पटना:- गोलघर मीडिया वेंचर्स द्वारा आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग ने एसपीसीए एसडीभी को 5 विकेटों से पराजित किया।
कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां ( विक्रम) द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में आज मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर पर टॉस जीतकर क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीसीए एसडीभी ने 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जिसमे मंतोष ने 62, राजीव ने 37, अमित ने 10 और अतिरिक्त के सहारे 20 रन बने। गुलजारबाग के लिए गेंदबाज़ी करते हुए प्रणव ने 15 रन देकर 2, शिव प्रेम ने 26 रन देकर 1, आदित्य अभिजीत ने 28 रन देकर 1, पीयूष ने 27 रन देकर 1, और आदित्य ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट एकेडमी गुलजारबाग ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। जिसमे आदित्य ने 45, अर्णव ने 32, और रुद्र राज ने 11 रन बनाए। अतिरिक्त के सहारे 48 रन बने।एसपीसीए एसडीभी के लिए गेंदबाज़ी करते हुए मंतोष ने 28 रन देकर 2, हिमांशु ने 38 रन देकर 1 और अरमान ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाए। आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आईसीएआई के पूर्व चेयरमैन महताज आलम ने दिया।









