रोहतास जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कूच बिहार अंडर 19 ट्रायल के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो बीसीए के कूच बिहार अंडर 19 ट्रायल में भाग लेंगे। यह ट्रायल मोइनुल हक स्टेडियम राजेंद्र नगर में होगा। इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि जिला अंडर 19 ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए संघ ने पहली लिस्ट जारी की थी।
उन्हीं खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी तथा चार स्टैंडबाई खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह खिलाड़ी बिहार क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे हैं कूच बिहार अंडर 19 में ट्रायल में भाग लेंगे। रोहतास जिले का ट्रायल 28 अक्टूबर को होना सुनिश्चित हुआ है। खिलाड़ियों को ट्रायल में पहुंचने के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे तक दिया गया है।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1 Bittu Roy Pandey
2.kumar Ankit
3. Samarjeet
4. Gyanshu Yadav
5. Ankit Kumar
6. M.d Firaq Khan
7 Krit sahani
स्टैंड बाय
1 Subham Kumar Singh.
2. Prince Singh
3. Rishi Raj 4.Paramarsh
State Player
1) Tarun kumar
2) Shreeniwas kumar