KRIDA NEWS

अंतर जोनल मुकाबला में चंपारण, सेंट्रल, अंगिका और सीमांचल जोन का विजयी अभियान।

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में पूल(ए) और संसारपुर खेल मैदान खगड़िया में पूल (बी) का अंतर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन मुकाबला खेला गया। बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल में बताया कि आगामी 10 जनवरी 2021 से आयोजित होने वाली बीसीसीआई का घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मध्यनजर बिहार क्रिकेट संघ ने युद्ध स्तर पर अंतर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रही है जिसमें सभी 8 जोन को दो पूल में बांटा गया है।

पूल (ए) में अंगिका, शाहाबाद, मिथिला और सीमांचल जोन शामिल है जिसके सभी मैच सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में खेला जा रहा है।

जबकि पूल (बी) में चंपारण, तिरहुत, सेंट्रल और मगध जोन को रखा गया है। जिसके सभी मैच संसारपुर खेल मैदान खगड़िया में खेला जा रहा है।

आज खेले गए पूल (ए) के मुकाबलों में अंगिका ने शाहाबाद को 7 रन से और सीमांचल ने मिथिला को 19 रनों से मात दी।

जबकि पूल (बी) के खेले गए मुकाबलों में चंपारण में तिरहुत जोन को 72 रनों से और सेंट्रल जोन मगध  को 1 रन से पराजित किया।

पूल (ए):- सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में आज खेले गए प्रथम उद्दघाटन मुकाबला अंगिका जोन और शाहाबाद जोन के बीच खेला गया। जिसमें अंगिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में विकास यादव के 56 रन की अर्धशतकीय पारी, मोहम्मद के 30 रन, गौरव भैया के 26 रन, बासुकीनाथ मिश्रा के 16 रन, सूर्या के नाबाद 12 रन और नीरज शर्मा के नाबाद 8 रन की उपयोगी पारी के सहारे 5 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। शाहाबाद जोन की ओर से कृष्णा ओझा ने 40 रन देकर सर्वाधिक 2 सफलता जबकि राहुल, प्रतीक कुमार और विकास कुमार पटेल को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहाबाद की टीम अंगिका जोन के गेंदबाज हिमांशु सिंह की घातक गेंदबाजी 14/04 की कहर से नहीं उबर सके और राजू कुमार के 33 रन, अंकित राज के 29 रन, वरूनराज के 21 रन, हर्ष राज पूरू के 25 रन जबकि विकास कुमार पटेल के नाबाद 17 रन और रितेश पांडे के नाबाद 4 रन की खेली गई पारी के संयुक्त प्रयास के बावजूद 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी और अंगिका की हाथों शाहाबाद जोन को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाज हिमांशु सिंह को 14/04 के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मुकाबला सीमांचल और मिथिला के बीच खेला गया जिसमें सीमांचल ने मिथिला को 19 रनों से पराजित किया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले श्रमण निग्रोध नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमांचल ने निर्धारित 20 ओवरों में श्रमण निग्रोध के नाबाद 57 रन, अंकित सिंह के 33 रन और अभिषेक बाबू के 17 रन की उपयोगी पारी के सहारे 4 विकेट खोकर 137 रन बनाए और जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य मिथिला को दिया। मिथिला की ओर से आदर्श सिंह ने 21 रन देकर सर्वाधिक दो सफलताएं हासिल की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला की टीम संजय यादव के 34 रन और विभूति भास्कर के नाबाद 39 रन की पारी के बावजूद 20 ओवरों में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी और मिथिला को सीमांचल की हाथ हो 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा । सीमांचल की ओर से राज सिंह नवीन ने 18/03, नवनीत किसलय 26/02 और सैफ खान 26/01 सफलता हाथ लगी।

पूल (बी):- संसारपुर खेल मैदान खगड़िया में आज खेले गए प्रथम उद्दघाटन मुकाबला चंपारण जोन और तिरहुत जोन के बीच 15 – 15 ओवरों का खेला गया। जिसमें चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में सकीबुल गनी के 57 रनों की अर्धशतकीय पारी व कप्तान सचिन कुमार सिंह के 19 रन, सूरज यादव के 18 रन और मोहम्मद अशफाक के नाबाद 10 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 4 विकेट खोकर 128 रन बनाए और जीत के लिए 129 रनों का लक्ष्य रखा। तिरहुत की ओर से प्रशांत सिंह ने 16 रन देकर सर्वाधिक दो सफलता जबकि शब्बीर खान और मोहित कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी ‌

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरहुत की टीम चंपारण के कप्तान सचिन कुमार सिंह की घातक गेंदबाजी 2.3 ओवरों में 07/04, रोहित कुमार 08/02, मुकेश कुमार 11/02 और सकीबुल गनी 12/01 के सामने तिरहुत जोन के बल्लेबाज मनीष कुमार गिरी 16 रन और सतीश कुमार 12 रन के अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और पूरी टीम 14.3 ओवरों में 56 रन पर ही ढेर हो गई और तिरहुत को चंपारण की हाथ हो 72 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। उम्दा प्रदर्शन करने वाले सकीबुल गनी 57 रन और 1 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरा मुकाबला सेंट्रल जोन और मगध जोन के बीच 13 – 13 ओवरों का खेला गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबला में सेंट्रल जोन ने मगध जोन को 01 रन से मात दी और उम्दा प्रदर्शन करने वाले विश्वजीत गोपाला को 32 रन की उपयोगी पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

इस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम ने निर्धारित 13 ओवरों में विश्वजीत गोपाला के 32 रन , आशुतोष कुमार के 16 रन और कप्तान अभिनव के नाबाद 10 रन की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर 82 रन बनाए और जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा। मगध की ओर से आशुतोष अमन 04/03, समर कादरी 19/03 और गौरव कुमार ने 18/02 किफायती गेंदबाजी करते हुए अपना काम पूरा किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगध जोन के बल्लेबाज हरशराज के 27 रन, शशीम राठौर के 12 रन और शोएब खान के नाबाद 18 रन के अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा न छू सका और सेंट्रल जोन के गेंदबाज रश्मिकांत रंजन 18/02 की अगुवाई में किफायती गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद इम्तियाज आलम ने 13/02, गौतम यादव ने 13/01 और अभिनव ने 23/01 सफलता हासिल कर  निर्धारित 13 ओवरों में 7 विकेट पर 81 रन ही बनाने दिया और सेंट्रल जोन ने इस रोमांचक मुकाबले को 1 रन से जीत कर अपना विजयी अभियान शुरू किया।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.