेंदों में 14 चौका व 2 छक्का की मदद से 100 रन बनाये। ध्रुव कुमार ने नाबाद 73 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। रितविक राज ने 44 रन की पारी खेली। कृत साहनी ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन,सचिन कुमार 17,हर्ष 35, कृत साहनी 100, आलोक सिंह 12, ध्रुव कुमार नाबाद 73, अभिनव सिन्हा 1/66, प्रिंस कुमार 1/25, सूरज कुमार 1/43, नदीम 1/29, आदित्य सहाय 2/10

क्रिसेंट सीसी : 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट, आशीष राज 26,अभिनव सिन्हा 12,अमन कुमार 16, आदित्य सहाय 18, रितविक राज 44, सूरज कुमार 29, अतिरिक्त 23, मनीष 1/35, कृत साहनी 5/30, सूरज केसरी 2/32, अनूप कुमार 2/25

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल संपन्न, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: मीठापुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित दयानंद सिंह स्मृति” राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का ट्रायल शाखा मैदान, राजेंद्र नगर, पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 250 प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ट्रायल का उद्घाटन मुख्य संरक्षक डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

पारदर्शी तरीके से हुआ खिलाड़ियों का चयन

खिलाड़ियों के चयन हेतु गठित चयन समिति में सुशील कुमार सिन्हा, राम भगत एवं दिलीप कुमार शामिल रहे। चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया।

जगजीवन स्टेडियम में होगा टूर्नामेंट

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को रंगीन खेल पोशाक आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं पटना से बाहर से आने वाली खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता, सचिव रणजीत सिंह, सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी पूजा ऋतुराज, संयोजक रजनीकांत तथा विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुशासन पर रहेगा विशेष ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन एवं खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में माना जाएगा। टूर्नामेंट को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जबकि Bihar Cricket Association (BCA) से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बिहार की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, सुरक्षित एवं पेशेवर मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विशेष जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी सुनील दत्त (मो. 8581968911) से संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.