KRIDA NEWS

श्रीलंका दौरा के लिए शिखर धवन के नेतृत्व में भारतीय टीम का ऐलान, कई नए खिलाड़ियों को भी मिला मौका

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका में टीम इंडिया सीमित ओवर सीरीज खेलेगी। हालांकि एक अन्य भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है इसलिए श्रीलंका दौरे के लिए अलग टीम चुनी गई है। अहम बात यह है कि शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

नए चेहरों की बात की जाए, तो कृष्णप्पा गौतम, चेतन सकारिया, देवदत्त पडीक्क्ल, रुतुराज गायकवाड़, नितीश राणा जैसे खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। एक और अहम बात यह भी रही कि इस टीम में श्रेयस अय्यर और टी नटराजन का नाम शामिल नहीं है। इसका मतलब यही हुआ कि दोनों खिलाड़ी फिट नहीं हैं।

भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, इशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, चेतन सकारिया।

नेट बॉलर्स: इशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा जुलाई में होगा और सबसे पहले एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी और सभी मैच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। कोरोना वायरस को देखते हुए एक ही स्टेडियम में मैच आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। भारत के खिलाफ खेलने से पहले श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड दौरा करके आएगी।

भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल श्रीलंका में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में है। ऐसे में एक दूसरी टीम को श्रीलंका दौरे पर भेजने का निर्णय लिया गया। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयस कप्तान हो सकते हैं लेकिन फिट नहीं होने के कारण उन्हें शामिल नहीं किया गया। कप्तान के रूप में वह पहली पसंद थे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी U-13: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी C टीम की धमाकेदार जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान ईशु शाहिल ने 35 रनों की तेज पारी खेली, जबकि हर्ष कुमार (15 रन), सरस (10 रन) और पियूष (10 रन) ने कुछ योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों (45) का भी सहारा मिला।

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन राज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एमडी तबरेज़ ने 2 विकेट और ओजैर ने 1 विकेट हासिल किया।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनिंग जोड़ी रोहित राज और प्रतिश ने बिना कोई विकेट खोए मैच खत्म कर दिया। रोहित राज ने नाबाद 52 रन (13 चौके) और प्रतिश ने नाबाद 55 रन (10 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14.1 ओवर में ही 139 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी।

सुदय क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इस तरह बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जबकि सुदय क्रिकेट एकेडमी को हार का सामना करना पड़ा।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12: मगध तूफांस और आईआईटी पैंथर्स ने जीता अपना मुकाबला

पटना: श्रीकृष्ण खेल मैदान, खेमनीचक में चल रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के चौथे दिन आईआईटी पैंथर्स ने सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स पर 90 रन से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला 24 रन से मगध तूफांस ने अपने नाम किया।

आईआईटी पैंथर्स ने दर्ज की जीत

गुरुवार को दिन का पहला मैच में आईआईटी पैंथर्स बनाम सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पैंथर्स ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पैंथर्स ने आयुष के शानदार 108 रन, कप्तान आरव चंद्रा के 38 व सिद्धार्थ गौतम के 25 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 217 रन बनाए। आयुष ने 61 गेंदों में 19 चौके व एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

जवाब में खेलने उतरी सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बल्लेबाज पैंथर्स के गेंदों का सामना नहीं कर सके। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 127 रन पर आलआउट हो गई। एवेंजर्स के लिए उत्कर्ष आनंद ने 38 व आदित्य कुमार केशरी ने 26 रन बनाए। मैच समाप्ति उपरांत शतकवीर आयुष को जीएसटी कमिश्नर शशि शेखर ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:
आईआईटी पैंथर्स : 20 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन, आरव 38, आयुष 108, सिद्धार्थ गौतम 25, अतिरिक्त 30, रेयांश केशरी 1/31, हार्दिक कुमार 1/10।

सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स: 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन, आदित्य केशरी 26, उत्कर्ष आनंद 38, आयुष सिंह 12, अतिरिक्त 20, शुभम आर्या 1/14, आदित्य कुमार 2/19, शशांक शेखर 1/19, सत्यम साह 1/23, आदित्य आर्यन 1/4, साहिल राय 2/16।

मगध तूफांस जीता

दिन का दूसरा मैच मगध तूफांस बनाम न्यूटन विक्टर्स के बीच खेला गया। न्यूटन ने टॉस जीतकर मगध को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफांस ने निर्धारित 20 ओवर में आयुष्मान जैन के नाबाद 72 व अनुराग कुमार यादव के नाबाद 65 रन की मदद से 1 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में न्यूटन विक्टर्स निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आयुष्मान को रॉबिन सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस: 20 ओवर में एक विकेट पर 166 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 72, अनुराग कुमार यादव नाबाद 65, अतिरिक्त 29।
न्यूटन विक्टर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन, आशीष कुमार 29, आशुतोष नाबाद 22, पुण्य प्रसून नाबाद 23, अतिरिक्त 47, रुद्र नारायण 2/21, आयुष कुमार 1/11, अभिषेक 1/17, लक्ष्य रंजन 1/13, आनंद कुमार 1/14।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शशीम राठौर का हरफनमौला प्रदर्शन से पेसू की शानदार जीत

पटना, 25 मार्च: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में पेसू ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पेसू की ओर से शशीम राठौर (70) और पंकज कुमार (55) और सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से बलजीत सिंह बिहारी (76) ने अर्धशतक जमाया। शशीम राठौर (70 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम 40 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बलजीत सिंह बिहारी ने 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राज आर्यन (24) और आदित्य प्रकाश (18) ने योगदान दिया। पेसू की गेंदबाजी में राजेश कुमार सिन्हा ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि शशीम राठौर और अभिजीत साकेत ने 2-2 विकेट झटके।

पेसू की धमाकेदार बल्लेबाजी, 27 ओवर में लक्ष्य हासिल

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेसू ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 27 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशीम राठौर ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पंकज कुमार ने 55 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाबुल कुमार ने 32 रन का योगदान दिया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटी स्टूडेंट क्लब: 203/10 (40 ओवर), बलजीत सिंह बिहारी 76, राज आर्यन 24, आदित्य प्रकाश 18, सुधांशु रंजन 15, रजनीकांत 14, अतिरिक्त 39। राजेश कुमार सिन्हा 3/24, शशीम राठौर 2/28, अभिजीत साकेत 2/34, हर्ष राज 1/25, निखिलेश रंजन 1/32.

पेसू : 204/4 (27 ओवर), शशीम राठौर 70, पंकज कुमार 55, बाबुल कुमार 32, प्रियांशु नाबाद 19, रजत कुमार आर्यन 18, सुंधाशु रंजन 1/51, आदित्य प्रकाश 1/44, चंद्र मोहन यादव 2/30

Read More

धनबाद के कोनैन कुरैशी को बीसीसीआई हाई परफॉर्मेंस कैंप का बुलावा, झारखंड से एकमात्र खिलाड़ी चयनित

धनबाद: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है कि धनबाद के उभरते क्रिकेटर कोनैन कुरैशी को बीसीसीआई के इमर्जिंग अंडर-23 हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कैंप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा, जहां उन्हें 12 अप्रैल को रिपोर्ट करना है और वे 7 मई तक इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा रहेंगे।

इस संबंध में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख और पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) को पत्र लिखकर औपचारिक सूचना दी है। खास बात यह है कि कोनैन कुरैशी झारखंड से इस कैंप के लिए चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। यह हाई परफॉर्मेंस कैंप देश के चुनिंदा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य में भारतीय टीम के लिए तैयार हो सकें।

कोनैन कुरैशी के चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव बिनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, बीएच खान, धर्मेंद्र कुमार, अभिजीत घोष और जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास सहित कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कैंप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

कोनैन का यह चयन न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.