रांची:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम की घोषणा ईशान किशन की कप्तानी में कर दी गई है। झारखंड की टीम एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु, पंजाब, मध्यप्रदेश,विदर्भ और आंध्रप्रदेश के साथ है। इसका मैच इंदौर में खेला जायेगा।
टीम इस प्रकार है- ईशान किशन (कप्तान), नाजिम सिद्दिकी, विकाश विशाल, विराट सिंह (उपकप्तान), सौरभ तिवारी, उत्कर्ष सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल राय, सोनू कुमार सिंह, वरुण एरोन, मोनू कुमार सिंह, राहुल शुक्ला, राजदीप सिंह, कुमार कुशाग्रा, विवेकानंद तिवारी, बाल कृष्णा, आर्यमन सेन, पंकज यादव, शुभम कुमार सिंह, विकास सिंह, कुमार देवब्रत।
सपोर्टिंग स्टॉफ:- हेड कोच-एसएस राव, कोच-सतीश सिंह, एस एंड सी कोच : राजेश कुमार, फीजियो श्रीरंगा कारनम, टीम मैनेजर : एस जयराम, मसाजर : सूरज ठाकुर
झारखंड के मुकाबले
20 फरवरी : झारखंड बनाम मध्यप्रदेश
22 फरवरी : झारखंड बनाम पंजाब
24 फरवरी : झारखंड बनाम विदर्भ
26 फरवरी : झारखंड बनाम तमिलनाडु
28 फरवरी : झारखंड बनाम आंध्रप्रदेश