KRIDA NEWS

बीसीसीआई के सुझाव पर बनी दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की दिव्यांग क्रिकेट काउन्सिल ऑफ इंडिया, कश्मीर सिंह बने अध्यक्ष

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एवं सचिव जय शाह द्वारा BCCI की AGM दिनांक 24,December 2020 मे दिए गए सुझाव को अमलीजामा पहनाते हुए दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) का गठन किया गया है। जिसमें ऑल इंडिया लेवल पर रजिस्टर्ड :

1. दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया 

2. मोबिलिटी इंडिया फाउंडेशन

3. ऑल इंडिया क्रिकेट फ़ेडरेशन फॉर डिसेबल्ड

4. ऑल इंडिया क्रिकेट असोसीएशन फ़ॉर डेफ़

5.  ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन 

6.  इंडो व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन 

7. व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन

8. दिव्यांग वूमेन क्रिकेट एसोसिएशन ( देश की एकमात्र संस्था)

9. फ़िज़िक्ली चैलेंज्ड क्रिकेट वेल्फ़ेर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लेकर दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन कर उसको अखिल भारतीय स्तर पर रजिस्टर्ड करवाया गया ।

सर्वसम्मति से दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष डॉक्टर कश्मीर सिंह जो कि उत्तर प्रदेश के जाने-माने तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रहे हैं उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना गया।  

क्रिकेट के खेल के प्रोत्साहन में डॉक्टर कश्मीर सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। 2002 में लखनऊ में भारत एवं इंग्लैंड की महिला खिलाड़ियों के बीच टेस्ट मैच का आयोजन , 2005 में भारत-पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर का एकदिवसीय मैच का लखनऊ मे आयोजन किया। जिसमें जावेद मियांदाद मुदस्सर नजर , अझरुद्दीन, सैयद किरमानी आदि खिलाड़ी खेले थे एवं 2005 मैं लखनऊ में मूक बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों के 15 दिवस तक खेले गये। 

द्वितीय क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन कराया था जिसमें भारत ,पाकिस्तान , श्रीलंका , बांग्लादेश , ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड ,न्यूजीलैंड , साउथ अफ़्रीका व नेपाल की मूक बधिर टीमों ने भाग लिया था । अध्यक्ष डॉक्टर कश्मीर सिंह ने बताया 24 दिसंबर 2020 को बीसीसीआई की एजीएम अहमदाबाद में हुई थी। जिसमें दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद एवं डायरेक्टर क्रिकेट ऑपरेशन नितेंद्र सिंह के अलावा ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज के रवि चौहान तथा रविंदर भाटी ने भाग लिया था जिसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली एवं जय शाह ने यह सुझाव दिया कि भारत की समस्त प्रकार की दिव्यांगजन क्रिकेट की संस्थाओं की एक संस्था बनाकर उसे रजिस्टर्ड करवाने के उपरांत ऐक्शन प्लान तथा पूरे वर्ष का खेल कैलेंडर लेकर बीसीसीआई के समक्ष रखें।

जिसमें बीसीसीआई जो भी संभव मदद होगी वह जरूर करेगी। इस संबंध में भारत की समस्त संस्थाओं को डॉक्टर कश्मीर सिंह एवं दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल जैन द्वारा ई-मेल किया गया तथा दूरभाष द्वारा सभी से संपर्क कर 9 जनवरी को दिल्ली में एक बैठक में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया। जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करने वाली भारत की 9 एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा दो एसोसिएशन ने भाग लेने के आश्वासन के बावजूद , किन्ही कारणो से भाग नही लिया। 

बैठक में दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया नामक संस्था को बनाने का निर्णय लिया गया जिसके अध्यक्ष डॉक्टर कश्मीर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। अतुल जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी कुमार को उपाध्यक्ष तथा नितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष के अतिरिक्त समस्त विभागों में डायरेक्टर क्रिकेट ऑपरेशन चुना गया। 

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व फिजियो एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के मसीहा के रूप में प्रख्यात डॉक्टर अब्दुल वाहिद सिद्दीकी को जनरल सेक्रेटरी उनके साथ जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में विवेक मालशे, रमेश सरतापे, दीपाली गर्ग मीनाबेन मेहता एवं मानवेंद्र सिंह पटवाल  तथा कोषाध्यक्ष के रूप में संपूर्ण एशिया में दिव्यांग क्रिकेट के विस्तार के लिए मशहूर हारून रशीद को चुना गया। संस्था के एक्सक्यूटिव मेंबर के रूप में मुकेश कंचन ,सुरेंद्र मगन , कंचनबेन पांड्या,  शाहिद अंसारी तथा सुभाष वर्मा को चुना गया तथा संरक्षक एवं सलाहकार के रूप में दिव्यांगजन क्रिकेट के जन्मदाता के रूप में प्रख्यात प्रवीण बहल को चुना गया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल जैन ने बीसीसीआई द्वारा दिए गए सुझाव को दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन कदम बताया अतुल जैन ने गत वर्ष कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से आर्थिक रूप से संकट में आए 200 से अधिक क्रिकेट खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से मदद देकर उन्हे कुछ राहत दी थी। 

अतुल जैन तभी से इस प्रयास में है कि दिव्यांग खिलाड़ियों को एक बड़ा मुकाम मिल जाए ताकि उनका परिवार किसी भी तरह से आर्थिक रूप के संकट से जूझने से बच जाए अतुल जैन ने दिव्यांग खिलाड़ियों के एक महाआयोजन को दिल्ली में करने का बीड़ा उठाया है महासचिव अब्दुल वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि वह अजीत वाडेकर के साथ 1989 से काम कर रहे हैं और दिव्यांगजन क्रिकेट को बीसीसीआई के साथ जोड़ने के लिए भरसक प्रयास कर रहे थे लेकिन कामयाबी अब मिली है जिस का भरपूर लाभ दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को जरूर मिलेगा

1989 से ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य रहे मानवेंद्र सिंह पटवाल जिन्होंने तीन बार भारतीय नेत्रहीन टीम की तरफ से विश्व कप में प्रतिनिधित्व किया है 2006 में हुए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान भी रहे जो कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में है।  मानवेंद्र सिंह ने कहा खिलाड़ियों के लिए यह अत्यंत हर्ष तथा एक बड़े सम्मान का विषय है कि बीसीसीआई जैसी बड़ी संस्था दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आगे आ रही है । निसंदेह इससे भविष्य में खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

शारीरिक रूप से दिव्यांगजन क्रिकेट को संपूर्ण एशिया में स्थापित करने वाले हारून रशीद ने बताया कि 24 दिसंबर की बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एवं सचिव जय शाह के साथ बातचीत करते हुए विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव रखे गए लेकिन सौरव गांगुली एवं जय शाह दोनों का सीधा सीधा जवाब था कि वह अलग-अलग आ रही संस्थाओं को किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करेंगे ।

भारत की समस्याएं चाहे वह ब्लाइंड क्रिकेट हो चाहे वह मूकबधिर क्रिकेट हो चाहे वह शारीरिक रूप से निशक्तजन क्रिकेट हो दिव्यांग वुमैन क्रिकेट हो अथवा व्हीलचेयर क्रिकेट हो सभी को एक अंब्रेला के तहत आना होगा तभी बीसीसीआई मदद करेगी । दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ कश्मीर सिंह ने आगे बताया की DCCI संस्था को BCCI से रजिस्ट्रेशन हेतु अनुरोध पत्र ,सभी सम्बंधित दस्तावेज के साथ बीसीसीआई को भेज दिए गए हैं तथा बीसीसीआई के पदाधिकारियों से मुलाकात हेतु समय मांगा गया है। 

लेकिन कोरोनावायरस के वर्तमान हालात को देखते हुए समय नहीं मिल पा रहा है । समय मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ियों की जरूरतो एवं उनके भविष्य की बेहतरी के लिए बीसीसीआई के समक्ष  DCCI का प्रस्ताव एवं ऐक्शन प्लान रखा जाएगा । दिव्याँग क्रिकेट काउन्सिल ओफ़ इंडिया अपनी पूरी क्षमता से दिव्यांग क्रिकेट की एकता एवं उनकी  क्रिकेट को नया आयाम देने के लिए कटिबद्ध है ।

Read More

बिहार ओपन फिडे शतरंज: ग्रैंडमास्टर पीटर समेत तीन खिलाड़ी शीर्ष पर, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पटना: पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में छठे चक्र के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। छह राउंड की समाप्ति के बाद तीन खिलाड़ी 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

छठे चक्र की शुरुआत से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व शतरंज में जो पहचान बनाई है, उसी ऊर्जा और प्रतिभा की झलक अब बिहार के खिलाड़ियों में भी देखने को मिल रही है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मंत्री ने पहले बोर्ड पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव के साथ चाल चलकर छठे चक्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार और प्राधिकरण के उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शीर्ष मुकाबलों में रोमांच

पहले बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए पीटर क्रियाकोव ने पटना के तबशीर आलम को 41 चालों में पराजित किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और एक समय ड्रॉ की संभावना भी बनती दिखी, लेकिन अनुभव के दम पर ग्रैंडमास्टर ने जीत अपने नाम कर ली।

दूसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने शानदार खेल दिखाते हुए के.के. चटर्जी को 31 चालों में हराया। वहीं तीसरे बोर्ड पर बंगाल के परमब्रत सरकार ने बिहार के पूर्व राज्य चैंपियन सौरभ रूप को मात्र 21 चालों में पराजित कर अपनी स्थिति मजबूत की।वहीं एक अन्य अहम मुकाबले में झारखंड के कृष्ण कुमार साव को दिल्ली के सुंदरम कुमार ने 85 चालों तक चले लंबे संघर्ष में हराया।

अन्य प्रमुख मुकाबलों में अभ्रोज्योति नाथ ने एन. तरुण को पराजित किया, जबकि रुपेश जायसवाल और शुभम कुमार के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके अलावा समीर चौधरी, आशुतोष कुमार, पृथ्वी शर्मा और अमन बलाना ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। इन परिणामों के बाद प्रतियोगिता में खिताब की जंग और भी दिलचस्प हो गई है, जहां हर राउंड के साथ प्रतिस्पर्धा और कड़ी होती जा रही है।

Read More

बारिश ने छीना जीत का मौका, BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर अकादमी के बीच मैच रद्द; दोनों टीम को मिला 1-1 अंक

पटना: बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में BCCA जूनियर्स और इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचने के बाद बारिश के कारण रद्द (Abandoned) कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCCA जूनियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 32.5 ओवर में 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विवान ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आयुष ने 26 रन और कप्तान रौनक कुमार ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में भी बड़ा योगदान (92 रन) मिला। इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आयुष दीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अभिराज सिंह ने 2 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने भी योगदान दिया।

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में था। टीम की ओर से अतु ने नाबाद 49 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भारती ने 23 रन और सिद्धार्थ ने तेज 14 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। BCCA जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में इर्फान आलम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट मात्र 7 रन देकर लिया, जबकि कुमार उज्जवल और आयुष को भी 1-1 सफलता मिली।

हालांकि मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका था, लेकिन अचानक बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े, जबकि दर्शकों को एक संभावित रोमांचक परिणाम से वंचित रहना पड़ा।

Read More

राज कमल की घातक गेंदबाजी से किरण क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, डीके क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से हराया

नालंदा: अंडर-16 यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी, जहानाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीके क्रिकेट एकेडमी, पटना को 41 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला नालंदा क्रिकेट एकेडमी, एकंगरसराय मैदान पर खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 213 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू संजीत कुमार ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तेज बल्लेबाजी करते हुए राज कमल ने 46 रन और अन्य खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि तेजश कुमार ने शानदार 75 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 35.1 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

किरण क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान राज कमल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 24 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके अलावा श्याम कुमार ने 3 विकेट और पियूष कुमार ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। राज कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन (46 रन और 5 विकेट) के दम पर किरण क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 41 रनों से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: केशव कुमार के शतक से ईआरसीसी की रोमांचक जीत

पटना, 27 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में ईआरसीसी (E R C C) ने राइजिंग स्टार को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षणों तक परिणाम अनिश्चित बना रहा।

राइजिंग स्टार ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम के लिए अमन राज ने शानदार नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अनिमेष कुमार ने 46 रन और रौशन राज ने 28 रन का योगदान दिया। ईआरसीसी की ओर से गेंदबाजी में रोहित राज ने 2 विकेट झटके, जबकि मुकेश पटेल और केशव कुमार को 1-1 सफलता मिली।

केशव कुमार का मैच जिताऊ शतक

228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन केशव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों पर 115 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आदित्य ने 39 रन और रोहित राज ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ईआरसीसी ने 37.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में सनी सम्राट का दमदार प्रदर्शन

राइजिंग स्टार की ओर से सनी रतन सम्राट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं गोविंद कुमार ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में केशव कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी के लिए निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ ईआरसीसी ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.