KRIDA NEWS

दुर्गा पूजा जैसे त्यौहार में भी बीसीए के कार्य में जुटे ग्राउंड्स मैन को सैल्यूट :- संजय सिंह

पटना। बीसीसीआई द्वारा आगामी 4 नवंबर से आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारियों में इन दिनों बिहार क्रिकेट संघ जुटी हुई है।

जिसे लेकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम गठन में पारदर्शिता लाने को लेकर बिहार क्रिकेट संघ के क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह और टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह की जोड़ी इस कदर प्रयत्नशील है कि ना कोई दिन देख रहे हैं और ना हीं रात, ना कोई पर्व और ना हीं कोई खास त्यौहार व अपना परिवार। 

आज हर कोई दुर्गा पूजा का उत्सव अपने समस्त परिवार के साथ मना रहे होंगे। लेकिन आज के दिन भी बीसीए के ये दोनों योद्धा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम चयन को लेकर मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित होने वाली ट्रायल मैच की तैयारियों में लगे हुए हैं। मोइनुल हक स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार से कोई छोटा सा पौधा भी बिना जड़ मजबूत हुए एक विशाल वृक्ष का रूप धारण नहीं कर सकता। 

ठीक उसी प्रकार बिहार क्रिकेट संघ भी बिना एक-एक कर्मचारी व पदाधिकारी के सहयोग के बिना शिखर पर नहीं पहुंच सकता। आज हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि बिहार क्रिकेट संघ में आज ऐसे पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं जिनके सहयोग से बिहार क्रिकेट संघ को शिखर पर पहुंचाया जा सकता है जिसके लिए हम सभी निरंतर प्रयत्नशील भी हैं। मैं विशेषकर बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े पिच क्यूरेटर देवीशंकर सहित समस्त ग्राउंडमैन के जज्बे को सलाम करते हुए उनके अंदर के इस क्रिकेट प्रेम को सैल्यूट करता हूं कि इस दुर्गा पूजा के अवसर पर भी अपना घर परिवार छोड़कर बीसीए के कार्य में जुटे हुए हैं। जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। 

वहीं श्री सिंह ने बिहार के वैसे नकारात्मक शक्तियों के ऊपर तंज कसते हुए कहा है कि कोरोनाकाल में केंद्र व राज्य सरकार के  निर्देशन और प्रतिकूल मानसून को जानते हुए भी जिन लोगों ने बिहार किक्रेट ऐशोसिएशन के कर्मचारी, पदाधिकारी और कमिटि के सदस्यों पर जितना व्यंग्यवाण, फब्तियाॅं कसना था कस चुके हैं क्योंकि उनकी नियत भी यही रही है। 

लेकिन  इस प्रकार के कार्यों में उनकी दृष्टि नहीं जाती की किस प्रकार से बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में बिहार क्रिकेट संघ विपरीत परिस्थितियों में भी खेल और खिलाड़ियों के हित में सराहनीय कार्य कर रही है।

क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुस्ताक अली ट्रॉफी के लिए ट्रायल प्रक्रिया का प्रथम चक्र पूरा कर लिया गया है जिसके बाद शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जारी होने के पश्चात बीसीए ट्रायल मैच कराने की योजना पर कार्य कर रही है जिसे लेकर हम सभी पूरी ताकत से लगे हुए हैं जिसका भरपूर सहयोग बीसीए से संबंधित सभी सपोर्टिंग स्टाफ कर रहे हैं। जिनमें पिच क्यूरेटर देवीशंकर और इनकी पूरी टीम विशेष रूप से शामिल है जिसके लिए मैं बीसीए परिवार की ओर से धन्यवाद देता हूं।

मोइनुल हक स्टेडियम का आज निरीक्षण करने पहुंचे बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, बीसीए गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी के साथ संतोष झा मौजूद थें।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.