पटना:- पूर्व रणजी क्रिकेटर व कोच पवन कुमार की माता जी उमा देवी का बुधवार को राजधानी के जक्कनपुर स्थित निवास पर 72 वर्ष की आयु में निधन को गया। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया।
वो अपने पीछे पति अवधेश कुमार सिंह, तीन पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, पोती, नाती व नातिन छोड़ गई हैं। उमा देवी सरल मृदुभाषी महिला थीं और हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती थीं।
उमा देवी के आकस्मिक निधन पर बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, पटना जिला क्रिकेटसंघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, पीडीसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील रोहित, पूर्व रणजी प्लेयर राजू वाल्श, पूर्व क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, क्रिकेटर रुपक कुमार, डॉ मुकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार झा ने शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।