पटना:- पतंजलि द्वारा प्रायोजित प्रथम स्वर्गीय आर एस यादव स्मृति U-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ 5 अप्रैल से गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुख्य आयोजन सचिव अनिल कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में केवल 16 टीमों को ही एंट्री दी जाएगी एवं सभी मैच 25-25 प्रारूप में खेले जाएंगे। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 21000 रुपए नगद पुरस्कार के अलावा चमचमाती ट्रॉफी दी जायेगी।
पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, खिलाड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ में कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आशुतोष कुमार को ग्राउंड इंचार्ज बनाया गया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के इच्छुक टीमें दिलशाद अहमद से इस नंबर पर (9473335347, 8709135010) संपर्क कर सकते हैं।









