KRIDA NEWS

बॉल बैडमिंटन के 22 खिलाड़ी को मिला बिहार खेल सम्मान

पटना:- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आज पाटलिपुत्र खेल परिसर,पटना में आयोजित बिहार खेल सम्मान समारोह में बॉल बैडमिंटन खेल से 22 खिलाड़ियों को खेल मंत्री आलोक रंजन ने सम्मानित किया। 

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि जून 2019 में इम्फाल ( मणिपुर ) में आयोजित 65वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में उपविजेता रहे आकाश कुमार, मुकुल कुमार, युक्ता रानी को सम्मानित किया गया। आकाश के बदले उनकी माता विमला देवी ने सम्मान ग्रहण किया। 

ज्ञातव्य हो कि आकाश कुमार 27 अक्टूबर को सिमरिया गंगा घाट, बेगूसराय में अपने अभ्यास खत्म कर स्नान के लिए गये। स्नान के क्रम में डूबे लेकिन अभी तक लाश का पता नहीं चल पाया है। जबकि 65 वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग ( अंडर -14 व अंडर -17 आयु वर्ग ) में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

बिहार खेल सम्मान से बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों की सम्मानित होने पर बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह-सदस्य, विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष-सह-जदयू प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, बेगूसराय सचिव विकास कुमार, नवगछिया सचिव ज्ञानदेव कुमार, सीवान सचिव विशाल सिंह,  सुधीर कुमार, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार, राहुल कुमार, शिक्षक शिव नारायण पाल, संतोष श्रीवास्तव, संजीव पोद्दार, अभिषेक कुमार ने बधाई दी है।

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने  खिलाड़ियों को सम्मानित होने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को पदक लाने पर सम्मानित करती है लेकिन नौकरी के नाम पर अपमानित करती है। बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को नौकरी नहीं देती है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि अन्य राज्यों की तरह सरकारी सेवा में बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी नौकरी प्रदान की जाय। 

उन्होंने कहा कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा राज्य सरकार को दिग्भ्रमित व गुमराह किया जा रहा है। जिसके कारण बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को नौकरी से वंचित रहना पड़ रहा है।राज्य सरकार द्वारा 2014 में राज्य के उत्कृष्ट व योग्य खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। कालांतर में 25.08.2017 को पत्रांक संख्या – 10957 द्वारा विज्ञापन में प्रकाशित नियमों में बदलाव करते हुए अब तक छः चरणों मे कुछ हीं खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। 

सामान्य प्रसाशन विभाग द्वारा हाल हीं नियुक्ति नियमावली में फेरबदल किया गया है जिससे खिलाड़ियों की नियुक्ति कठिन हो गया है। प्रत्येक वर्ष भारत सरकार से मान्यता प्राप्त सभी खेलों के 5-5 खिलाड़ियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। यदि नियुक्ति नियमावली में बदलाव नहीं किया गया तो खेल व खिलाड़ियों का बंटाधार होना निश्चित है। बिहार के खिलाड़ी बिना कोई सहयोग के अपने परिश्रम के बल पर राज्य के लिए पदक प्राप्त कर रहें हैं। 

खेल विभाग द्वारा खेल सम्मान समारोह के अवसर पर खेल व खिलाड़ियों से संबंधित कोई अलग योजना की घोषणा नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे खेल विभाग की खेल के प्रति निरस्तता को दर्शाता है। 

सम्मानित होने वाले बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-

आकाश कुमार, मुकुल कुमार, युक्ता रानी, कुंदन कुमार, मोनू कुमार, सूरज कुमार, आशीष कुमार ओझा, गुलशन कुमार -1, छोटू कुमार, शशांक कुमार, आशीष कुमार, सन्नी कुमार, संटू महाराज, शशिकांत कुमार, नितिन कुमार, अजीत कुमार, दिनकर कुमार, पुष्कर कुमार, राजन कुमार भर, गुलशन कुमार -2, सचिन कुमार, बॉबी कुमार।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.