KRIDA NEWS

अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप की टीम चयनित, कल होगा उद्घाटन

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती पर आयोजित दो दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए आज टीम का सेलेक्शन ट्रायल किया जिसमें 4 टीमों के लिए 60 खिलाडियों के सेलेक्शन किया गया है। इसमें बिहार के चार जॉन के टीम की घोषणा की गई।

टीम इस प्रकार है-

ईस्ट  : तेजस्वी (कप्तान,पटना), श्वेता कुमारी (गोपालगंज), पलक सिंह (पटना), गार्गी सिंह (पटना), स्वास्तिका सिन्हा (पटना), ज्योति तिवारी (पटना), शोभना साकेत (नालंदा), सलोनी, साक्षी जायसवाल (सीवान), अन्नु कुमारी (सीतामढ़ी), प्रीति प्रिया (पटना), नीपू (पटना), सुप्रिया (आरा), निवेदिता (गोपालगंज), कल्याणी (सारण)। कोच-रूपक कुमार, मैनेजर-रेहान दास गुप्ता। 

वेस्ट : रिमिझिम (कप्तान,पटना), नेहा (पटना), खुशी (वैशाली), सपना (पटना), ईशिका (मुजफ्फरपुर), एंड्री (पटना), सोनी कुमार आर्या (पटना), दीपांजलि (पटना), राजलक्ष्मी (पटना), कोमल (पटना), दिव्या (पटना), अनन्या (पटना), रिशिका किंजल (पटना), श्वेता (पटना), अनामिका (आरा)। कोच सह मैनेजर-ओमप्रकाश। 

साउथ :  याशिता सिंह (कप्तान, पटना), श्रुति गुप्ता (सीवान), अंशिका राज (पटना), सूर्या भारद्वाज (सीवान), अर्पिता (पटना), पूजा (पटना), सर्वणिमा चक्रवर्ती (पटना), प्रगति (पटना), पूजा (गया), निक्की (पटना), शिल्पी (गया), शैली (पटना), ज्योति (पटना), रानी (पटना), सुधा कुमारी (पटना)। कोच : शाह फहद यासीन, मैनेजर : सर्वेश हंसराज। 

नार्थ : शिखा भारती (पटना, कप्तान), शिखा सिंह (पटना), गीतांजलि रानी (पटना), अंकिता यादव (पटना), सन्ना अली (पटना), सुनैना मिश्रा (पटना), डौली (पटना), स्वास्तिका सिन्हा, मुस्कान (पटना), श्रेया (पटना), अंशु कुमारी (कैमूर), दिव्या दीप (पटना), स्नेहा (पटना), खुशी (पटना), ममता (गोपालगंज)। कोच-संतोष कुमार, मैनेजर-राहुल कुमार।

चैंपियनशिप का उद्घाटन कल सुबह 10:00 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के माननीय मंत्री रामसूरत राय, पाटलिपुत्र लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव जी के द्वारा किया जाएगा। बाहर से आये हुए सभी खिलाड़ियों के रुकने एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा पटना यूथ होस्टल में कई गई है।


Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की शानदार जीत, बीसीसीए रॉयल को 123 रन से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया। यश राज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की टीम ने 38.5 ओवर में 259 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रन और आदित्य राज ने 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान अमन कुमार ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में ओम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं रुद्र कुमार ने 2 विकेट, जबकि गोस्वामी प्रियंशु, प्रियंशु (कप्तान) और सरबजीत कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए रॉयल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 21.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रुद्र कुमार ने 19 रन और राहुल यादव ने नाबाद 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में यश राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4.4 ओवर में 6 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं सौरव प्रताप राणा, विराट वैभव और संदीप जूनियर ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की तैयारी पूरी, अंडर-15 सीजन-6 के लिए 12 टीमों घोषित; देखें अपना नाम

पटना, 20 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को सजाया और संवारा जा रहा है, पिच को बेहतर किया गया है और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रही इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। लीग के संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि लीग का उद्देश्य स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों को एक शानदार क्रिकेट आयोजन देखने को मिलेगा।

अंडर-15 के लिए सभी 12 टीमों की टीम लिस्ट

संत जोसेफ चेंजर्स : विशाल कुमार, रयान अनवर, तमजीद आलम, युवराज सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह, शौर्य समीर, श्याम कुमार, स्वजीत रवींद्र दक्ष, तेजस झा, जीत बाबू, आरव अरविंद, सृजन राय, अर्पित लाल, साहिल कुमार, दिव्यम ठाकुर।

आरका जैन टाइटंस : आशीष राज, सार्थक राज, युवराज कुमार, पीयूष रंजन, दिवाकर कुमार, आदित्य राज, साग्निक, पार्थ पुष्कर, शिवम कुमार, अनुभव कुमार, अंकुश कुमार राय, प्रिंस कुमार, पीयूष कुमार, अमृत राज, रुद्र प्रकाश मिश्रा।

वीजीयू थंडरबोल्ट : समर यादव, विश्वजीत आनंद, हिमांशु कुमार, अभिनव राज, आयुष सिंह, श्रेयांश कुमार, शिवांश कुमार, मानव कुमार, आशीष कुमार, नवीन कुमार, अभिनव प्रकाश, शिवा मल्होत्रा, सारस कुमार, वैभव राज, साहिल कुमार।

ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स: शुभम कुमार आर्य, आरव रॉय, आरुषि जैन, चिराग झा, हर्ष राज, सफल तेजस्वी, आयुष राज, अमित कुमार, पीयूष रंजन, आयुष कुमार, अंशु कुमार, हिमांशु राज, अनिकेत प्रकाश, आरव कुमार, मिहिर।

एसआरयू फाइटर्स: रोहित, अनुपम, नीरज, नमन भारती, आदर्श कुमार, श्याम कुमार, शुभ सिंह, प्रियांक राज, सुनील कुमार, कार्तिक चौधरी, सचिन कुमार, प्रभाकर परितोष, आयुष झा, प्रनत आर्यन, आनंद राज।

आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स : प्रियांशु कुमार, रेयांश कार्तिक, रियांश राज, आयुष राज, प्रत्यूष राज, प्रेम कुमार, तेजस यादव, आयुष कुमार केशरी, अंश राज, व्यान वत्स, अंश राज, नंदजी, रौनक रंजन, शाश्वत राज, अर्णय कुमार।

आदित्या दबंग: संकु शर्मा, अनमोल तिवारी, युगवीर यादव, धीरज कुमार, रोनित सिन्हा, हर्ष कुमार, आदर्श राज, कुणाल किशोर गुप्ता, दिव्यांशु राज, पीयूष राज, सुमित कुमार, शुभम कुमार, हर्ष राज, निखिल कुमार, रजनीश कुमार।

आरआईटी चैंपियंस: हिमांशु कुमार, ईशान शरण, मुन्ना कुमार, विनीत सिंह, अस्तित्व चंद्रा, सूर्य सिंह, शरद सिंह, आकाश कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, अभिनव अनुराग, अभिमान कुमार, ध्रुव कुमार, हरिओम, अमन।

जीएनआईओटी ब्लास्टर: अमन कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार झा, अंकित सिंह, रोहित कुमार झा, यशवर्धन दास, अर्नव पराशर, सिंघम रंजन, सौजस चौधरी, हर्षित कर्ण, जैकी कुमार, सार्थक श्रेष्ठा, करण, विनय, आयुष्मान जैन।

मानव रचना लायंस: आर्यन, क्योन विनायक, प्रशांत कुमार, पीयूष कुमार, सचिन कुमार, रितिक कुमार, सम्राट देव सिंह, साहिल राज, मयंक कुमार, गोलू कुमार, यश राज, शिवम कुमार, अभय सिंह, देव राज, शेख राशिद अमीन।

बिहर्स नाइटराइडर्स: शान कुमार, अनुपम नारायण, अर्णव राय, अथर इमाम, अमन राज, हर्षित शरण, वैभव विलास दयाल, हर्ष देव, पीयूष आनंद, श्रेयस राज, नैतिक अर्णव, रुद्रांश कुमार, विपुल कुमार, प्रेम कुमार, सौरव कुमार।

क्वांटम वॉरियर्स: आयुष राज, स्वयं राज, रक्षित सिंह, शुभम घोष, प्रांजल कुमार सिंह, रोहन सिंह, अमन कुमार, आशीष कुमार, साहिल शुभम, अंशुमान कुमार, अमनदीप कुमार, यशस्वी आनंद, शिवम कुमार, रजनीश कुमार, प्रत्यूष सुंदरम।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन: पीएसी की शानदार जीत, बीएसईबी को 24 रन से हराया

पटना, 20 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 24 रन से पराजित किया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने शानदार 67 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अभिजीत राजन ने 27 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तुषार कांत ने 22 रन और साकेत कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम 28.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार ने 4 विकेट झटके, जबकि ध्रुव कुमार ने 3 विकेट और कृत साहनी ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

पीएसी: 156/10 (35 ओवर),  सचिन कुमार 67, अभिजीत राजन 27, साकेत कुमार 22, रतन 11, अतिरिक्त 29, साकेत कुमार 5/24, मुकेश कुमार शर्मा 1/24, पंकज कुमार मिश्रा 1/29, तुषारकांत 1/16, गौरव कुमार 1/15,

बीएसईबी: 132/10 (28.2 ओवर), तुषार कांत 22, साकेत कुमार 22, यशस्वी शुक्ला 12, गौरव कुमार 11, प्रदीप 15, दीपक कुमार 15! रवि कुमार 4/31, ध्रुव कुमार 3/20, कृत साहनी 2/30, अनूप कुमार 1/0

Read More

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 अप्रैल से

पटना, 20 मार्च। आगामी 8 अप्रैल से बिहार के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी की पुण्य तिथि के अवसर पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी (स्व. प्रवीण के भाई) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल और एकेडमी की टीमें भाग लेंगी और आयोजन के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ प्रवीण चंद्रवंशी की स्मृति को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता और उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि भाग लेने को इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का फोटो कॉपी फॉर्म के साथ जमा करना होगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.