KRIDA NEWS

एसएससी स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पवन इलेवन ने मेंस इलेवन को 2 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया

जहानाबाद: देसी अड्डा और सेकेंड वाइफ रेस्टुरेंट के बैनर के तले एवं अर्बन किक मेंस वियर और बजाज फिंसर्व लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एस एस कॉलेज जहानाबाद में आयोजित एसएससी स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में पवन इलेवन ने मेंस इलेवन को 2 रनों से हराकर एसएससी स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम कर लिया। वही विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये नगद का पुरस्कार भी दिया गया। 

मेंस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन इलेवन की टीम ने प्रफुल्ल के नाबाद शतकीय पारी के सहारे 210 रनों के सम्मानजनक स्कोर बनाया। पवन इलेवन के लिए बल्लेबाजी करते हुए प्रफुल्ल ने ताबड़तोड़ 102 रनों से नाबाद पारी खेली। वही सत्यम ने नाबाद 51 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया। रवि ने भी 28 रनों के योगदान दिया। 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेंस इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने भी शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन जीत से महज मात्र 2 रन दूर रह गए। मेंस इलेवन की टीम सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी और फाइनल मुकाबले को 2 रनों से गंवा दिया। जिसमे रवि ने 13 गेंदों में धुंआधार पारी खेलते हुए 49 और शिवम ने 37 रन बनाए। लेकिन अपनी टीम को जीत नही दिला सके। वही पवन इलेवन के लिए रवि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। उनकी शानदार गेंदबाजी के बदौलत ही पवन इलेवन की टीम ने एसएससी स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल के मुकाबले में प्रत्येक बॉल पर इनामों की बारिश की गई। बजाज फिंसर्व लिमिटेड के ओनर अजय कुमार द्वारा शतक बनाने पर 1000 रुपये, अर्धशतक बनाने पर 500 रुपये का ईमान दिया गया। वही प्रत्येक छक्कों पर 500 और मेडन ओवर डालने पर 1000 रुपये का इनाम दिया गया। 

अर्बन किक मेंस वियर के ओनर कमर रिजवी के तरफ विजेता और उपविजेता ट्रॉफी दी गयी। वही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, एवं विजेता और उपविजेता का नगद इनामी राशि एसएससी स्पोर्ट्स सेन्टर के ओनर के तरफ से दिया गया। 

रवि के हरफनमौला प्रदर्शन के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रफुल्ल को सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार दो शतक जड़ने पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। वहीं विजेता को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये और उपविजेता को 11,000 रुपये नगद का पुरस्कार दिया गया। 


Read More

कासा पिकोला अंडर-12 स्कूल क्रिकेट लीग के लिए 8 टीमों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

पटना, 20 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-12 सीजन-1 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही अंडर-15 क्रिकेट की शुरुआत भी 22 मार्च से होगी।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को सजाया और संवारा जा रहा है, पिच को बेहतर किया गया है और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रही इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

अंडर-12 के लिए 8 टीमों की टीम घोषित

न्यूटन विक्टर्स : प्रत्यय अमृत, सामर्थ सिन्हा, अनमोल कुमार, आशीष कुमार, आशुतोष यादव, दीप राज, दिव्यांशु कुमार, एकलव्य भारद्वाज, प्रतीक शर्मा, समर आनंद, उत्कर्ष कुमार, अदविक अयाम, पूण्य प्रसुन्न, अभिरंजन अकेला, आशीष चौहान।

डायगो केयर परफेक्टर्स : आदित्य प्रकाश, अवि नायारण, साहिल राज, सुमित राज, कृष्णा सिद्धार्थ राय, आयुष्मान अर्णव, अभिनव राज, पुण्डरीकाक्ष शर्मा, अर्णव प्रताप सिंह, आरव सागर, उत्कर्ष चौबे, पुष्कर पांडेय, आरव कुमार, कृष्णा, रिपु राज गुप्ता।

मगध तूफांस : आयुष्मान जैन, अभिनव आर्या, शशांक शेखर, अभिज्ञान मुकेश, अभिषेक कुमार, अर्णव कुमार, आदित्य राज, अनुराग कुमार, दर्श कुमार, अनुराग यादव,आयुष कुमार, आदित्य राज, रुद्रा नारायण, अनंत कुमार, लक्ष्य रंजन।

कुसुमराज टाइगर्स : रिषभ सक्सेना, वेदांत वरुण, कुमार दर्श, रिषभ राज, यश राज, आशुतोष भारद्वाज, मौर्या रंजन, विराज सिंह, आदविक यादव, केशव आनंद, आशीष राज, अभिनव अनुराग, प्रखर गिरि, आयुष कुमार, हरिओम शेखर।

आईआईटी कंप्यूटर पैंथर्स : आरव कुमार, कुमार आर्यन, शुभम कुमार, आरव राय, सिद्धार्थ गौतम, आदित्य आर्यन, युवराज राज, रुद्रांश कुमार, आदित्य कुमार, दिव्यम राज, आयुष कुमार, अगस्त्या सिंह, शशांक शेखर, साहिल कुमार, सत्यम कुमार।

अगस्त्या स्टाइकर्स : अभिनव प्रकाश, हर्ष भूषण, सक्षम विश्वनाथ, रुद्राक्ष सिन्हा, अनमोल कुमार, रघुराय प्रताप सिंह, तरुण कुंदन, अचिनत्या तेजस दिव्यांशु, शौर्या सिन्हा, वेद नारायण, सम्राट सिंह, निखिल कुमार, मोहित राज, हर्षित शर्मा, दिवाकर चौहान।

महाविद्या योद्धा : शशांक शेखर, जीत ज्योति, आयुष यादव, यथार्थ शशि, प्रणव शाश्वत, रुद्रांश राय, भार्गव कुमार, हरिओम शेखर, रिषभ सिंह, वंश कुमार, देव्यांश पांडेय, अंश राज ठाकुर, सरविष्ठ कुमार सिंह, आशीष कुमार, निशित नलीन।

सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स एवेंजर्स : आयुष सिंह, आदित्य दत्ता, अमन उत्कर्ष, पार्थ देव, आरव चंद्रा, क्षितीज भास्कर विहान, उत्कर्ष आनंद, पर्व, पार्थ मिश्रा, यश राज, हार्दिक कुमार, आदित्य कुमार सिंह, रेयांश केसरी, आदित्य कुमार केसरी, सात्विक सिंह।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16: सोनेट क्रिकेट क्लब की रोमांचक 2 विकेट से जीत, आयुष्मान सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना। राजधानी पटना के पीटमास स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला सोनेट क्रिकेट क्लब और पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर सोनेट क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 140 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पंकज ने 48 रन (28 गेंद), करण ने 26 रन (20 गेंद) और विवेक ने 21 रन (20 गेंद) का योगदान दिया। गेंदबाजी में सोनेट क्रिकेट क्लब के आयुष्मान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट (25 रन) लिए, जबकि आशीष ने 2 विकेट (11 रन) और विवेक सिंह ने 2 विकेट (8 रन) हासिल किए।

 

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम ने 20.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मैच 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। सोनेट की ओर से प्रेम सिंह ने 36 रन (29 गेंद), अनिक ने 31 रन (25 गेंद) और मिथुन यादव ने तेजतर्रार 32 रन (18 गेंद) बनाए। पंकज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पंकज ने 3 विकेट (23 रन), करण ने 2 विकेट (28 रन) और रिशु राज ने 1 विकेट (14 रन) लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनेट क्रिकेट क्लब के आयुष्मान सिंह को निहाल खान द्वारा प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: अंतिम मुकाबले में नालंदा की बड़ी जीत, गया को 110 रन से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के अंतिम मुकाबले में नालंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गया को 110 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य राज ने 49 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि हर्षित ने 41 रन और लव कुमार ने 31 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा ए.एस. गौरव (27 रन), गौतम कुमार (23 रन), नीरज (20 रन), दिव्यांश राज (17 रन) और विनीत (15 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गया की ओर से गेंदबाजी में रंजन ने 3 विकेट, जबकि प्रीतम और मयंक ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अभिषेक और यशराज को 1-1 विकेट मिला।

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.5 ओवर में मात्र 147 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रंजन ने 36 रन, प्रीतम ने 20 रन, ऋषि ने 18 रन और यशराज ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में कप्तान आदित्य राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं हर्षित ने 2 विकेट, जबकि आदर्श और गौरव ने 1-1 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि जल्द ही नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की मेजबानी भी की जाएगी, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की शानदार जीत, बीसीसीए रॉयल को 123 रन से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया। यश राज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की टीम ने 38.5 ओवर में 259 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रन और आदित्य राज ने 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान अमन कुमार ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में ओम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं रुद्र कुमार ने 2 विकेट, जबकि गोस्वामी प्रियंशु, प्रियंशु (कप्तान) और सरबजीत कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए रॉयल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 21.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रुद्र कुमार ने 19 रन और राहुल यादव ने नाबाद 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में यश राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4.4 ओवर में 6 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं सौरव प्रताप राणा, विराट वैभव और संदीप जूनियर ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.