पटना:- ख्याति प्राप्त खेल कमेंटेटर एवं मशहूर उद्घोषक अजय अम्बष्ठ को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के कला-संस्कृति प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल और उपाध्यक्ष हैप्पी श्रीवास्तव ने अजय अम्बष्ठ को मनोनयन का पत्र सौंपा है।
अपने मनोयन पर अजय अम्बष्ठ ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी हमें सौंपी है उसका मैं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा। गौरतलब है कि अजय अम्बष्ठ न केवल खेल कमेंटेटर और मशहूर उद्घोषक हैं बल्कि खेल को बढ़ाने में लगे रहते हैं। कोई भी आयोजक कोई भी काम उन्हें सौंपता है उसका वे भरपूर निर्वहन करते हैं। पेशे से अजय अम्बष्ठ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
अजय अम्बष्ठ की इस उपलब्धि पर वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल प्लेयर रुपक कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।





भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


