नालंदा:- नालंदा के गैबी मैदान पर खेले जा रहे बी.एन.झा. ए डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरनौत क्रिकेट क्लब ने राइज़िंग क्लब को 36 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरनौत क्लब ने सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए। जिसमे सोनू ने 34, चंदन ने 38, और राजू ने 18 रनों का योगदान दिया। राइज़िंग क्लब के लिए गेंदबाजी करते हुए अनिरुद्ध ने 5 और आकाश ने 3 विकेट लिए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइज़िंग क्लब 140 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल मुकाबले को 36 रनों से गंवा दिया। राइज़िंग क्लब के लिए बल्लेबाजी करते हुए अनिरुद्ध ने 65, शशि ने 22 और शिशुपाल ने 11 रन बनाए। वही हरनौत क्लब के लिए गेंदबाजी करते हुए चंदन ने 5, सोनू ने 2, प्रभात ने 1 और अनुज ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया।
12 फरवरी 2021 को भगत सिंह क्रिकेट क्लब बनाम नालन्दा क्रिकेट क्लब के बीच गैबी के मैदान में खेला जायेगा।








