KRIDA NEWS

शशिम का शतकीय विस्फोट,कल होगी फाइनल में प्रवेश करने की जंग

पटना: गणित शिरोमणि पदम श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी के स्मृति में राम आशीष शर्मा ट्रस्ट के तत्वाधान में राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट में आज खेले गए पूल – बी के आखिरी लीग मुकाबला में देवराज शाहाबाद और मैजेस्टिक कोशी ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज  पूल-बी का प्रथम मुकाबला में देवराज शाहाबाद और बीएसपीएचसीएल (विद्युत बोर्ड) के बीच खेला गया। जिसमें देवराज शाहाबाद के कप्तान ने  टॉस जीतकर विद्युत बोर्ड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विद्युत बोर्ड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में निखिलेश रंजन के 44 गेंदों पर खेली गई 21 रन की साहसिक पारी के बाद ऋषभ राकेश के 16 रन और विकास सिन्हा के 14 रनों की उपयोगी पारी के सहारे केवल 88 रन बनाए और देवराज शाहाबाद के सामने जीत के लिए 89 रनों का लक्ष्य रखा।

देवराज शाहाबाद की ओर से गेंदबाज राहुल रोमाल्ट ने 22 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि आदित्य राज ने 4 ओवर में दो मैडम और केवल 4 रन देकर दो सफलताएं हासिल कर विद्युत बोर्ड टीम की कमर तोड़ दी जिसके बाद साकिर हुसैन ने भी 3.4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाते हुए पारी का अंत किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवराज शाहाबाद की टीम 17.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 89 रन बनाते हुए विजयी लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

देवराज शाहाबाद की ओर से बल्लेबाज शशांक उपाध्याय ने 34 रन, श्रमण निग्रोध ने 27 रन जबकि आदित्य राज ने नाबाद 9 रनों का योगदान दिया।

विद्युत बोर्ड के गेंदबाज शशि शेखर ने 2 विकेट जबकि राकिब, विपुल कृष्णा और राहुल राठौर को एक-एक सफलता हाथ लगी।

बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा।

वहीं आज मैजेस्टिक कोशी और रूबन पाटलिपुत्र के बीच दूसरे और अंतिम लीग मुकाबला खेला गया।

जिसमें मैजेस्टिक कोशी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में सलामी बल्लेबाज व रणजी क्रिकेटर शशिम राठौर द्वारा खेली गई 45 गेंदों पर 10 छक्का और एक ग्यारह चौकों के सहारे 119 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी के बाद रोहित राज के 40 रन , कुंदन शर्मा के 40 रन और आकाश राज्य के 23 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 252 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रूबन की ओर से गेंदबाज मिथिलेश कुमार ने दो विकेट चटकाए जबकि मनमोहन और धनंजय सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूबन पाटलिपुत्र ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 152 रन हीं बना सका और मैजेस्टिक कोशी के हाथों 95 रनों के विशाल अंतर से हार झेलनी पड़ी।

जबकि मैजेस्टिक कोशी ने लगातार 3 लीग मैच जीतकर अपने पूल में शीर्ष स्थान पर काबिज हुआ।

मैजेस्टिक कोशी के गेंदबाज रंजन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए जबकि आकाश राज्य को 1 विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।

इस टूर्नामेंट के संयोजक पवन कुमार ने मैजेस्टिक कोशी के धाकड़ बल्लेबाज शशिम राठौर को 119 रनों की विस्फोटक शतकीय प्रहार के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा ।

कल दिनांक 24 फरवरी को इस टूर्नामेंट का दोनों सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

जिसमें प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला श्याम स्टील बनाम देवराज शाहाबाद के बीच खेला जाएगा।

वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मैजेस्टिक कोशी बनाम अंशुल होम्स के बीच खेला जाएगा।

दोनों सेमीफाइनल मुकाबला में जीत दर्ज करने वाली टीम 25 फरवरी को इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में आमने-सामने भिड़ेगी।

Read More

बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आगाज 23 मार्च से, 8 टीमें करेंगी खिताब की जंग

पटना। बिहार के उभरते हुए स्कूल क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का आयोजन 23 मार्च 2026 से किया जाएगा। अंडर-15 वर्ग की इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यासवान स्पोर्ट्स मैदान में खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के लीग चरण में प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले 25-25 ओवर के प्रारूप में व्हाइट बॉल और कलर ड्रेस के साथ खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लीग चरण के बाद दोनों समूहों की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और 30 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। उन्होने बताया कि इस टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर लीग मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप A में महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल, जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, डोनी पोलो पब्लिक स्कूल, ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल को शामिल किया गया है। वहीं ग्रुप B में महाविद्या ग्लोबल स्कूल, केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, किड्जी बिहटा, माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया को रखा गया है।

बिहार स्कूल चैम्पियनशिप लीग का पूरा शेड्यूल

तिथि समय मुकाबला
23 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs जेवियर इंटरनेशनल स्कूल
23 मार्च 2026 दोपहर डोनी पोलो पब्लिक स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल
24 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs डोनी पोलो पब्लिक स्कूल
24 मार्च 2026 दोपहर जेवियर इंटरनेशनल स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल
25 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल जूनियर स्कूल vs ओपन माइंड बिरला प्रीस्कूल
25 मार्च 2026 दोपहर जेवियर इंटरनेशनल स्कूल vs डोनी पोलो पब्लिक स्कूल
26 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल
26 मार्च 2026 दोपहर किड्जी बिहटा vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया
27 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs किड्जी बिहटा
27 मार्च 2026 दोपहर केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया
28 मार्च 2026 सुबह महाविद्या ग्लोबल स्कूल vs माउंट लिटरा जी स्कूल बोधगया
28 मार्च 2026 दोपहर केपीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल vs किड्जी बिहटा
29 मार्च 2026 सुबह सेमीफाइनल 1 – ग्रुप A विजेता vs ग्रुप B उपविजेता
29 मार्च 2026 दोपहर सेमीफाइनल 2 – ग्रुप B विजेता vs ग्रुप A उपविजेता
30 मार्च 2026  फाइनल मुकाबला
Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : किरण क्रिकेट अकादमी की धमाकेदार जीत, रॉयल स्पोर्ट्स क्लब को 137 रन से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 137 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुकूल नवीन ने 43 गेंदों पर बेहतरीन 62 रन बनाए। वहीं उमंग ने 40 गेंदों में 56 रन और एडिड ने 27 गेंदों पर 34 रन की उपयोगी पारी खेली। रॉयल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में मयंक ने 1/32, सत्यम ने 1/24 और साहू राज ने 1/36 विकेट लिए।

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 18.4 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 27 गेंदों में 26 रन, रॉकी ने 14 गेंदों में 15 रन और कृष्णा कुंदन ने 31 गेंदों पर 11 रन बनाए। किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में राज कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 13 रन दिए। इसके अलावा ऋषिकेश ने 2 विकेट पर 5 रन और अमन ने 1 विकेट पर 20 रन लिए। बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए राज कमल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन लीग में अगस्त्या का ऑलराउंड कमाल, शतक के साथ झटके पांच विकेट

पटना, 11 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार यानी 11 मार्च को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार सीसी के अगस्त्या छा गए। पहले 153 रन की शतकीय पारी खेली और फिर पांच विकेट चटकाये और टीम को 164 रन की शानदार जीत दिलाई। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए राइजिंग स्टार ने 38 ओवर में चार विकेट पर 346 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राइजिंग स्टार की टीम 33 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 38 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 346 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अगस्त्या आनंद ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 76 गेंदों पर 153 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। वहीं अनिमेष कुमार ने 85 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान गुलशन कुमार ने 37 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। अंत में गुल्ली 28 और केशव 8 रन बनाकर नाबाद रहे। वाईसीसी की ओर से गेंदबाजी में अनिमेष राज और सुशांत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

346 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। टीम 33 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई। वाईसीसी के लिए पीयूष कुमार ने 70 गेंदों पर 59 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि प्रियांशु कुमार ने 39 और रोहित पांडेय ने 24 रन बनाए। राइजिंग स्टार की ओर से अगस्तया आनंद ने कमाल करते हुए 5 ओवर में मात्र 15 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा गोविंद कुमार और हर्षवर्धन पांडेय ने 2-2 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
राइजिंग स्टार : 38 ओवर में 4 विकेट पर 346 रन, अगस्त्या आनंद 153, अनिमेष कुमार 92, गुलशन कुमार 41, गुल्ली नाबाद 28 अनिमेष राज 2/81,सुशांत 2/44

वाईसीसी : 33 ओवर में 182 रन ऑल आउट, प्रियांशु कुमार 39, रोहित पांडेय 24, पीयूष कुमार 59, सुशांत 22, अनिमेष राज 10, अतिरिक्त 13, अगस्त्या आनंद 5/15, गोविंद कुमार 2/18, हर्षवर्धन पांडेय 2/43

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 9 विकेट से शानदार जीत, अभिनव अकेला बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान पर The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने स्किल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गुप्ता ने 49 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हर्षित सिंह ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि किशन ने 8 गेंदों में तेज़ 21 रन का योगदान दिया। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज़ी में अमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अमन कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 22.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिनव अकेला ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा अमन कुमार ने 37 गेंदों में 38 रन और शुभम सम्राट ने 32 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से राहुल राज को एकमात्र विकेट मिला। मैच में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.