KRIDA NEWS

बिहार अंडर-19 महिला और पुरुष टीम की हार, याशिता सिंह और सरमन निग्रोध की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

पटना। बीसीसीआई के तत्वाधान में मोहाली में  खेले जा रहे एलिट ग्रुप (ए) के अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी में आज बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश ने बिहार को 159 रनों से करारी शिकस्त देते हुए सभी चार अंक अपनी झोली में अर्जित करने में सफल रहा और बिहार को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

वहीं विशाखापट्टनम के विजयानगरम में खेले गए महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 8 विकेट से पराजित कर सभी 4 अंक अपनी झोली में डाल लिया।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी में एलिट ग्रुप(ए) पुल का मुकाबला बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया।

जिसमें उत्तर प्रदेश के कप्तान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 269 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर बिहार के समक्ष जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य रखा।

उत्तर प्रदेश की ओर से सिद्धार्थ यादव ने 74 रन जबकि स्वास्तिक ने नाबाद 52 रनों की बेजोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि अरनव बनियान ने 37 रन, आराध्या यादव ने 32 रन, शिवम गौतम ने 24 रन व विपराज ने 22 रन का योगदान दिया और 24 अतिरिक्त रन बिहार के गेंदबाजों ने उत्तर प्रदेश के खाते में जोड़ें ।

बिहार की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे प्रशांत श्रीवास्तव में 27 रन देकर सर्वाधिक फिल्म विकेट झटके जबकि राहुल कुमार, तरुण कुमार सिंह और आदित्य सोनी को एक-एक सफलता ही हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की पूरी टीम 34 ओवरों में उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने 110 रन पर ढेर हो गई और उत्तर प्रदेश में इस मुकाबला को 159 रनों की भारी अंतर से इस मैच को अपने नाम कर लिया।

बिहार के कप्तान सरमन निग्रोध एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारी खेली जिसे बिहार के कोई और बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और अंततः इस मैच को गंवाते हुए लगातार तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा।

उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी का घर संभाल रहे विपराज निगम में ने घातक गेंदबाजी करते हुए बिहार के बल्लेबाजों पर कहर बरपाई और केवल 24 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसका अच्छा साथ निर्देश बैसोया ने देते हुए 31 रन देकर तीन विकेट झटकते हुए  बिहार की कमर तोड़ दी। जबकि अभिषेक एस. तोमर और वासु वाट्स ने एक-एक विकेट हासिल कर बिहार की पारी का 110 रन पर अंत कर दिया।

वहीं दूसरी ओर अंडर-19 महिला एक दिवसीय ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 8 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 खोकर 151 रन बनाने में सफल रही और उत्तर प्रदेश के समक्ष जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य रखा।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार दिन की शुरुआत बेहद खराब रही और एक छोर पर डंटकर बल्लेबाजी कर रही याशिता सिंह ने मोर्चा संभालते हुए 93 गेंदों पर ताबड़तोड़ 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी और 31 अतिरिक्त रनों के सहारे पूरी टीम छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों के सामने 151 रनों पर सिमट गई।

छत्तीसगढ़ से गेंदबाजी का भार संभाल रही ममता भगत, महक , अंजली ठाकुर और ऐश्वर्या सिंह ने आपस में दो-दो विकेट बांट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी का जीत की मजबूत नींव रख दी। जिसके बाद बिहार के गेंदबाज कुमारी निष्ठा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए दो लगातार गेंदों पर आर्या के हाथों कैच कराकर पहले ऐश्वर्या सिंह को 63 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जबकि मानसी मोरिया को 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर दो लगातार झटके दिए।

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी । बाकी का काम उत्तर प्रदेश के कप्तान प्रीति गुप्ता ने नाबाद 22 रन और कुमुद साहू ने नाबाद 3 रन की पारी खेलते हुए उत्तर प्रदेश की टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कल 2 अक्टूबर को अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार अपना चौथा मुकाबला दिल्ली के साथ मोहाली में खेलने उतरेगी।

जबकि कल 2 अक्टूबर को महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी में बिहार की टीम केरला के साथ अपना तीसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेलने उतरेगी।

Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी की रिकॉर्ड जीत, डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रन से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने विस्फोटक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ने 32.5 ओवर में 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रंजन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 116 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं अंश राज ने 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 3 विकेट, जबकि आशीष रंजन और शौर्य कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सकी।

387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नेहाल ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ईशान किशन एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रिआन सैनी और साहिल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अनिश और अर्जुन राणा ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयुष रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी और बीएसईबी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वाईएमसीसी और बीएसईबी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। एक मैच में वाईएमसीसी ने सत्यम कुमार के तूफानी शतक और सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत शर्मा स्पोर्टिंग को 166 रन के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएसईबी ने बेहद रोमांचक संघर्ष में क्रिसेंट सीसी को 1 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।

YMCC की जीत

स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 129 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सूरज कुमार कश्यप ने 57 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान विराट पांडेय ने 43 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत वाईएमसीसी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम वाईएमसीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल कुमार ने 33 रन और आदित्य कुमार राय ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सूरज कश्यप ने 3 विकेट विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

BSEB ने हासिल की जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिसेंट सीसी की टीम ने 40 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशीष राज ने 37 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि नदीम स्ट्राइकर ने 21 रन और रितविक राज ने 14 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से तुषार कांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं परमेश्वर यादव ने 2 विकेट लिए और शंभू कुमार तथा प्रदीप को 1-1 सफलता मिली।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम को क्रिसेंट सीसी के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। एक समय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए, लेकिन पंकज कुमार मिश्रा ने 36 गेंदों में 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इसके अलावा दीपक कुमार ने 25 रन और कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिसेंट सीसी की ओर से गेंदबाजी में गुलरेज अख्तर और रितविक राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। विजेता टीम के तुषारकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.