KRIDA NEWS

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अंतर जोनल टी-20 ट्रॉफी पर मगध का कब्जा

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे अंतर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में मगध जोन और चंपारण जॉन के बीच खेला गया। जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए फाइनल मुकाबला में मगध जोन ने चंपारण जोन को 48 रनों से पराजित कर अंतर जोनल टी-20 ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

आज सुबह मगध जोन के कप्तान आशुतोष अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज बाबुल और शशीम राठौर ने मगध जोन को तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन यह जोड़ी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और 1.4 ओवरों में 23 रन के योग पर मगध को पहला झटका बाबुल  के रूप में लगी जो 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस आ गए। उसके बाद शशिम राठौर और मंगल महरुर ने पारी को संभालने का प्रयास कर रहे थे कि मगध को दूसरा झटका शशीम राठौर के रूप में 76 रन के योग पर लगा उस समय शशीम राठौर 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन वापस आ गए।

उसके बाद मंगल महरुर ने एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी करते नजर आए और 51 रनो कि अर्धशतकीय पारी खेली जिसका अच्छा साथ विकेटकीपर बल्लेबाज अश्वनी कुमार सिंह ने 37 रन की पारी खेलकर अपना योगदान दिया। जबकि आकाश राज नाबाद 13 रन और मोहित कुमार  नाबाद 11 रन की पारी खेलकर टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में  भूमिका निभाई और जीत के लिए चंपारण जोन के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। चंपारण के गेंदबाज आमोद यादव ने 33 रन देकर सर्वाधिक तीन सफलताएं अपनी झोली में डाली।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण जोन की टीम मगध के गेंदबाज मोहित कुमार के पंजा 16/05 की घातक गेंदबाजी और रणजी क्रिकेटर कप्तान आशुतोष अमन के 17/03 और राजू पांडे 26/02 के सामने 18 ओवरों में 121 रन पर नतमस्तक हो गई और मगध जोन ने बीसीए अंतर जोनल टी-20 ट्रॉफी के इस फाइनल मुकाबला को 48 रन से जीतकर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।

इस फाइनल मुकाबला में मगध जोन को चैंपियन बनाने में पंजा लेकर अहम भूमिका निभाने वाले  गेंदबाज मोहित कुमार को 16/05 और नाबाद 11 रन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। चंपारण जोन की ओर से अनुज राज ने 29 रन, सकीबुल गनी ने 20 रन और मोहम्मद अशफाक ने 18 रनों की पारी खेली।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह अरवल जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुश्री योशिता पटवर्धन, जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विश्वाश सिंह, गया के सचिव संजय सिंह सहित पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट और बीसीए परिवार अंतर जोनल टी-20 ट्रॉफी के विजेता और उपविजेता टीम को बधाई और शुभकामना दी साथ ही साथ इस पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले टूर्नामेंट कमेटी, सभी जोन के पदाधिकारी, ऑब्जर्वर, अंपायर, स्कोरर, पिच क्यूरेटर, ग्राउंड्स मैन सहित अन्य लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। 

Read More

सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी (प्लेट): एक और ख़िताब बिहार के नाम, बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान, सिक्किम को 7 विकेट से हराया

BCCI द्वारा आयोजित सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में बिहार महिला टीम ने लगातार संतुलित प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह खिताबी मैच कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला गया, जहां बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ बिहार महिला टीम ने सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम 46.5 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में समायिता ने 28, परिमला 20 और तबिता सुब्बा ने नाबाद 21 रन बनाया। बिहार की ओर से गेंदबाजी विभाग में सामूहिक अनुशासन देखने को मिला। खुशबू सी. कुमारी ने 8.5 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित किया, जबकि रचना सिंह और अपूर्वा कुमारी ने मध्य ओवरों में 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। सीमित रन गति के कारण सिक्किम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार महिला टीम ने संयमित शुरुआत के बाद मैच पर नियंत्रण स्थापित किया। प्रगति सिंह और वैदेही यादव के बीच बनी 92 रनों की साझेदारी ने जीत की दिशा तय की। वैदेही यादव ने नाबाद 54 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी, जबकि कप्तान प्रगति सिंह ने 45 रनों का योगदान दिया। बिहार ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

इस फाइनल जीत के साथ बिहार महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया, जो टीम के निरंतर प्रयास, संतुलित रणनीति और विभागीय समन्वय को दर्शाता है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि – ”यह खिताब खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास, अनुशासन और सामूहिक समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहना टीम की तैयारी और मानसिक मजबूती को दर्शाता है, जो भविष्य में बिहार महिला क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।”

वहीं, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल आरफीन ने भी टीम को हार्दिक बधाई दी। सचिव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का समर्पण इस उपलब्धि का आधार रहा है और एसोसिएशन आगे भी महिला क्रिकेट को आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, ताकि हमारी बेटियां लगातार ऐसे ही आगे बढ़ती रहें।

Read More

डीपीएस ईस्ट पटना की 4 विकेट से जीत, रोमांचक मुकाबले में YCC को हराया

पटना: YCC और DPS East Patna के बीच खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में डीपीएस ईस्ट पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। तेज रनगति (10.83 रन प्रति ओवर) और मध्यक्रम की सधी बल्लेबाजी के दम पर डीपीएस ईस्ट पटना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 30 रन, सचिन ने नाबाद 30 रन और वेद ने 18 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सचिन और सूरज (नाबाद 19) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 46 रन मिले। डीपीएस ईस्ट पटना की ओर से ऋतुराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सैफ और शाश्वत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस ईस्ट पटना की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यम ने 24 रन और साहिल ने 13 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। YCC की ओर से रुद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन बाकी गेंदबाजों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।

Read More

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग: डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की 44 रन से दमदार जीत

नालंदा: नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ने लिटिल स्टार क्लब को 44 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनीत कुमार को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से अमित ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सूरजभान ने 51 रन और राजामणि ने 29 रनों का योगदान दिया। लिटिल स्टार क्लब की ओर से श्याम ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं विनीत ने 2 विकेट अपने नाम किए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार क्लब की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर विनीत कुमार ने 68 रन और शशि ने 51 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 44 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। डॉ. सरस्वती देवी क्लब की ओर से आकाश और दिव्यांश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, अंकित राज, विकास, मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और अभिषेक ने निभाई।

Read More

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग: अनमोल कुमार के तूफानी शतक से ईआरसीसी की ऐतिहासिक जीत, विद्यार्ती सीसी को 319 रन से रौंदा

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी का विजय क्रम जारी है। यह उसकी लगातार चौथी जीत है। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार यानी 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ईआरसीसी ने विद्यार्थी सीसी को 319 रन से पराजित किया।

इस मैच में ईआरसीसी के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। विकेटकीपर बैटर अनमोल कुमार ने 53 गेंदों पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से हर्षवर्धन (61 रन), आशीष कुमार (‌80 रन), यश प्रताप (55 रन) ने अर्धशतक जमाये। गेंदबाजी में केशव ने 3 विकेट चटकाये।

ईआरसीसी की धमाकेदार शुरुआत

ईआरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। हर्ष वर्धन मोंटी ने 61 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसके बाद आशीष कुमार ने 48 गेंदों पर 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित राज ने 19 गेंदों में 37 रन बनाकर रनगति को और तेज किया, जबकि यश प्रताप यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन जोड़कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन पारियों की बदौलत ईआरसीसी ने 40 ओवर में 428/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अनमोल कुमार की मैच बदलने वाली पारी

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने 201.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया और टीम को 400 के पार पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। अनमोल ने 53 गेंद में नौ चौका व 7 छक्का की मदद से 107 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते ही बिखरी विद्यार्थी सीसी

428 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने दो विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए, जिससे दबाव और बढ़ गया। कप्तान सनी ने 112 गेंदों पर 77 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 33.4 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।

ईआरसीसी गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

ईआरसीसी के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और आक्रामकता का परिचय दिया। केशव कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिनव सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रोहित राज और अभिषेक कुमार सिंह ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

फील्डिंग और टीम वर्क बना जीत का आधार

मैच के दौरान ईआरसीसी की फील्डिंग भी बेहतरीन रही। खिलाड़ियों ने चुस्ती दिखाते हुए महत्वपूर्ण कैच लपके और रन बचाए, जिससे विद्यार्ती सीसी पर लगातार दबाव बना रहा। टीम का सामूहिक प्रदर्शन इस बड़ी जीत का मुख्य कारण बना।

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल

ईआरसीसी की ओर से 107 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अनमोल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.