KRIDA NEWS

बीसीए ने जारी किया अंतर जोनल टी-20 का मैच फिक्सचर, 18 दिसंबर से होगा बीसीए का अंतर जोनल टी-20 मुकाबला।

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ ने अंतर जोनल टीम -20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 – 21 के लिए अपना मैच फिक्सचर और मैच स्थल की घोषणा कर दी है। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंतर जोनल टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट  के लिए सभी 8 जोन को दो पुल में बांटा गया है।

यह मुकाबला निर्धारित मैच स्थलों पर 18 दिसंबर 2020 से 22 दिसंबर 2020 तक हर दिन दो – दो मुकाबले खेले जाएंगे।21 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबला। जबकि 22 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि:-

पूल- (ए ) में अंगिका, शाहाबाद, मिथिला और सीमांचल को रखा गया है।

भागलपुर के सेक्रेटरी आनंद कुमार मिश्रा को पूल (ए) का अंतर जोनल मैच का सफल आयोजन कराने के लिए अधिकृत किया गया है और सभी मैच सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेला जाएगा।

जबकि पूल (बी) में चंपारण, तिरहुत, सेंट्रल और मगध जोन को रखा गया है।

जिसके सभी मैच संसारपुर खेल मैदान खगड़िया में खेले जाएंगे। इस मैच स्थल पर आयोजित होने वाले अंतर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराने के लिए सदानंद प्रसाद सिंह को अधिकृत किया गया है।

मैच फिक्सचर:-

पूल (ए) :-  18 दिसंबर 2020 का प्रथम मुकाबला:- अंगिका और शाहाबाद के बीच। दूसरा मुकाबला:- मिथिला और सीमांचल के बीच।

19 दिसंबर 2020 का प्रथम मुकाबला:- अंगिका और मिथिला के बीच। दूसरा मुकाबला:- शाहबाद और सीमांचल के बीच।

20 दिसंबर 2020 का प्रथम मुकाबला:- अंगिका और सीमांचल के बीच। दूसरा मुकाबला:- शाहबाद और मिथिला के बीच।

पूल (बी) :- 18 दिसंबर 2020 का प्रथम मुकाबला:- चंपारण और तिरहुत के बीच। दूसरा मुकाबला:- सेंट्रल और मगध के बीच।

19 दिसंबर 2020 का प्रथम मुकाबला:- चंपारण और सेंट्रल के बीच। दूसरा मुकाबला:– तिरहुत और मगध के बीच।

20 दिसंबर 2020 का प्रथम मुकाबला:- चंपारण और मगध के बीच। दूसरा मुकाबला:- तिरहुत और सेंट्रल के बीच खेला जाएगा।

सेमीफाइनल मुकाबला:-

प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में 21 दिसंबर 2020 को पूल (ए) के प्रथम स्थान वाली टीम और पूल (बी) के द्वितीय स्थान वाली टीम के बीच खेला जाएगा।

जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 21 दिसंबर 2020 को  पूल (बी) के प्रथम स्थान वाली टीम और पूल (ए) के द्वितीय स्थान वाली टीम के बीच खेला जाएगा।

अंतर जोनल टी – 20 का फाइनल मुकाबला 22 दिसंबर 2020 को सेमीफाइनल के प्रथम विजेता और सेमीफाइनल के द्वितीय विजेता के बीच सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेला जाएगा।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की रोमांचक जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जा रहे बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की टीम ने शानदार संघर्ष का परिचय देते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की ओर से रेयांश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशु शाहिल ने 26 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में अर्थ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं शौर्य कांत ने 2 विकेट और अमन कुमार तथा शिवम ने एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। टीम की ओर से शिवम ने 70 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी। वहीं आयुष्मान जैन ने 29 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली। अंत में टीम ने 29.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुदय क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में पियूष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट झटके। इसके अलावा अवनीश अरविंद ने 2 विकेट और कप्तान ईशु शाहिल ने भी 2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम जीत से चूक गई। रोमांचक मुकाबले में अंत तक चले संघर्ष के बाद ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने 1 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.