KRIDA NEWS

मगध, चंपारण, अंगिका और सीमांचल अंतर जोनल मुकाबला के सेमीफाइनल में

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे अंतर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रविवार 20 दिसंबर को  सैंडिस कंपाउंड भागलपुर और संसारपुर खेल मैदान खगड़िया में आखरी दिन 2-2 मुकाबला खेले गए।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए पूल (ए) के अंतिम अंतर जोनल लीग मुकाबला में मिथिला ने शाहाबाद जोन को 9 रन से और अंगिका ने सीमांचल जोन को आठ विकेट से पराजित किया। जबकि पूल (बी) के खेले गए अंतिम अंतर जोनल लीग मुकाबला में मगध ने चंपारण जोन को 20 रन से और तिरहुत ने सेंट्रल जोन को 12 रनों से मात दी।

पूल (ए) के खेले गए अंतर जोनल लीग मुकाबला में अंगिका जोन ने अपने सभी तीन मैच जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली प्रथम टीम बनी। जबकि सीमांचल जोन दो मैच जीतकर अपने पूल से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम रही।

वहीं पूल (बी) से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रथम टीम चंपारण जोन अपने पूल में शीर्ष स्थान पर काबिज है।  जबकि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम मगध जोन द्वितीय स्थान पर काबिज रही।

अंतर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला भागलपुर के सचिव आनंद कुमार मिश्रा की देखरेख में 21 दिसंबर से सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल का प्रथम मुकाबला:- 21 दिसंबर 2020 को अंगिका जोन बनाम मगध जोन के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चंपारण जोन बनाम सीमांचल जोन के बीच खेला जाएगा।

पूल (ए):- सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेले गए आज के प्रथम मुकाबला में मिथिला में शाहाबाद को 9 रनों से पराजित किया और उम्दा प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आफताब नाबाद 59 रन की अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मिथिला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में मोहम्मद आफताब के नाबाद 59 रन और आदर्श सिंह के नाबाद 38 रन आकर्षक पारी के सहारे 3 विकेट खोकर 137 रन का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए शाहाबाद के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा। शाहाबाद की ओर से कृष्णा ओझा, राहुल कुमार और विकास कुमार पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहाबाद की टीम मिथिला जोन के गेंदबाज अरविंद झा 22/04, भरत कुमार 25/02, विकास झा व आदर्श सिंह 1 -1 विकेट और किफायती गेंदबाजी के सामने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी और शाहबाद को मिथिला के हाथों 9 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरा मुकाबला सीमांचल और अंगिका के बीच खेला गया। जिसमें अंगिका ने सीमांचल को आठ विकेट से पराजित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिषेक कुमार 20/04 के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

सीमांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय भारती के 46 रन और अंकित सिंह के 20 रन उपयोगी पारी के सहारे 18.3 ओवरों में अंगिका के गेंदबाजों के सामने 129 रन पर पूरी टीम सिमट गई। अंगिका की ओर से गेंदबाज अभिषेक कुमार ने 20/04, हिमांशु 15/02, संजीत कुमार 18/02 और राघवेंद्र प्रताप 26/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंगिका की टीम गौरव भैया के 37 रन, बासुकीनाथ मिश्रा के 22 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज विकास यादव के नाबाद 44 रन और मोहम्मद के नाबाद 20 रन की उपयोगी पारी के सहारे अंगिका ने 16 ओवरों में 2 विकेट पर 132 रन बनाकर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर प्रवेश किया। सीमांचल की ओर से सैफ खान और नवनीत किसलय को एक-एक सफलताएं हाथ लगी।

पूल (बी) के संसारपुर खेल मैदान खगड़िया में खेले गए प्रथम मुकाबला में मगध ने चंपारण को 20 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और उम्दा प्रदर्शन करने वाले गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मगध ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में बाबुल के 38 रन, शशीम राठौर के 38 रन, मंगल महरुर के नाबाद 36 रन और हर्ष राज के नाबाद 9 रन की उपयोगी पारी के सहारे 3 विकेट खोकर 131 रन बनाए और जीत के लिए चंपारण के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा। चंपारण की ओर से सचिन कुमार सिंह ने 33 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण की पूरी टीम गेंदबाज गौरव कुमार 18/03, आशुतोष अमन 24/02, समर कादरी, मोहित कुमार और राजू पांडे 1-1 सफलता और किफायती गेंदबाजी के सामने 20 ओवरों में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। चंपारण की ओर से सूरज यादव ने सर्वाधिक 30 रन और समीर अख्तर ने 16 रन की पारी खेली।

जबकि दूसरे मुकाबला में तिरहुत ने सेंट्रल जोन को 12 रनों से पराजित किया और किफायती  गेंदबाजी करने वाले वचस्पति को 4 ओवर 12 रन और दो सफलता हासिल करने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिरहुत की टीम निशांत कुमार के 45 रन, सतीश के 19 रन, विकास रंजन के 18 रन, और मनीष कुमार गिरी के नाबाद 17 रन की उपयोगी पारी के सहारे 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए और जीत के लिए सेंट्रल जोन को 133 रनों का लक्ष्य दिया। सेंट्रल जोन की ओर से इम्तियाज आलम ने 19 रन देकर सर्वाधिक दो सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम विश्वजीत गोपाला के 33 रन, आशुतोष कुमार के 32 रन, कप्तान अभिनव के 19 रन और गौतम यादव के नाबाद 20 रन की पारी बेकार गई और 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर केवल 120 रन ही बना सकी। तिरहुत के गेंदबाज वाचस्पति 12/02, ठाकुर देवाशीष 23/02 ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया।


Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.