पटना:-बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार बालक अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम लिस्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर डाल दी गई है। टीम की कमान पूर्णिया के सरमन निगरोध को सौंपी गई है।
टीम इस प्रकार है- सरमन निगरोध (कप्तान, पूर्णिया), आयुष लखोरिया (दरभंगा), प्रशांत श्रीवास्तव (गोपालगंज), तरुण कुमार सिंह (रोहतास), अभिषेक भारद्वाज (समस्तीपुर), अनिकेत कुमार (सहरसा), वेदांत चौबे (पटना), राहुल कुमार (भोजपुर), हर्ष नंदा (मधुबनी), साकिब हुसैन (गोपालगंज), हन्नी कुमार सिंह (सीवान), आदित्य राज (उपकप्तान, नालंदा), काव्या वेद (जमुई), भारत कुमार (मुजफ्फरपुर), हर्ष राज पुरुष (औरंगाबाद), रवि सिंह (लखीसराय), आदित्य सोनी (बेगूसराय), रितिक रौशन (नवादा), आदित्य भारद्वाज (सीतामढ़ी), अभिषेक प्रताप सिंह (अरवल), अरुणेश कुमार (सारण), आदित्य आनंद (वैशाली)।
बिहार एलीट के ग्रुप ए में है। इसका मैच मोहाली में खेला जायेगा। इस ग्रुप में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओड़िशा है।
बिहार के मैच
28 सितंबर : बिहार बनाम आंध्रप्रदेश
29 सितंबर : बिहार बनाम ओड़िशा
1 अक्टूबर- बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
2 अक्टूबर : बिहार बनाम दिल्ली
4 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ बनाम बिहार






भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


