KRIDA NEWS

वशिष्ठ कप के सेमीफाइनल में पहुंची श्याम स्टील और अंशुल होम्स

पटना। राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में राम आशीष शर्मा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट में आज पुल – ए का अंतिम दिन दो लीग मुकाबला खेला गया।

मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती के अनुसार नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए आज खेले गए प्रथम मुकाबला में अंशुल होम्स ने बिहार मावेरिक्स को 4 विकेट से पराजित कर 4 अंक के साथ नेट रन रेट -0.298 के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया।

जबकि आज खेले गए दूसरे और अंतिम लीग मुकाबला में श्याम स्टील नालंदा ने  अतुल्यबानी मिथिला को 6 विकेट से पराजित कर अपने सभी तीन मैच जीतकर 6 अंक और नेट रन रेट 1.660 के साथ पुल – ए में  शीर्ष स्थान पर काबिज रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि आज प्रातः 9:00 बजे अतिथि लायंस डी.भी. गुप्ता पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और लायंस वीणा गुप्ता पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने और राष्ट्रीय गान के बाद प्रथम मुकाबला अंशुल होम्स और बिहार मावेरिक्स के बीच शुभारंभ हुआ।

जिसमें अंशुल होम्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार मावेरिक्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए अंशुल होम्स के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में पीछा करने उतरी अंशुल उनकी टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रनों का विजयी लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से बिहार मावेरिक्स को रौंदते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।

उम्दा प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी गौरव कुमार को नाबाद 62 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। जिसे पटना के उभरते हुए नन्हे कद के खिलाड़ी तेजस्वी चौहान ने  प्रदान किया।

जबकि आज का दूसरा मुकाबला श्याम स्टील नालंदा और अतुल्यबाणी मिथिला के बीच खेला गया। जिसमें श्याम स्टील नालंदा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अतुल्यबाणी मिथिला ने 19.5 ओवर अपने सभी विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया और श्याम स्टील नालंदा के सामने जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम स्टील नालंदा की टीम 15.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया और अतुल्यबानी मिथिला को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए अपने पुल – ए में सर्वाधिक 6 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान पर काबिज हो गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्याम स्टील के हरफनमौला खिलाड़ी सचिन कुमार को 64 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी व  (25/02) लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। जिसे अतिथि डॉ. ए. के. नाग ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

5 अप्रैल से पुल – बी का लीग मैच खेला जाएगा।

जिसमें प्रथम मुकाबला प्रातः 9:00 बजे से देवराज शाहाबाद और मैजिस्टिक कोशी के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से रूबन पाटलिपुत्र और बीएसपीएचसीएल के साथ खेला जाएगा।

वहीं 8 अप्रैल को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 अप्रैल को डे- नाइट खेला जाएगा।


संक्षिप्त स्कोर :- 

पहला मैच :- बल्लेबाजी

बिहार मावेरिक्स:- 180/06

प्रशांत 35 रन, अंकित सिंह 31 रन, अश्विनी 29 रन, अर्णव किशोर 23 रन और अभिषेक प्रताप सिंह 23 रन। गेंदबाजी:- अंशुल होम्स :- मुकेश कुमार 33/03, और राशिद इकबाल 01/34

बल्लेबाजी: – अंशुल होम्स :- 181/06

गौरव कुमार 62 रन नाबाद, नवनीत झा 61 रन और पुरुषोत्तम कुमार 20 रन। गेंदबाजी:- बिहार मावेरिक्स – अरुण चौहान 32/03, प्रकाश 39/02 और अश्वनी 24/01

दूसरा मैच :- बल्लेबाजी

अतुल्यबानी मिथिला 131/10

प्रकाश बाबू 37 रन, कुमार रजनीश 30 रन और परमजीत 16 रन। गेंदबाजी :- श्याम स्टील –  अभिज्ञान 27/04 और सचिन कुमार 25/02 

बल्लेबाजी :- श्याम स्टील 133/04

 सचिन कुमार 64 रन, आशीष कुमार 22 रन और विभूति 19 रन। गेंदबाजी :- अतुल्यबानी मिथिला- प्रकाश बाबू  20/04

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में नवादा ने गया को 3 विकेट से हराया

नालंदा: Bihar Cricket Association के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी (मगध जोन) के पांचवें मुकाबले में नवादा ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए गया को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने 47.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम की ओर से यशराज ने 46 रन, रंजन ने 33 रन, गौरव ने 31 रन, मंगल ने 23 रन तथा अभिषेक ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाजी में अर्णव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि सुदर्शन और सागर ने 3-3 विकेट लेकर गया की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

संघर्ष के बाद नवादा ने हासिल की जीत

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि मध्यक्रम बल्लेबाजों की जिम्मेदार पारियों की बदौलत टीम ने 47.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सुमन सौरभ ने 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। दीपक ने 41, निशांत ने 38, हर्ष ने 32, अनुराग ने 21 तथा सुदर्शन ने 14 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गया की ओर से गौरव और गौतम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि निक्कू, मंगल और प्रीतम को एक-एक सफलता मिली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवादा के अर्णव यादव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर केशव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विश्वजीत कुमार एवं अभिषेक सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी BCA Umpires Panel के पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: नालंदा की शानदार जीत, शेखपुरा को 156 रन से हराया

नालंदा: Bihar Cricket Association के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी के मगध जोन मुकाबले में नालंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 156 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। मुकाबला नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में एसएससीसी खेल मैदान, पावापुरी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से अर्णव किशोर ने शानदार शतक लगाते हुए 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं नमन गौरव ने 45, अंकित ने 34, मुन्ना कुमार ने 28, आकाश ने 25, आदित्य ने 18 तथा सुमन ने 13 रन का योगदान दिया। नालंदा की पूरी टीम 48.5 ओवर में 313 रन बनाकर ऑल आउट हुई। शेखपुरा की ओर से अमरजीत ने 60 रन देकर 4 विकेट, सूरज ने 65 रन पर 3 विकेट तथा रिशु ने 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

आदित्य राज की घातक गेंदबाजी

314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28.2 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकुश ने 43, रश्मि ने 27, मंजीत ने 21 तथा पटेल और अमरजीत ने 16-16 रन बनाए। नालंदा की जीत के नायक रहे स्पिन गेंदबाज आदित्य राज, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में मात्र 27 रन खर्च कर 6 विकेट झटके और शेखपुरा की बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मनीष राज ने 32 रन देकर 2 विकेट, जबकि सुमन और पवन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ पिंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, बीसीए ऑब्जर्वर केशव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, विश्वजीत कुमार एवं अभिषेक कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी BCA Umpires Panel के पैनल अंपायर राजीव कुमार एवं नीरज कुमार ने निभाई।

Read More

PDCA सीनियर डिवीजन लीग: केएनसीसी की धमाकेदार जीत, बीएसईबी भी विजयी

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार यानी 26 फरवरी को खेले केएनसीसी और बीएसईबी (विद्युत बोर्ड) ने जीत हासिल की।

अल्फा स्पोट्र्स ‌ग्राउंड पर खेले गए मैच में केएनसीसी ने अदालतगंज सीसी को 172 रन और बीएसईबी ने विद्यार्थी सीसी को 9 विकेट से पराजित किया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएनसीसी ने 32 ओवर में 1 विकेट पर विशाल 308 रन बनाए। जवाब में अदालतगंज सीसी की पूरी टीम 29.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।

केएनसीसी के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया। अनमोल कुमार बॉनी ने 69 गेंदों पर 125 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सिमुख ने नाबाद 104 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। कप्तान प्रखर प्रखर ज्ञान ने 29 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर टीम को 300 के पार पहुंचाया।

शुभम सिंह की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज टीम शुरुआत से दबाव में रही। शुभम सिंह ने 7 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। श्रेयश ने 2 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ी।

अदालतगंज के लिए विश्वास आर्य (48) और कप्तान सिकंदर फहाद (27) ही कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा सके।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी – 308/1 (32 ओवर)
सिमुख नाबाद 104, अनमोल कुमार बॉनी 125, प्रखर ज्ञान नाबाद 57, सौरभ कुमार 1/34

अदालतीगंज सीसी : 136 ऑल आउट (29.5 ओवर), विश्वास आर्य 48, सिकंदर फहाद 27
शुभम सिंह 6/23, श्रेयश 2/16, आदित्य शिवम 1/36

दूसरा मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यार्थी सीसी की टीम 37.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान सनी ने 48 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। राजू राय ने 48 रन बनाए। केआर रोहित ने 21 रन का योगदान दिया।बीएसईबी की ओर से साकेत कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके और बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

बीएसईबी की विस्फोटक बल्लेबाजी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसईबी ने केवल 14.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुमुद रंजन ने 20 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली। अभिलाष कुमार 56 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी शुक्ला ने 50 रन की शानदार पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की।

संक्षिप्त स्कोर

विद्यार्थी सीसी : 159 ऑल आउट (37.2 ओवर)
सनी 48, राजू राय 48, केआर रोहित 21
साकेत कुमार 5/22, हसनैन 1/20, पंकज मिश्रा 1/11, प्रदीप 1/18, तुषारकांत 1/26

बीएसईबी – 160/1 (14.5 ओवर)
अभिलाष कुमार नाबाद 56, कुमुद रंजन 51, यशस्वी शुक्ला नाबाद 50, राजू राय 1/33

Read More

पटना जिला क्रिकेट लीग में पार्थ व कृत चमके, पंचशील सीसी और पीएसी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी और पीएसी ने जीत हासिल की। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पंचशील सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट जबकि अल्फा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीएसी ने क्रिसेंट सीसी को 92 रन से हराया।

पंचशील सीसी की ओर से पार्थ ने नाबाद 103 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच हुए। इस सत्र में पार्थ का यह दूसरा शतक है। पीएसी की ओर से कृत साहनी ने शतक जमाया व पांच विकेट चटकाये और मैन ऑफ द मैच बने।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी स्टूडेंट क्लब ने 32.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम के लिए राहुल कुमार (59) और बालजीत सिंह बिहारी (58) ने अर्धशतक जमाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में साझेदारी के बावजूद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पंचशील सीसी की ओर से राजकुमार सिंह और मोहम्मद सुल्तान ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि शिवम और प्रियांशु प्रतीक ने 2-2 विकेट झटके।

पार्थ का शतक, जीत हुई आसान
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पार्थ अविनाश कुमार ने जिम्मेदारी संभालते हुए 102 गेंदों पर नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें अभिषेक कुमार (31) और सोनू कुमार (19) का अच्छा सहयोग मिला। अंत में आयुष शर्मा ने तेज 12 रन बनाकर टीम को 33.5 ओवर में जीत दिला दी।सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से सुधंशु, रजनीकांत और राहुल कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

दूसरा मैच

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पीएसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन बनाये। कृत साहनी ने 86 गेंदों में 14 चौका व 2 छक्का की मदद से 100 रन बनाये। ध्रुव कुमार ने नाबाद 73 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई। रितविक राज ने 44 रन की पारी खेली। कृत साहनी ने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
पीएसी : 40 ओवर में 6 विकेट पर 271 रन,सचिन कुमार 17,हर्ष 35, कृत साहनी 100, आलोक सिंह 12, ध्रुव कुमार नाबाद 73, अभिनव सिन्हा 1/66, प्रिंस कुमार 1/25, सूरज कुमार 1/43, नदीम 1/29, आदित्य सहाय 2/10

क्रिसेंट सीसी : 28 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट, आशीष राज 26,अभिनव सिन्हा 12,अमन कुमार 16, आदित्य सहाय 18, रितविक राज 44, सूरज कुमार 29, अतिरिक्त 23, मनीष 1/35, कृत साहनी 5/30, सूरज केसरी 2/32, अनूप कुमार 2/25

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.