March 20, 2026
No Comments
पटना, 20 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 24 रन से पराजित किया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने शानदार 67 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अभिजीत राजन ने 27 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तुषार कांत ने 22 रन और साकेत कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम 28.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार ने 4 विकेट झटके, जबकि ध्रुव कुमार ने 3 विकेट और कृत साहनी ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर
पीएसी: 156/10 (35 ओवर), सचिन कुमार 67, अभिजीत राजन 27, साकेत कुमार 22, रतन 11, अतिरिक्त 29, साकेत कुमार 5/24, मुकेश कुमार शर्मा 1/24, पंकज कुमार मिश्रा 1/29, तुषारकांत 1/16, गौरव कुमार 1/15,
बीएसईबी: 132/10 (28.2 ओवर), तुषार कांत 22, साकेत कुमार 22, यशस्वी शुक्ला 12, गौरव कुमार 11, प्रदीप 15, दीपक कुमार 15! रवि कुमार 4/31, ध्रुव कुमार 3/20, कृत साहनी 2/30, अनूप कुमार 1/0