KRIDA NEWS

गया ने पटना को 40 रनों से और जहानाबाद में अरवल को 43 रनों से पराजित किया।

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट में आज मंगलवार 15 दिसंबर को मगध, सेंट्रल , सीमांचल , तिरहुत व चंपारण जोन पर दो – दो मुकाबला खेला गया। जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए विभिन्न मुकाबलों में जहानाबाद ने अरवल को 43 रनों से, गया ने पटना को 40 रन से, नवादा ने शेखपुरा को 131 रनों से, नालंदा ने खगड़िया को 17 रन से, सीतामढ़ी ने पूर्वी चंपारण को 1 विकेट से, गोपालगंज ने शिवहर को 184 रन से, किशनगंज में कटिहार को 5 विकेट से, पूर्णिया नियर रिया को 83 रन से, मुजफ्फरपुर ने वैशाली को 9 विकेट सेऔर समस्तीपुर ने सिवान को 7 विकेट से पराजित किया।

मगध जोन के मैच स्थल गया कॉलेज गया के खेल परिसर में आज का प्रथम मुकाबला जहानाबाद और अरवल के बीच खेला गया। जिसमें जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सैयद सैफुल्लाह के 51 रनों की अर्धशतकीय पारी और सचिन के नाबाद 30 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। जबकि अरवल की ओर से गेंदबाज हिमांशु ने 21/03 और वेदांत यादव ने 20/02 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरवल की टीम जहानाबाद के गेंदबाज महाराणा 20/03, कंचन 19/02 और रजनीश  24/02 की तिकड़ी के सामने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और जहानाबाद की हाथों अरवल को 43 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। अरवल की ओर से अश्वनी कुमार सिंह ने 28 रन जबकि प्रवीण कुमार सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। रजनीश कुमार को उम्दा प्रदर्शन 51 रन और 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मुकाबला पटना और गया के बीच खेला गया जिसमेंगया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में गौतम कुमार के नाबाद 31 रन और निक्कू के 19 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 7 विकेट खोकर 121 रन बनाए। पटना की ओर से समर कादरी ने 07/02 और आकाश राज ने 30/02 सफलताएं अर्जित की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की पूरी टीम 17 ओवर में 81 रन पर ही ढेर हो गई और गया कि हाथों पटना को 40 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। उम्दा प्रदर्शन करने वाले मोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

सेंट्रल जोन के मैच स्थल स्टेडियम खगड़िया में खेले गए आज के प्रथम मुकाबला में नवादा ने शेखपुरा को 131 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा ने निर्धारित 20 ओवरों में आशुतोष कुमार के 73 रन और दीपक यादव के 66 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे 7 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। शेखपुरा के गेंदबाज नवाज खान ने 19 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की पूरी टीम नवादा के गेंदबाज प्रमोद कुमार यादव के पंजा 09/05 और नीरज कुमार 15/02 के सामने आशा दिखी जिसमें कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक भी छू ना सका और पूरी टीम 14.1 ओवरों में 54 रनों पर ही ढेर हो गई। उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रमोद कुमार यादव 09/05 को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरा मुकाबला नालंदा और खगड़िया के बीच खेला गया जिसमें नालंदा ने निर्धारित 20 ओवरों में अरनव किशोर के नाबाद 60 रनों की अर्धशतकीय पारी, नमन के 38 रन और मुन्ना के 32 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए। खगड़िया के गेंदबाज साजन ने 31 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम विश्वजीत गोपाला के 36 रन , गौतम के 30 रन वह कुणाल के 30 रन के संयुक्त प्रयास के बावजूद 20 ओवरों में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी और नालंदा के हाथों खगड़िया को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नालंदा के गेंदबाज सुमन ने 25 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। अरनव किशोर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

सीमांचल जोन के मैच स्थल डीएसए ग्राउंड पूर्णिया के मैदान में आज का प्रथम मुकाबला कटिहार और किशनगंज के बीच 15 – 15 ओवरों का खेला गया। जिसमें किशनगंज ने कटिहार को 5 विकेट से मात दी। कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में राकेश ठाकुर के 29 रन, मोहम्मद परवेज आलम के नाबाद 29 रन और दर्शन के नाबाद 19 रन की उपयोगी पारी के सहारे 4 विकेट खोकर 122 रन बनाए। किशनगंज के गेंदबाज शाकिब, तबरेज आलम, रतन और मेराज को 1- 1 सफलताएं हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम ने ललित कश्यप के 28 रन, तबरेज आलम के 37 रन और विक्रम कुमार के नाबाद 14 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 14.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर विजयी 123 रन का लक्ष्य को हासिल कर इस मैच को 5 विकेट से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले तबरेज आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

दूसरा मुकाबला पूर्णिया अररिया के बीच खेला गया जिसमें पूर्णिया ने अररिया को 83 रनों से पराजित किया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले सकलेन मुश्ताक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

चंपारण जोन के मैच स्थल आर.एल.एस.वाई. कॉलेज बेतिया में खेले गए आज प्रथम मुकाबला में सीतामढ़ी ने पूर्वी चंपारण को 1 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वी चंपारण ने निर्धारित 20 ओवरों में गौरव सुमन के 25 रन, समीर अख्तर के 25 रन और आशीष सिंह के 22 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए। सीतामढ़ी के गेंदबाज रोहित कुमार ने 28/03 और राजेश कुमार झा ने 23/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम मुकेश शर्मा के नाबाद 28 रन, रोहित कुमार के 24 रन और सूरज यादव के 23 रनों की उपयोगी पारी के बलबूते मैच की आखिरी गेंद पर 124 रन बनाने में सफल रही और इस मैच को 1 विकेट से जीत दर्ज अपने नाम कर लिया। पूर्वी चंपारण के गेंदबाज मुकेश कुमार ने 10/30, सकीबुल गनी 22/02 और आशीष ने 44/02 सफलताएं अर्जित की लेकिन अपनी की टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

दूसरा मुकाबला गोपालगंज और शिवहर के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज ने 184 रनों से शिवहर को करारी शिकस्त दी। गोपालगंज की ओर से मोहम्मद अशफाक ने नाबाद 56 रन, प्रशांत श्रीवास्तव ने 47 रन और सचिन कुमार ने 44 रनों का योगदान दिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी सचिन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

तिरहुत जोन के मैच स्थल एल.एस. कॉलेज मुजफ्फरपुर मैं खेले गए आज प्रथम मुकाबला में मुजफ्फरपुर ने वैशाली को 9 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मुजफ्फरपुर के गेंदबाज मोहित कुमार 09/03, वचस्पति 15/02 और देवाशीष 03/02 की तिकड़ी के सामने 19.2 ओवरों में 66 रन पर ही धराशाई हो गई। वैशाली की ओर से प्रगति कुमार ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर के बल्लेबाज विकास रंजन के नवाब 46 रन और शिवम कुमार के नाबाद 14 रन की आकर्षक पारी के बलबूते 8.2 ओवरों में 1 विकेट खोकर 69 रन बनाकर इस मैच को 9 विकेट से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले विकास रंजन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरा मुकाबला सिवान और समस्तीपुर के बीच खेला गया जिसमें समस्तीपुर ने सिवान को सात विकेट से पराजित किया। आलोक कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन 19 रन व 3 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की रोमांचक जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जा रहे बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की टीम ने शानदार संघर्ष का परिचय देते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की ओर से रेयांश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशु शाहिल ने 26 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में अर्थ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं शौर्य कांत ने 2 विकेट और अमन कुमार तथा शिवम ने एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। टीम की ओर से शिवम ने 70 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी। वहीं आयुष्मान जैन ने 29 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली। अंत में टीम ने 29.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुदय क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में पियूष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट झटके। इसके अलावा अवनीश अरविंद ने 2 विकेट और कप्तान ईशु शाहिल ने भी 2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम जीत से चूक गई। रोमांचक मुकाबले में अंत तक चले संघर्ष के बाद ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने 1 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.