KRIDA NEWS

अरवल, गया, रोहतास, भोजपुर, दरभंगा, मधेपुरा, मुंगेर, लखीसराय, पूर्णिया, अररिया, नालंदा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, गोपालगंज, समस्तीपुर और सारण ने जीता मुकाबला

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे अंतर जिला टी-20 का लीग मुकाबला आज सोमवार 14 दिसंबर को बिहार के सभी 8 जोन पर दो – दो मुकाबला खेला गया।जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज सुबह मगध जोन में गया कॉलेज गया के खेल परिसर में खेले गए प्रथम मुकाबला में अरवल ने जहानाबाद को 8 विकेट से पराजित किया।

इस मैच में अरवल की ओर से 72 रनों की मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले जहानाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें कंचन ने 48 रन, गौतम ने 30 रन और रजनीश ने 24 रनों का योगदान दिया। जबकि अरवल के गेंदबाज जितेंद्र और मोहम्मद शाहिन अकबर को दो-दो सफलताएं हाथ लगी।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरवल की टीम 18.4 ओवरों में प्रवीण कुमार सिंह के शानदार 72 रनों की अर्धशतकीय पारी, वेदांत यादव के 37 रन और अश्वनी कुमार सिंह के नाबाद 19 रन की उपयोगी पारी के सहारे 2 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और  इस मैच को आठ विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया। जानाबाद के गेंदबाज रजनीश और पीयूष कमल को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जबकि आज का दूसरा मुकाबला पटना और गया के बीच खेला गया। जिसमें गया ने निर्धारित 20 ओवरों में मंगल मेहरुर के शानदार 75 रन और शाहरुख जाफर के 67 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे गया ने 4 विकेट खोकर 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पटना की ओर से आकाश राज ने 38 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाने में सफल रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 115 रन ही बना सकी।पटना की ओर से इंद्रजीत ने 38 रन जबकि शशिम राठौर ने 22 रनों की पारी खेली इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। गया ने इस मैच को 83 रनों से जीत कर पटना को करारी शिकस्त दी। मंगल महरुर को उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

शाहाबाद जोन के महाराजा कॉलेज आरा के खेल मैदान में आज सुबह प्रथम मुकाबला बक्सर और रोहतास के बीच खेला गया। बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में बसु मित्रा के 44 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जिसके जवाब में रोहतास ने 14.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर राजू कुमार के आकर्षक 57 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे 130 रन बनाकर 6 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले राजू कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला भोजपुर और कैमूर के बीच खेला गया। जिसमें भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में रितेश राज सिंह के 57 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे सभी विकेट खोकर 128 रन बनाए। कैमूर के गेंदबाज विकास कुमार पटेल ने 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम जयंत सिंह के 44 रनों की पारी के बावजूद 16.4 ओवरों में केवल 96 रन पर  ही गेंदबाज राहुल कुमार के 16/04 और रितेश पांडे के 25/03 सामने घुटने टेक दिए और भोजपुर ने 32 रनों से इस मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया। राहुल कुमार को उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मिथिला जोन के पंडोल हाई स्कूल मधुबनी पर आज प्रथम मुकाबला में दरभंगा ने सुपौल को 39 रनों से पराजित किया और राशिद खान  16/03 को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मुकाबला में मधेपुरा ने सहरसा को 9 विकेट से पराजित किया। गौरव राज को  49 रनों की आकर्षक पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

अंगिका जोन के सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में आज प्रथम मुकाबला बांका और मुंगेर के बीच खेला गया। जिसमें मुंगेर ने बांका को 6 विकेट से पराजित किया और उम्दा प्रदर्शन करने वाले रिषत दीपक 30/03 और नाबाद 8 रन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

दूसरा मुकाबला जमुई और लखीसराय के बीच खेला गया।जमुई ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम नीरज शर्मा के नाबाद 69 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे 18.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर इस मैच को 4 विकेट से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले नीरज शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

सीमांचल जोन के डी. एस. ए. पूर्णिया खेल मैदान पर आज का प्रथम मुकाबला किशनगंज और पूर्णिया के बीच 18 – 18 ओवरों का खेला गया। जिसमें किशनगंज ने 18 ओवरों में विकास के 65 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए।

जवाब में पूर्णिया ने 17.5 ओवरों में श्रमण निग्रोध के 46 रन और अभिषेक बाबू के 37 रन की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए और इस मैच को 2 विकेट से जीत कर अपने नाम कर लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले श्रमण निग्रोध को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरा मुकाबला अररिया और कटिहार के बीच 15 – 15 ओवरों का खेला गया। जिसमें अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सिंह के नाबाद 32 रनों की उपयोगी पारी के सहारेनिर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 103 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम नवनीत किसलय 10/02 और उत्सव 23/02 की कसी हुई गेंदबाजी के सामने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 80 रन ही बना सकी और अररिया की हाथों कटिहार को 23 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। संजू सिंह को उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

सेंट्रल जोन के खगड़िया स्टेडियम में आज प्रथम मुकाबला नालंदा और नवादा के बीच खेला गया। जिसमें नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नवादा की पूरी टीम 17.2 ओवरों में नालंदा के गेंदबाज कुंदन 13/04, मनीष राज 23/03 और आदित्य राज 08/02 की तिकड़ी के सामने 98 रन पर ही सिमट गई और इस मैच को नालंदा ने  61 रनों से जीत कर अपने नाम कर लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले कुंदन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरा मुकाबला बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने खगड़िया को 23 रनों से पराजित किया और इस रोमांचक मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अभिनव को 19 रन की पारी और 8 रन देकर 2 सफलता हासिल करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

चंपारण जोन के आर.एल.एस.वाई. कॉलेज बेतिया के खेल मैदान पर प्रथम मुकाबला सीतामढ़ी और शिवहर के बीच 14 – 14 ओवरों का खेला गया। जिसमें सीतामढ़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन के 49 रन और सुरेश यादव के नाबाद 50 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे 2 विकेट खोकर निर्धारित 14 ओवरों में 109 रन बनाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की पूरी टीम रोहित कुमार की घातक गेंदबाजी 3 ओवरों में 2 मैडेन ओवर और 1 रन देकर 6 विकेट की चपेट में आ गई। जिसका साथ देते हुए चंदन सिंह ने 10/03 विकेट लेकर शिवहर की पूरी टीम को 9.1 ओवरों में 40 रन पर धराशाई कर इस मैच को 59 रनों से जीत कर अपने नाम कर लिया। सीतामढ़ी के जादुई गेंदबाज रोहित कुमार को उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के बीच खेला गया। जिसमें गोपालगंज ने निर्धारित 20 ओवरों में विकास चौधरी के 52 रनों की अर्धशतकीय पारी और रवि कुमार शर्मा के 41 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी चंपारण की टीम आमोद यादव एंड कंपनी की घातक गेंदबाजी 15/04, राहुल राज गिरी 09/02 और अनुज राज 16/02 के सामने 19 ओवरों में 106 रन पर ही सिमट गई। गोपालगंज ने इस मैच को 68 रनों से जीत कर अपने नाम कर लिया और उम्दा प्रदर्शन करने वाले आमोद यादव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

तिरहुत जोन एल .एस. कॉलेज मुजफ्फरपुर के खेल मैदान पर आज सुबह  प्रथम मुकाबला मे वैशाली और समस्तीपुर के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर ने वैशाली को 6 विकेट से पराजित कर दिया। इस मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अंकुर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इससे पहले वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में विवेक राणा के 35 रन की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने 19.2 ओवरों में राम सुरेश के नाबाद 44 रन और अंकुर के नाबाद 33 रन की मैच जिताऊ साझेदारी के सहारे 4 विकेट खोकर 146 रन बना कर विजयी लक्ष्य हासिल कर इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। वैशाली के गेंदबाज चंदन सिंह ने 10 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाने में सफल रहें।

दूसरा मुकाबला सिवान और सारण के बीच खेला गया। जिसमें सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण की टीम रोशन कुमार के शानदार 59 रनों की अर्धशतकीय पारी और आदित्य सिंह के नाबाद 42 रन की उपयोगी पारी के सहारे आखिरी गेंद पर 7 विकेट खोकर 146 रन बना लिए और इस मैच को 3 विकेट से जीत कर अपने नाम कर लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले रोशन कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Read More

सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी (प्लेट): एक और ख़िताब बिहार के नाम, बेटियों ने बढ़ाया राज्य का मान, सिक्किम को 7 विकेट से हराया

BCCI द्वारा आयोजित सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के फाइनल मुकाबले में बिहार महिला टीम ने लगातार संतुलित प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह खिताबी मैच कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला गया, जहां बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ बिहार महिला टीम ने सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट के पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम 46.5 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में समायिता ने 28, परिमला 20 और तबिता सुब्बा ने नाबाद 21 रन बनाया। बिहार की ओर से गेंदबाजी विभाग में सामूहिक अनुशासन देखने को मिला। खुशबू सी. कुमारी ने 8.5 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित किया, जबकि रचना सिंह और अपूर्वा कुमारी ने मध्य ओवरों में 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। सीमित रन गति के कारण सिक्किम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार महिला टीम ने संयमित शुरुआत के बाद मैच पर नियंत्रण स्थापित किया। प्रगति सिंह और वैदेही यादव के बीच बनी 92 रनों की साझेदारी ने जीत की दिशा तय की। वैदेही यादव ने नाबाद 54 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी, जबकि कप्तान प्रगति सिंह ने 45 रनों का योगदान दिया। बिहार ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

इस फाइनल जीत के साथ बिहार महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया, जो टीम के निरंतर प्रयास, संतुलित रणनीति और विभागीय समन्वय को दर्शाता है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि – ”यह खिताब खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास, अनुशासन और सामूहिक समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहना टीम की तैयारी और मानसिक मजबूती को दर्शाता है, जो भविष्य में बिहार महिला क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।”

वहीं, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज़िआउल आरफीन ने भी टीम को हार्दिक बधाई दी। सचिव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का समर्पण इस उपलब्धि का आधार रहा है और एसोसिएशन आगे भी महिला क्रिकेट को आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, ताकि हमारी बेटियां लगातार ऐसे ही आगे बढ़ती रहें।

Read More

डीपीएस ईस्ट पटना की 4 विकेट से जीत, रोमांचक मुकाबले में YCC को हराया

पटना: YCC और DPS East Patna के बीच खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में डीपीएस ईस्ट पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। तेज रनगति (10.83 रन प्रति ओवर) और मध्यक्रम की सधी बल्लेबाजी के दम पर डीपीएस ईस्ट पटना ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए YCC ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 30 रन, सचिन ने नाबाद 30 रन और वेद ने 18 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सचिन और सूरज (नाबाद 19) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 46 रन मिले। डीपीएस ईस्ट पटना की ओर से ऋतुराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सैफ और शाश्वत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस ईस्ट पटना की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यम ने 24 रन और साहिल ने 13 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। YCC की ओर से रुद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन बाकी गेंदबाजों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।

Read More

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग: डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की 44 रन से दमदार जीत

नालंदा: नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित नालंदा जिला सीनियर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ने लिटिल स्टार क्लब को 44 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनीत कुमार को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से अमित ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सूरजभान ने 51 रन और राजामणि ने 29 रनों का योगदान दिया। लिटिल स्टार क्लब की ओर से श्याम ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं विनीत ने 2 विकेट अपने नाम किए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार क्लब की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर विनीत कुमार ने 68 रन और शशि ने 51 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 44 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। डॉ. सरस्वती देवी क्लब की ओर से आकाश और दिव्यांश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए और टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार बाबा, अंकित राज, विकास, मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और अभिषेक ने निभाई।

Read More

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग: अनमोल कुमार के तूफानी शतक से ईआरसीसी की ऐतिहासिक जीत, विद्यार्ती सीसी को 319 रन से रौंदा

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी का विजय क्रम जारी है। यह उसकी लगातार चौथी जीत है। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार यानी 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ईआरसीसी ने विद्यार्थी सीसी को 319 रन से पराजित किया।

इस मैच में ईआरसीसी के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। विकेटकीपर बैटर अनमोल कुमार ने 53 गेंदों पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से हर्षवर्धन (61 रन), आशीष कुमार (‌80 रन), यश प्रताप (55 रन) ने अर्धशतक जमाये। गेंदबाजी में केशव ने 3 विकेट चटकाये।

ईआरसीसी की धमाकेदार शुरुआत

ईआरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। हर्ष वर्धन मोंटी ने 61 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसके बाद आशीष कुमार ने 48 गेंदों पर 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित राज ने 19 गेंदों में 37 रन बनाकर रनगति को और तेज किया, जबकि यश प्रताप यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन जोड़कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन पारियों की बदौलत ईआरसीसी ने 40 ओवर में 428/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अनमोल कुमार की मैच बदलने वाली पारी

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने 201.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया और टीम को 400 के पार पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। अनमोल ने 53 गेंद में नौ चौका व 7 छक्का की मदद से 107 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते ही बिखरी विद्यार्थी सीसी

428 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने दो विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए, जिससे दबाव और बढ़ गया। कप्तान सनी ने 112 गेंदों पर 77 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 33.4 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।

ईआरसीसी गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

ईआरसीसी के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और आक्रामकता का परिचय दिया। केशव कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिनव सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रोहित राज और अभिषेक कुमार सिंह ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

फील्डिंग और टीम वर्क बना जीत का आधार

मैच के दौरान ईआरसीसी की फील्डिंग भी बेहतरीन रही। खिलाड़ियों ने चुस्ती दिखाते हुए महत्वपूर्ण कैच लपके और रन बचाए, जिससे विद्यार्ती सीसी पर लगातार दबाव बना रहा। टीम का सामूहिक प्रदर्शन इस बड़ी जीत का मुख्य कारण बना।

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल

ईआरसीसी की ओर से 107 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अनमोल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.