KRIDA NEWS

राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में भागलपुर बांबर्स और पूर्णिया विजार्ड विजयी

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त एसएसपीएल के तत्वावधान में राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रही राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में भागलपुर बांबर्स और पूर्णिया विजार्ड ने जीत हासिल की। भागलपुर बांबर्स ने लखीसराय लायंस को 116 रन और पूर्णिया विजार्ड ने मुजफ्फरपुर मूवर्स को तीन विकेट से पराजित किया। 

भागलपुर बाबंर्स में तीन मैचों में लगातारी तीसरी जीत है जबकि पूर्णिया विजार्ड की चार मैचों में दूसरी जीत है। लखीसराय लायंस और मुजफ्फरपुर मूवर्स ने अबतक तीन मैच खेले हैं पर उन्हें जीत का दीदार नहीं हुआ है। 

भागलपुर बांबर्स बनाम लखीसराय लायंस

प्रगति सिंह (नाबाद 53 रन और तीन विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत भागलपुर बांबर्स ने लखीसराय लायंस को 116 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। 

भागलपुर बांबर्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। प्रगति सिंह के नाबाद 53 रनों की मदद से भागलपुर बांबर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन बनाये। 

भागलपुर की ओर से रुपा कुमारी ने 47 गेंदों में चार चौकों की मदद से 38,प्रीति कुमारी ने 32 गेंदों में सात चौकों की मदद से 38, हर्षिता भारद्वाज ने 6 गेंदों में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 13,प्रगति सिंह ने 29 गेंदों में पांच चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 53 और श्रुति गुप्ता ने नाबाद 8 रन बनाये।

लखीसराय लायंस की ओर से इशिका रंजन ने 40 रन देकर 2 और प्रियंका कुमारी ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

जवाब में लखीसराय लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 64 रन बनाये। शैली ने 35 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19,स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 17 गेंदों में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 11 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने। 

भागलपुर बांबर्स की ओर से सोनी कुमारी ने 14 रन देकर 2,प्रगति सिंह ने 10 रन देकर 3, निवेदिता भारती ने 7 रन देकर 1, श्रद्धा सक्सेना ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये। 

आज के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भागलपुर बांबर्स के प्रगति सिंह को दिया गया। सबों को सचिव शिखा सोनिया, आरजे श्वेता सुरभि (बिग एफएम), रागिनी पटेल, लाडोवाणी पटेल ने पुरस्कृत किया। इस मैच में अंपायर संजीव तिवारी और अभिनव कुमार ने किया। 

पूर्णिया विजार्ड बनाम मुजफ्फरपुर मूवर्स

सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में मुजफ्फरपुर मूवर्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 117 रन बनाये। 

मुजफ्फरपुर मूवर्स की ओर से कुमारी निष्ठा ने 37 गेंदों में दो चौकों की मदद से 19, आर्यन सेठ ने 22 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20, अपराजिता कश्यप ने 33 गेंदों में चार चौकों की मदद से 27 रन बनाये। संध्या वर्मा ने 9 रन बनाये। कोमल कुमारी ने नाबाद 6 रन बनाये। अतिरिक्त से 35 रन बने।  

पूर्णिया विजार्ड की ओर से अंशु अपूर्वा ने 26 रन देकर 1,कोमल कुमारी ने 20 रन देकर 1, सूर्या भारद्वाज ने 11 रन देकर दो विकेट चटकाये। एक प्लेयर रन आउट हुईं। 

जवाब में पूर्णिया विजार्ड की शुरुआत खराब रही। 31 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान अपूर्वा कुमारी, विकेटकीपर बल्लेबाज ममत और कोमल ने अच्छी बैटिंग कर अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। पूर्णिया विजार्ड ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बना कर मैच अपने नाम किया। अपूर्वा ने 19 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18,अंशिका राज ने 33 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 29,कोमल कुमारी ने 34 गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 28 और सूर्या भारद्वाज ने 11 गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने। 

अन्या राज ने 12 रन देकर चार, कुमारी निष्ठा ने 26 रन देकर 1,आर्यन सेठ ने 14 रन देकर 1, प्रीति कुमारी ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

सूर्या भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच, पूर्णिया विजार्ड की ओर ममता और मुजफ्फरपुर मूवर्स के अन्या राज को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। इन सबों को लीग के आयोजन सचिव रुपक कुमार, अंपायर आशीष सिन्हा और मीडिया कमेटी के चेयरमैन पिंकु मिश्रा ने सम्मानित किया। 

सोमवार तक खेले गए मैचों तक पूर्णिया विजार्ड की अपूर्वा कुमारी 122 रन बना कर बैटिंग में टॉप पर चल रही हैं और ओरेंज कैप उनके पास है। गेंदबाजी में श्रद्धा सक्सेना पांच विकेट चटका कर टॉप पर चल रही है और पर्पल कैप उनके पास है।  

पहला मैच

भागलपुर बांबर्स : 20ओवर में तीन विकेट पर 180 रन,रुपा कुमारी 38 रन, प्रीति कुमारी 38 रन, हर्षिता भारद्वाज 13 रन, प्रगति सिंह नाबाद 53 रन, श्रुति गुप्ता नाबाद 8 रन, अतिरिक्त 30 रन, प्रिंयका कुमारी 1/22,इशिका रंजन 2/40 रन

लखीसराय लायंस : 20 ओवर में नौ विकेट पर 64 रन, शैली 19 रन, स्वर्णिमा चक्रवर्ती 11 रन, प्रियंका कुमारी नाबाद 7 रन, अतिरिक्त 15 रन, सोनी कुमारी 2/14,प्रगति सिंह 3/10, निवेदिता भारती 1/7, श्रद्धा सक्सेना 2/15

दूसरा मैच 

मुजफ्फरपुर मूवर्स : 20 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन, कुमारी निष्ठा 19 रन, आर्यन सेठ 20 रन, अपराजिता कश्यप 27 रन, संध्या वर्मा 9 रन, कोमल कुमारी नाबाद 6 रन, अंशु अपूर्वा 1/26, कोमल कुमारी 1/20, सूर्या भारद्वाज 2/11

पूर्णिया विजार्ड : 19.5 ओवर में सात विकेट पर 118 रन, सोनी ठाकुर 7 रन, ज्योति कुमारी 5 रन, अपूर्वा कुमारी 18 रन, ममता 29 रन, कोमल कुमारी नाबाद 28 रन, सूर्या भारद्वाज नाबाद 12 रन, अन्या राज 4/12,कुमारी निष्ठा 1/26, आर्यन सेठ 1/14,प्रीति कुमारी 1/30

Read More

रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की जीत, मैकेनिकल विभाग को 1 विकेट से हराया

सोनपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने मैकेनिकल विभाग को अंतिम गेंद तक चले मैच में 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की शुरुआत खराब रही और टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज महज 28 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजू यादव ने शिव शंकर मंडल और पंकज सिंह के साथ साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और निर्धारित ओवर से चार गेंद पहले टीम को 116 रन तक पहुंचाया। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अमित ने 2 विकेट, जबकि रंजीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 33 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की। हालांकि इसके बाद टीम को कुछ झटके लगे और मिथिलेश (10 रन) तथा रंजीत (15 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ला दिया। वहीं सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां आखिरी गेंद पर इंजीनियरिंग विभाग ने जीत के लिए जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने और बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने वाले राजा भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह इंजीनियरिंग विभाग ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शशीम राठौर की तूफानी पारी से पेसू की शानदार जीत

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पेसू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचशील सीसी को 6 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। विजेता टीम के शशीम राठौर (56 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। केएनसीसी को सचिवालय स्पोट्र्स के खिलाफ वाकओवर मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचशील सीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। खराब शुरुआत हुई पर अनिरुद्ध राज (61 रन), बिट्टू कुमार (46 रन) और अभिषेक कुमार (32 रन) की अच्छी बैटिंग के दम पर पंचशील सीसी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। अंत में आयुष राज ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं हर्ष राज ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये। शशीम राठौर और राहुल राठौर को 1-1 सफलता मिली।

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। शशीम राठौर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान राजेश कुमार सिन्हा ने 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि बाबुल कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा पंकज कुमार ने नाबाद 13 और प्रियांशु ने नाबाद 16 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 26.4 ओवर में 188/4 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर:

पंचशील सीसी : 184/7 (40 ओवर), अनिरुद्ध राज 61, बिट्टू कुमार 46, अभिषेक कुमार 32, आयुष राज नाबाद 17,अतिरिक्त 10, अभिजीत साकेत 3/38, हर्ष राज 2/34, शशीम राठौर 1/37, राहुल राठौर 1/30

पेसू : 188/4 (26.4 ओवर), शशीम राठौर 56, राजेश कुमार सिन्हा 47, बाबुल कुमार 33, प्रियांशु नाबाद 16, पंकज कुमार नाबाद 13, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/24, अनिरुद्ध राज 1/30, बिट्टू कुमार 1/11

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी की रिकॉर्ड जीत, डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रन से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने विस्फोटक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी को 260 रनों के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ने 32.5 ओवर में 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष रंजन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 116 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं अंश राज ने 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सार्थक ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने 3 विकेट, जबकि आशीष रंजन और शौर्य कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सकी।

387 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.एस.ए. क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नेहाल ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ईशान किशन एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में रिआन सैनी और साहिल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अनिश और अर्जुन राणा ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। आयुष रंजन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी और बीएसईबी जीते

पटना: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना डिस्ट्रिक्ट सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में वाईएमसीसी और बीएसईबी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। एक मैच में वाईएमसीसी ने सत्यम कुमार के तूफानी शतक और सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत शर्मा स्पोर्टिंग को 166 रन के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएसईबी ने बेहद रोमांचक संघर्ष में क्रिसेंट सीसी को 1 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।

YMCC की जीत

स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 129 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सूरज कुमार कश्यप ने 57 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान विराट पांडेय ने 43 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत वाईएमसीसी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम वाईएमसीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 28 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल कुमार ने 33 रन और आदित्य कुमार राय ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सूरज कश्यप ने 3 विकेट विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम के सूरज कश्यप (84 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

BSEB ने हासिल की जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिसेंट सीसी की टीम ने 40 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशीष राज ने 37 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि नदीम स्ट्राइकर ने 21 रन और रितविक राज ने 14 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से तुषार कांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं परमेश्वर यादव ने 2 विकेट लिए और शंभू कुमार तथा प्रदीप को 1-1 सफलता मिली।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम को क्रिसेंट सीसी के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। एक समय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए, लेकिन पंकज कुमार मिश्रा ने 36 गेंदों में 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इसके अलावा दीपक कुमार ने 25 रन और कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। क्रिसेंट सीसी की ओर से गेंदबाजी में गुलरेज अख्तर और रितविक राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। विजेता टीम के तुषारकांत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.