KRIDA NEWS

निशांत के ताबड़तोड़ शतकीय पारी से सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट क्लब को 129 रनों से हराया

कल दिनांक 10 जनवरी को मसौढ़ी के तिनेरी गांव के खेल मैदान में खेले जा रहे चतुर्थकोणिय श्रृंखला के पहले मुकाबले में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट क्लब को 129 रनों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी।

इससे पहले सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने इस श्रृंखला प्रथम मुकाबला में निर्धारित 21 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज निशांत कुमार और अभिषेक कुमार ने धुआंधार शुरुआत दिलाई और इन 11 ओवर में 144 रन के योग्य पर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी का पहला झटका अभिषेक कुमार के निजी स्कोर 54 रन के रूप में लगा।

जिसका स्थान लेने आए कुमार आर्यन ने एक छोर पर धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे निशांत कुमार अच्छा साथ दिया और निशांत कुमार ने महज 58 गेंदों में 19 चौके और 11 गगनचुंबी छक्कों के सहारे 155 रनों की आतिशी पारी खेलकर गेंदबाज विकास कुमार का शिकार बने, जिसे आशीष के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाकर सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को दूसरा झटका 264 रन के योग पर दिया। उसके बाद कुमार आर्यन ने भी 23 गेंदों में 39 रन की पारी खेलकर क्षेत्ररक्षक अभिषेक भारद्वाज के हाथों रन आउट होकर 265 रन के योग परौ 19.1 ओवरों में पवेलियन वापस आ गए।

मंतोष कुमार 2 रन और करण कुमार 8 रन बनाकर टीम को 3 विकेट पर 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर नाबाद लौटे। साईं क्लब की ओर से विकास कुमार और हर्ष कुमार सिंह को 1-1 सफलताएं हाथ लगी।

275 रनों के जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं क्लब की शुरुआत काफी खराब रही और सलामी बल्लेबाज आशीष 1 रन बनाकर पवेलियन वापस आ गए जिसे पंकज कुमार ने क्लीन बोल्ड कर दिया जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज निशांत सिंह धोनी को भी पंकज कुमार ने 8 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर चलता कर दिया।

वही पंकज कुमार की कहर बरपाती गेंदबाजी का शिकार कप्तान गणेश कुमार बिना खाता खोले बने जिसे स्वराज राठौर के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया।

उसके बाद हर्ष कुमार सिंह और विकास कुमार ने इस लड़खड़ाती पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन साईं क्लब की टीम टीम को चौथा झटका 61 रन के योग पर विकास कुमार 23 रन के निजी स्कूल के रूप में लगी जिसे रिशु राज ने रितिक रोशन के हाथ हो कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जबकि पांचवां विकेट 73 रन के योग पर शिवांश राज के रूप में लगी जिसे रिशु राज ने निशांत कुमार के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।

आखिरी उम्मीद की किरणें हर्ष कुमार सिंह पर टिकी हुई थी जिसे पंकज कुमार ने रितिक रोशन के हाथ हो कैच कराकर पारी का अंत कर दिया। हर्ष कुमार सिंह ने साईं क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक 58 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम 20.1 ओवरों में 146 रनों पर ढेर हो गई।

सरदार पटेल के गेंदबाज पंकज कुमार ने 4.1 ओवरों में 29 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट, रितिक रोशन 16 रन देकर 2 विकेट, रिशु राज 28 रन देकर दो विकेट और मंतोष यादव ने 2 ओवरों में 19 रन देकर एक सफलताएं अपने नाम कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

155 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज निशांत कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने निशांत कुमार आतिशी बल्लेबाजी और पंकज कुमार के घातक गेंदबाजी के सहारे इस मैच को 129 रनों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया और श्रृंखला में अपने आप को मजबूत टीम के रूप में स्थापित कर दिखाया है।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: अंतिम मुकाबले में नालंदा की बड़ी जीत, गया को 110 रन से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के अंतिम मुकाबले में नालंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गया को 110 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य राज ने 49 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि हर्षित ने 41 रन और लव कुमार ने 31 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा ए.एस. गौरव (27 रन), गौतम कुमार (23 रन), नीरज (20 रन), दिव्यांश राज (17 रन) और विनीत (15 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गया की ओर से गेंदबाजी में रंजन ने 3 विकेट, जबकि प्रीतम और मयंक ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अभिषेक और यशराज को 1-1 विकेट मिला।

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.5 ओवर में मात्र 147 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रंजन ने 36 रन, प्रीतम ने 20 रन, ऋषि ने 18 रन और यशराज ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में कप्तान आदित्य राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं हर्षित ने 2 विकेट, जबकि आदर्श और गौरव ने 1-1 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि जल्द ही नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की मेजबानी भी की जाएगी, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की शानदार जीत, बीसीसीए रॉयल को 123 रन से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया। यश राज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की टीम ने 38.5 ओवर में 259 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रन और आदित्य राज ने 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान अमन कुमार ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में ओम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं रुद्र कुमार ने 2 विकेट, जबकि गोस्वामी प्रियंशु, प्रियंशु (कप्तान) और सरबजीत कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए रॉयल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 21.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रुद्र कुमार ने 19 रन और राहुल यादव ने नाबाद 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में यश राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4.4 ओवर में 6 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं सौरव प्रताप राणा, विराट वैभव और संदीप जूनियर ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की तैयारी पूरी, अंडर-15 सीजन-6 के लिए 12 टीमों घोषित; देखें अपना नाम

पटना, 20 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को सजाया और संवारा जा रहा है, पिच को बेहतर किया गया है और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रही इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। लीग के संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि लीग का उद्देश्य स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों को एक शानदार क्रिकेट आयोजन देखने को मिलेगा।

अंडर-15 के लिए सभी 12 टीमों की टीम लिस्ट

संत जोसेफ चेंजर्स : विशाल कुमार, रयान अनवर, तमजीद आलम, युवराज सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह, शौर्य समीर, श्याम कुमार, स्वजीत रवींद्र दक्ष, तेजस झा, जीत बाबू, आरव अरविंद, सृजन राय, अर्पित लाल, साहिल कुमार, दिव्यम ठाकुर।

आरका जैन टाइटंस : आशीष राज, सार्थक राज, युवराज कुमार, पीयूष रंजन, दिवाकर कुमार, आदित्य राज, साग्निक, पार्थ पुष्कर, शिवम कुमार, अनुभव कुमार, अंकुश कुमार राय, प्रिंस कुमार, पीयूष कुमार, अमृत राज, रुद्र प्रकाश मिश्रा।

वीजीयू थंडरबोल्ट : समर यादव, विश्वजीत आनंद, हिमांशु कुमार, अभिनव राज, आयुष सिंह, श्रेयांश कुमार, शिवांश कुमार, मानव कुमार, आशीष कुमार, नवीन कुमार, अभिनव प्रकाश, शिवा मल्होत्रा, सारस कुमार, वैभव राज, साहिल कुमार।

ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स: शुभम कुमार आर्य, आरव रॉय, आरुषि जैन, चिराग झा, हर्ष राज, सफल तेजस्वी, आयुष राज, अमित कुमार, पीयूष रंजन, आयुष कुमार, अंशु कुमार, हिमांशु राज, अनिकेत प्रकाश, आरव कुमार, मिहिर।

एसआरयू फाइटर्स: रोहित, अनुपम, नीरज, नमन भारती, आदर्श कुमार, श्याम कुमार, शुभ सिंह, प्रियांक राज, सुनील कुमार, कार्तिक चौधरी, सचिन कुमार, प्रभाकर परितोष, आयुष झा, प्रनत आर्यन, आनंद राज।

आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स : प्रियांशु कुमार, रेयांश कार्तिक, रियांश राज, आयुष राज, प्रत्यूष राज, प्रेम कुमार, तेजस यादव, आयुष कुमार केशरी, अंश राज, व्यान वत्स, अंश राज, नंदजी, रौनक रंजन, शाश्वत राज, अर्णय कुमार।

आदित्या दबंग: संकु शर्मा, अनमोल तिवारी, युगवीर यादव, धीरज कुमार, रोनित सिन्हा, हर्ष कुमार, आदर्श राज, कुणाल किशोर गुप्ता, दिव्यांशु राज, पीयूष राज, सुमित कुमार, शुभम कुमार, हर्ष राज, निखिल कुमार, रजनीश कुमार।

आरआईटी चैंपियंस: हिमांशु कुमार, ईशान शरण, मुन्ना कुमार, विनीत सिंह, अस्तित्व चंद्रा, सूर्य सिंह, शरद सिंह, आकाश कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, अभिनव अनुराग, अभिमान कुमार, ध्रुव कुमार, हरिओम, अमन।

जीएनआईओटी ब्लास्टर: अमन कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार झा, अंकित सिंह, रोहित कुमार झा, यशवर्धन दास, अर्नव पराशर, सिंघम रंजन, सौजस चौधरी, हर्षित कर्ण, जैकी कुमार, सार्थक श्रेष्ठा, करण, विनय, आयुष्मान जैन।

मानव रचना लायंस: आर्यन, क्योन विनायक, प्रशांत कुमार, पीयूष कुमार, सचिन कुमार, रितिक कुमार, सम्राट देव सिंह, साहिल राज, मयंक कुमार, गोलू कुमार, यश राज, शिवम कुमार, अभय सिंह, देव राज, शेख राशिद अमीन।

बिहर्स नाइटराइडर्स: शान कुमार, अनुपम नारायण, अर्णव राय, अथर इमाम, अमन राज, हर्षित शरण, वैभव विलास दयाल, हर्ष देव, पीयूष आनंद, श्रेयस राज, नैतिक अर्णव, रुद्रांश कुमार, विपुल कुमार, प्रेम कुमार, सौरव कुमार।

क्वांटम वॉरियर्स: आयुष राज, स्वयं राज, रक्षित सिंह, शुभम घोष, प्रांजल कुमार सिंह, रोहन सिंह, अमन कुमार, आशीष कुमार, साहिल शुभम, अंशुमान कुमार, अमनदीप कुमार, यशस्वी आनंद, शिवम कुमार, रजनीश कुमार, प्रत्यूष सुंदरम।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन: पीएसी की शानदार जीत, बीएसईबी को 24 रन से हराया

पटना, 20 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 24 रन से पराजित किया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने शानदार 67 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अभिजीत राजन ने 27 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तुषार कांत ने 22 रन और साकेत कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम 28.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार ने 4 विकेट झटके, जबकि ध्रुव कुमार ने 3 विकेट और कृत साहनी ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

पीएसी: 156/10 (35 ओवर),  सचिन कुमार 67, अभिजीत राजन 27, साकेत कुमार 22, रतन 11, अतिरिक्त 29, साकेत कुमार 5/24, मुकेश कुमार शर्मा 1/24, पंकज कुमार मिश्रा 1/29, तुषारकांत 1/16, गौरव कुमार 1/15,

बीएसईबी: 132/10 (28.2 ओवर), तुषार कांत 22, साकेत कुमार 22, यशस्वी शुक्ला 12, गौरव कुमार 11, प्रदीप 15, दीपक कुमार 15! रवि कुमार 4/31, ध्रुव कुमार 3/20, कृत साहनी 2/30, अनूप कुमार 1/0

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.