KRIDA NEWS

Patna Senior Cricket : जफर इमाम सीसी और पेसू की रोमांचक जीत

शशिम राठौर के शानदार 122 रन और निखिलेश रंजन के शानदार गेंदबाजी की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी पर 114 रन से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में प्रकाश बाबू और अपूर्वा आनंद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जफर इमाम सीसी ने सिन्हा विश्वास एथलेटिक क्लब को पांच विकेट से पराजित किया।

एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टॉस जफर इमाम सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सिन्हा विश्वास एथलेटिक क्रिकेट क्लब की टीम 23.4 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में जफर इमाम सीसी ने 13.1 ओवर में पांच विकेट पर 97 रन बना कर मैच जीत लिया। बिहार क्रिकेट एसोएिशन के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद ने विजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रकाश बाबू को मैन आफ द मैच प्रदान किया।

इधर, ऊर्जा स्टेडियम पेसू को वाईएमसीसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए पेसू ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वाईएमसीसी की टीम निर्धारित 40 ओवर में 144 रन ही बना सकी। हालांकि मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रुप से विजेता टीम के लिए शानदार शतक जड़ने वाले पेसू के शशिम राठौर और वाईएमसीसी के विराट पांडेय (5/35) को दिया गया। वहीं पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले की वजह से राज्य सरकार के निर्देशानुसार लीग के शेष मैच अगले आदेश तक स्थगित किए जाते हैं। 

संक्षिप्त स्कोर

सिन्हा विश्वास एथलेटिक क्रिकेट क्लब : 23.4 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट, हर्ष कुमार सिंह 28, अभिनीत गंभीर 15 रन, निशांत कुमार 10 रन, हिमांशु हरि 1/16, अपूर्वा आनंद 3/22, अंशुमान गौतम 1/15, प्रकाश बाबू 5/20, जफर इमाम सीसी : 13.1 ओवर में पांच विकेट पर 97 रन, विनय कुमार 33, अंशुमान गौतम 22, अतिरिक्त 23 रन, अमित कुमार 2/23, माधव स्टार 1/7, हर्ष कुमार सिंह 2/16 ।

पेसू: 40.0 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन, शशिम राठौर 122, धीरज कुमार 32, पीयूष कुमार सिंह 33, अतिरिक्त 13, विराट पांडेय 5/35,  वाईएमसीसी: 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 144 रन, अनिमेष कुमार 48, सत्यम 25, अतिरिक्त 17, निखिलेश रंजन 3/16, शशिम राठौर 2/36, विष्णु शंकर 2/25 ।

Read More

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 अप्रैल से

पटना, 20 मार्च। आगामी 8 अप्रैल से बिहार के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी की पुण्य तिथि के अवसर पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी (स्व. प्रवीण के भाई) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल और एकेडमी की टीमें भाग लेंगी और आयोजन के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ प्रवीण चंद्रवंशी की स्मृति को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता और उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि भाग लेने को इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का फोटो कॉपी फॉर्म के साथ जमा करना होगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: नवादा की रोमांचक जीत, गया को 1 विकेट से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के पांचवें मुकाबले में नवादा की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए गया को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला 19 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम 39.3 ओवर में 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि नितीश ने 32 रन, यशराज ने 23 रन, प्रीतम ने 14 रन और राहुल ने 11 रन का योगदान दिया।नवादा की ओर से गेंदबाजी में आदर्श ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका। इसके अलावा अर्णव ने 2 विकेट, जबकि दीपक और सुमन ने 1-1 विकेट हासिल किए।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम को गया के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी, जिससे मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। नवादा ने 37 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। नवादा की ओर से आदर्श ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वहीं सूरज ने 41 रन, आदित्य ने 27 रन और सुमन ने 16 रन का योगदान दिया। गया की ओर से गेंदबाजी में मयंक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि रंजन ने 3 विकेट और प्रीतम ने 1 विकेट हासिल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवादा के आदर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा और गया के बीच खेला जाएगा।

Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.