KRIDA NEWS

श्रृंखला जीतने के बाद अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत के सामने चयन की दुविधा

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के सामने दुविधा होगी कि वह आखिरी मैच में प्रयोग करें या ‘क्लीन स्वीप’ के लिये  विजयी संयोजन को बरकरार रखें ।

शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता जबकि दूसरे मैच में मिली तीन विकेट से जीत में दीपक चाहर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली ।

अब देखना यह है कि भारत पारी की शुरूआत के लिये शिखर धवन के साथ पृथ्वी साव को ही उतारता है या देवदत्त पड्डिकल या रूतुराज गायकवाड़ को मौका देता है । शॉ ने पहले दो मैच में 43 और 13 रन बनाये। शॉ को फिर मौका मिलता है तो उनकी कोशिश अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने की होगी।

टीम प्रबंधन के सामने एक और दुविधा यह होगी कि आक्रामक ईशान किशन को ही उतारा जाये या संजू सैमसन को वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जाये । मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे । 

उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार कह चुके हैं कि हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है लिहाजा बड़ौदा के इस खिलाड़ी और उनके भाई कृणाल पंड्या के खेलने की उम्मीद है । 

टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है क्योंकि श्रीलंका के उमस भरे मौसम में 12 दिन में छह मैच खेलने हैं ।

पिछले दो मैचों में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित करने में कामयाब रहे थे । भुवनेश्वर कुमार आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि उनका साथ देने के लिये नवदीप सैनी या चेतन सकारिया को दीपक चाहर की जगह उतारा जा सकता है । चाहर हालांकि साबित कर चुके हैं कि वह उपयोगी बल्लेबाज भी है तो टी20 में उनकी भूमिका अहम होगी । ऐसे में उन्हें आराम दिया जा सकता है। 

स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और प्रतिभाशाली राहुल चाहर के प्रतीक्षारत रहते अब यहां भी चयन की दुविधा है ।

श्रीलंकाई टीम दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गई थी जिससे उसका आत्मविश्वास काफी बढा होगा । सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को हालांकि दूसरे छोर से मदद की जरूरत है। पिछले मैच में गुस्से में दिख रहे श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करनी होगी। 

Read More

बीच नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार पुरुष टीम ने रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक

पटना: उत्तराखंड के शिवपुरी बीच पर आयोजित द्वितीय बीच नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रोमांचक मुकाबले में बिहार ने तमिलनाडु को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया और राज्य का नाम रोशन किया।

बिहार की पुरुष टीम में रितेश कुमार, निशांत कुमार झा, प्रीयेश रंजन, राजा कुमार, विकास कुमार और काविश रज़ा खान शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

वहीं बिहार की महिला टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। महिला टीम की कप्तानी खुशबू कुमारी ने की। टीम में नीलू कुमारी, दृष्टि प्रकाश, ईशा नंदिनी, वर्षा सागर और स्वीटी कुमारी ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बिहार टीम के कोच संजीव कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित और प्रभावी खेल दिखाया। उनकी रणनीति और प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया।

टीम की इस उपलब्धि पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं बीच थ्रोबॉल एसोसिएशन बिहार के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करेंगे।

वहीं बीच थ्रोबॉल एसोसिएशन बिहार के सचिव सुमित कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : किरण क्रिकेट अकादमी की एक और शानदार जीत, स्किल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला स्किल क्रिकेट क्लब और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्किल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 17.1 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य ने 17 गेंदों पर 27 रन और सन्नी ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए।

किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राज कमल ने 28 रन देकर 3 विकेट और अंकुल नवीन ने 21 रन देकर 2 विकेट झटके।

73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सोनू संजीत ने 34 गेंदों पर 41 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अंकुल नवीन ने 46 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

स्किल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में पार्थ ने 8 रन देकर 1 विकेट लिया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकुल नवीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

रंजीत के शानदार शतक की बदौलत इंजीनियरिंग विभाग जीता, मेडिकल विभाग को 119 रनों से हराया

सोनपुर: सोनपुर मंडल अंतर्गत अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इंजीनियरिंग विभाग बनाम चिकित्सा विभाग के बीच खेला गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग ने 119 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में आए बल्लेबाज रंजीत ने शानदार 133 रन और तीसरे विकेट के रूप में आए जावेद के 35 रनों के योगदान से 170 रनों की साझेदारी की मदद से शानदार 208 रन बनाया।

इसके अलावा मिथिलेश ने 12 रनों का योगदान दिया। मेडिकल टीम की ओर से रितेश ने 03 विकेट और राजीव रंजन ने 02 विकेट लिया। इस प्रकार से इंजीनियरिंग विभाग ने मेडिकल विभाग को 209 रन मुश्किल लक्ष्य दिया।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी मेडिकल विभाग की टीम पहले 2 विकेट बिना किसी रन के गवां दी थी। उसके बाद निरंतर अंतराल में विकेट का पतन होता रहा। मेडिकल विभाग की ओर से एक मात्र बल्लेबाज गोपाल जो सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने सर्वाधिक कुल 27 रनों का योगदान दिया, परंतु इसके अलावा आए बल्लेबाजों में से डॉ रोचक सर ने 8 रन, राजीव रंजन ने 5 रन जीवट ने 15 रनों का योगदान दिया।

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ी विकास ने 03 ओवर में 10 रन देकर 02 विकेट हासिल किया। इसके अलावा राजीव, जावेद, रंजीत, कुंदन और मिथिलेश ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार से मेडिकल विभाग की टीम इंजीनियरिंग विभाग से 119 रन से पहली मुकाबल हार गई। मैन ऑफ़ द मैच का खिताब शतकवीर रंजीत को दिया गया।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: सत्यम कुंदन का तूफानी शतक, वाईएमसीसी ने क्रेसेंट सीसी को 221 रन से हराया

पटना, 16 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 16 मार्च को खेले गए मैच में वाईएमसीसी के सत्यम कुमार का जलवा रहा। उन्होंने 156 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाये। वाईएमसीसी ने क्रिसेंट सीसी को 221 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

मैच का सार

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 368 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 27.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वाईएमसीसी की बैटिंग

वाईएमसीसी की ओर से सत्यम कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों में 156 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। कप्तान विराट पांडे ने 54 रन तथा गुड्डू कुमार ने 40 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

368 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अभिनव सिन्हा ने 34 रन और नदीम स्ट्राइकर ने 28 रन बनाए, जबकि आदित्य सहाय ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 147 रन पर ऑल आउट हो गई।

वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। सत्यम कुमार ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दिव्यांश, कार्तिक पांडे और विराट पांडे को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर:

वाईएमसीसी – 368/9 (35 ओवर), सत्यम कुमार 156, विराट पांडे 54, गुड्डू कुमार 40, अमित कुमार 18, सूरज कश्यप 29, श्यामल पांडेय 10, गौरव राज 18, अतिरिक्त 41। नदीम स्ट्राइकर 3/64, शरवन कुमार 2/38, आदित्य सहाय 1/62

क्रिसेंट सीसी : 147 ऑल आउट (27.5 ओवर), अभिनव सिन्हा 34, नदीम स्ट्राइकर 28, आदित्य सहाय 23, मोहम्मद कैफ 10, रितविक राज 16, अतिरिक्त 21, गौरव राज 4/22, सत्यम कुमार 3/17, दिव्यांश 1/38, कार्तिक पांडेय 1/25, विराट पांडेय 1/15

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.