KRIDA NEWS

वीमेंस प्रीमियर लीग में पूर्णिया विजार्ड व पटना पैंथर्स जीते, फाइनल लाइन अप तैयार

पटना:- राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए मैचों में पटना पैंथर्स और पूर्णिया विजार्ड ने जीत हासिल की। पटना पैंथर्स ने लखीसराय लायंस को नौ विकेट से जबकि पूर्णिया विजार्ड ने गया ग्लैडिटर्स को चार रनों से हराया। 

पूर्णिया विजार्ड ने गया ग्लैडिटर्स को हरा कर उसके फाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया और इस तरह पटना पैंथर्स और भागलपुर बांबर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

बुधवार तक के हुए मैचों के परिणाम के बाद भागलपुर बांबर्स चार मैच खेल कर 8 अंक अर्जित किये हैं और वह अंक तालिका में टॉप पर है। पटना पैंथर्स पांच मैचों में 8 अंक लेकर दूसरे नंबर पर चल रहा है। पूर्णिया विजार्ड पांच मैचों में छह अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। 

इस लीग के अंतिम लीग मुकाबले गुरुवार को खेले जायेंगे। गुरुवार को भागलपुर बांबर्स बनाम गया ग्लैडिटर्स और मुजफ्फरपुर मूवर्स बनाम लखीसराय लायंस का मुकाबला होगा। गुरुवार को होने वाले मुकाबले में गया ग्लैडिटर्स अगर जीत भी जाता तो उसके छह ही अंक होंगे  और वह फाइनल में नहीं पहुंच पायेगा। मुजफ्फरपुर व लखीसराय के परिणाम से इस लीग के फाइनल मैच पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

पटना पैंथर्स बनाम लखीसराय लायंस

बुधवार को खेले गए पहले मैच में पटना पैंथर्स ने लखीसराय लायंस को नौ विकेट से हराया। 

इस मैच में लखीसराय लायंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 80 रन बनाये। जवाब में पटना पैंथर्स ने 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। 

पटना पैंथर्स का अंतिम लीग मुकाबला था। उसने पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की और उसके कुल 8 अंक हैं। फाइनल में अपनी जगह पक्की करने ने लिए पटना पैंथर्स को कल तक इंतजार करना होगा। भागलपुर बांबर्स और गया ग्लैडिटर्स के मुकाबले के बाद ही फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति साफ हो पायेगी। लखीसराय लांयस की यह लगातार चौथी हार है। 

इस मैच में टॉस पटना पैंथर्स ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और लखीसराय लायंस को बैटिंग का न्योता दिया। लखीसराय लायंस की आरती रानी और सुधा कुमारी की सलामी जोड़ी ने कुल 11 बॉल खेले और बिना कोई रन बनाये पवेलियन लौट गईं। इसके बाद इशिका रंजन, शैली, प्रियंका कुमारी और स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने मिल कर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 80 रन तक पहुंचाया। 

लखीसराय लायंस की ओर से इशिका रंजन ने 39 गेंद में 16,शैली ने 44 गेंदों में दो चौकों की मदद से 24,प्रियंका कुमारी ने 13 गेंदों में 1 चौका की मदद से नाबाद 10 और स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 13 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाये। अतिरिक्त से 19 रन बने। 

पटना पैंथर्स की ओर से  प्रीति प्रिया ने 11 रन देकर 1 और शिखा सिंह ने 19 रन दकेर 1 विकेट चटकाये। 

जवाब में पटना पैंथर्स ने विशालक्षी और शिखा सिंह की नाबाद पारियों की मदद से 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विशालक्षी ने 36 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39, शिखा सिंह ने 22 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन बनाये। अतिरिक्त से 12 रन बने। सिमरन 1 रन बना कर रन आउट हुईं। 

आज के मैच में पटना पैंथर्स की शिखा सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच, विशालक्षी को बेस्ट बैट्समैन और प्रीति प्रिया को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। अबतक के मैचों के अनुसार ओरेंज कैप पटना पैंथर्स की शिखा सिंह के पास है जबकि भागलपुर बांबर्स की निवेदिता भारती के पास पर्पल कैप है। प्लेयर ऑफ द मैच, ओरेंज कैप और पर्पल कैप का पुरस्कार पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सह लीग पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिंह, पटना पैंथर्स के ऑनर सीतेश रमण और लीग के सचिव शिखा सिन्हा ने दिया। 

पूर्णिया विजार्ड बनाम गया ग्लैडिटर्स

में पूर्णिया विजार्ड ने अपने अंतिम लीग में गया ग्लैडिटर्स को चार रनों से पराजित किया। 

पूर्णया विजार्ड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बनाये। सोनी ठाकुर ने 15 गेंद में 3 चौकों की मदद से 17, कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 21 गेंद में 2 चौकों की मदद से 16,सपना कुमारी ने 21 गेंद में 10, ममता ने 32 गेंद में दो चौका की मदद से 24,अंशु अपूर्वा ने 23 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाये। अतिरिक्त से 13 रन बने। 

गया ग्लैडिटर्स की ओर से श्वेता कुमारी ने 15 रन देकर दो, साक्षी जायसवाल ने 20 रन देकर 1,पूजा कुमारी ने 16 रन देकर 1, वैदही यादव ने 22 रन देकर 1 और डॉनी ने 7 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

जवाब में गया ग्लैडिटर्स की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी। डॉली ने 4, दीपा कुमारी ने 10, कोमल कुमारी ने 9,याशिता सिंह ने 10, वैदही यादव ने 22,शालू सिंह राठौर ने नाबाद 26 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने। 

पूर्णिया की ओर से कोमल कुमारी ने 13 रन देकर 1, सूर्या भारद्वाज ने 22 रन देकर 1,अपूर्वा कुमारी ने 30 रन देकर 1, पिंकी कुमारी ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाये। 

पूर्णिया विजार्ड की पिंकी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। अंशू अपूर्वा बेस्ट बैट्समैन बनी। बुधवार तक खेले गए मैचों के अनुसार ओरेंज कैप पूर्णिया विजार्ड की अपूर्वा कुमारी के पास है जबकि पर्पल कैप भागपुर बांबर्स के निवेदिता भारती के पास है। खिलाड़ियों को पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा, पूर्व महिला क्रिकेटर अंब्रा नारायण, लीग के संरक्षक राजीव कुमार सिंह और रमण एंड कंस्ट्रक्शन के सीईओ अजीत कुमार ने पुरस्कृत किया। सीईओ अजीत कुमार ने इसके अलावा पूर्णिया टीम को बेहतर खेल के 3600 रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किये। 

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच 

लखीसराय लायंस : 20 ओवर में चार विकेट पर 80 रन, इशिका रंजन 16 रन, शैली 24 रन, प्रियंका कुमारी नाबाद 10 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती नाबाद 11 रन, अतिरिक्त 19 रन, प्रीति प्रिया 1/11,शिखा सिंह 1/19

पटना पैंथर्स : 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन, विशालक्षी नाबाद 39 रन, शिखा सिंह नाबाद 29 रन, अतिरिक्त 12 रन रन आउट-1

दूसरा मैच 

पूर्णिया विजार्ड : 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन, सोनी ठाकुर 17 रन, अपूर्वा कुमारी 16 रन, सपना कुमारी 10 रन, ममता 24 रन, अंशु अपूर्वा नाबाद 29 रन, अतिरिक्त 13 रन, श्वेता कुमारी 2/15,साक्षी जायसवाल 1/20,पूजा कुमारी 1/16,वैदही यादव 1/22,डॉली 1/7

गया ग्लैडिटर्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 109, दीपा कुमारी 10 रन, कोमल कुमारी 9 रन, याशिता सिंह 10 रन, वैदही यादव 22 रन, शालू सिंह राठौर नाबाद 26 रन, अतिरिक्त 20 रन, कोमल कुमारी 1/13, सूर्या भारद्वाज 1/22,अपूर्वा कुमारी 1/30,पिकी कुमारी 3/15

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : फेयर लेस फाल्कन्स की शानदार जीत, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का पहला मुकाबला पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और फेयर लेस फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फेयर लेस फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टीम 15.4 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 20 गेंदों पर 18 रन, अंकित सिंह ने 14 गेंदों में 16 रन और पंकज ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। फेयर लेस फाल्कन्स की ओर से गेंदबाज़ी में विशेष सुनील गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 22 रन दिए। इसके अलावा सक्षम भारती ने 2/29 और रौनक ने 2/14 विकेट लिए।

फाल्कन्स की आसान जीत

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयर लेस फाल्कन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 15 गेंदों पर तेज़ 52 रन बनाए, जबकि पीयूष ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए विशेष सुनील गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी की शानदार जीत

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये दो मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को हराया

पहले मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को 238 रन से पराजित किया। शर्मा स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से चंद्रमणि पटेल ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहिल कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये। आदित्य कुमार राय ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 13 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनिश कुमार ने 4 विकेट, गौरव ललिता कुमार ने 3 विकेट हासिल किये।

अमर सीसी ने बाटा सीसी को हराया

दूसरे मुकाबले में अमर सीसी ने बाटा सीसी को 119 रन से हराया। अमर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यमन देवानंद सिंह ने 73 रन, आयुष राज ने 58 रन और कप्तान रवि शंकर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। जवाब में बाटा सीसी की टीम 23 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बाटा सीसी की ओर से पार्थ सिन्हा ने 57 रन बनाये। गेंदबाजी में मोनू कुमार ने 5 विकेट, आर्यमन देवानंद सिंह ने 3 विकेट तथा प्रकाश यादव ने 2 विकेट लिये।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.