KRIDA NEWS

हार्दिक पांड्या का पारी बेकार, आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबानों ने भारतीय टीम को 66 रनों से हराया। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग के अंतर्गत खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 374/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 308/8 का स्कोर ही बना सकी। स्टीव स्मिथ को 105 रनों की धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई और टीम को मजबूत स्कोर की तरफ अग्रसर किया। आरोन फिंच ने 69 और डेविड वॉर्नर ने 54 गेंदों में अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19वें ओवर में 100 और 28वें ओवर में 150 का आंकड़ा पार किया।  

28वें ओवर में भारतीय टीम को पहली सफलता मिली और मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर (76 गेंद 69, 6 चौके) को आउट किया। हालाँकि इसके बाद आरोन फिंच ने दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 108 रनों की एक और बढ़िया साझेदारी निभाई एवं टीम को 250 के पार पहुंचाया। आरोन फिंच ने 117 गेंदों में अपना 17वां वनडे शतक लगाया और साथ ही 5000 रन भी पूरे किये। स्मिथ ने भी सिर्फ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 34वें ओवर में 200 और 39वें ओवर में 250 का आंकड़ा पार किया। फिंच ने 124 गेंदों में 9 चौके एवं 2 छक्कों की मदद से 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली और 40वें ओवर में 264 के स्कोर पर बुमराह ने उन्हें आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 41वें ओवर में 271 के स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर चहल का शिकार बने और ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। 

स्टीव स्मिथ ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर टीम को 43वें ओवर में 300 के पार पहुंचाया और चौथे विकेट के लिए 57 रनों की धुआंधार साझेदारी निभाई। मैक्सवेल ने 19 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 45वें ओवर में 328 के स्कोर पर शमी ने उन्हें आउट किया। 46वें ओवर में 331 के स्कोर पर नवदीप सैनी ने मार्नस लैबुशेन (2) को भी आउट किया।

स्टीव स्मिथ ने सिर्फ 62 गेंदों में अपना 10वां वनडे शतक पूरा किया और टीम को 370 के पार पहुंचाया। स्मिथ ने 66 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 105 रन बनाये। एलेक्स कैरी 13 गेंदों में 17 और पैट कमिंस 1 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने 110 रन बनाये। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा बुमराह, चहल और सैनी ने एक-एक विकेट लिया। 374/6 का स्कोर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।

बड़े लक्ष्य के जवाब में भारत को शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने तेज शुरुआत दी, लेकिन छठे ओवर में 53 के स्कोर पर जोश हेज़लवुड ने मयंक (18 गेंद 22) को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दसवें ओवर में 78 के स्कोर पर हेज़लवुड ने विराट कोहली (21 गेंद 21) और 80 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर (2) को आउट करके भारतीय टीम को जबरदस्त झटके दिए। भारत ने 14वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया, लेकिन उसी ओवर में 101 के स्कोर पर एडम ज़म्पा ने केएल राहुल (15 गेंद 12) को आउट करके टीम को जबरदस्त सफलता दिलाई।

यहाँ से शिखर धवन ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को संभाला। शिखर धवन ने 55 और हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत ने 29वें ओवर में 200 का आंकड़ा पार किया। हालाँकि 35वें ओवर में 229 के स्कोर पर ज़म्पा ने शिखर धवन (86 गेंद 74) को आउट किया और भारत को बहुत बड़ा झटका लगा। आखिरी 15 ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 144 रनों की जरूरत थी।

हार्दिक पांड्या ने 76 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 90 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन 39वें ओवर में 248 के स्कोर पर ज़म्पा की गेंद पर उनके आउट होने से भारत की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। 46वें ओवर में ज़म्पा ने 281 के स्कोर पर रविंद्र जडेजा (37 गेंद 25) को भी चलता किया। नवदीप सैनी (35 गेंद 29*) और मोहम्मद शमी (10 गेंद 13) ने टीम को 300 के पार पहुंचाया, लेकिन टीम को एकतरफा हार से नहीं बचा सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा चार और जोश हेज़लवुड ने तीन विकेट लिए। इनके अलावा मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया।


Read More

बीच नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार पुरुष टीम ने रचा इतिहास, जीता कांस्य पदक

पटना: उत्तराखंड के शिवपुरी बीच पर आयोजित द्वितीय बीच नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रोमांचक मुकाबले में बिहार ने तमिलनाडु को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया और राज्य का नाम रोशन किया।

बिहार की पुरुष टीम में रितेश कुमार, निशांत कुमार झा, प्रीयेश रंजन, राजा कुमार, विकास कुमार और काविश रज़ा खान शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

वहीं बिहार की महिला टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। महिला टीम की कप्तानी खुशबू कुमारी ने की। टीम में नीलू कुमारी, दृष्टि प्रकाश, ईशा नंदिनी, वर्षा सागर और स्वीटी कुमारी ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बिहार टीम के कोच संजीव कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित और प्रभावी खेल दिखाया। उनकी रणनीति और प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया।

टीम की इस उपलब्धि पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं बीच थ्रोबॉल एसोसिएशन बिहार के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करेंगे।

वहीं बीच थ्रोबॉल एसोसिएशन बिहार के सचिव सुमित कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : किरण क्रिकेट अकादमी की एक और शानदार जीत, स्किल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला स्किल क्रिकेट क्लब और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्किल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 17.1 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य ने 17 गेंदों पर 27 रन और सन्नी ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए।

किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राज कमल ने 28 रन देकर 3 विकेट और अंकुल नवीन ने 21 रन देकर 2 विकेट झटके।

73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सोनू संजीत ने 34 गेंदों पर 41 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अंकुल नवीन ने 46 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

स्किल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में पार्थ ने 8 रन देकर 1 विकेट लिया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकुल नवीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

रंजीत के शानदार शतक की बदौलत इंजीनियरिंग विभाग जीता, मेडिकल विभाग को 119 रनों से हराया

सोनपुर: सोनपुर मंडल अंतर्गत अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इंजीनियरिंग विभाग बनाम चिकित्सा विभाग के बीच खेला गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग ने 119 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में आए बल्लेबाज रंजीत ने शानदार 133 रन और तीसरे विकेट के रूप में आए जावेद के 35 रनों के योगदान से 170 रनों की साझेदारी की मदद से शानदार 208 रन बनाया।

इसके अलावा मिथिलेश ने 12 रनों का योगदान दिया। मेडिकल टीम की ओर से रितेश ने 03 विकेट और राजीव रंजन ने 02 विकेट लिया। इस प्रकार से इंजीनियरिंग विभाग ने मेडिकल विभाग को 209 रन मुश्किल लक्ष्य दिया।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी मेडिकल विभाग की टीम पहले 2 विकेट बिना किसी रन के गवां दी थी। उसके बाद निरंतर अंतराल में विकेट का पतन होता रहा। मेडिकल विभाग की ओर से एक मात्र बल्लेबाज गोपाल जो सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने सर्वाधिक कुल 27 रनों का योगदान दिया, परंतु इसके अलावा आए बल्लेबाजों में से डॉ रोचक सर ने 8 रन, राजीव रंजन ने 5 रन जीवट ने 15 रनों का योगदान दिया।

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ी विकास ने 03 ओवर में 10 रन देकर 02 विकेट हासिल किया। इसके अलावा राजीव, जावेद, रंजीत, कुंदन और मिथिलेश ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार से मेडिकल विभाग की टीम इंजीनियरिंग विभाग से 119 रन से पहली मुकाबल हार गई। मैन ऑफ़ द मैच का खिताब शतकवीर रंजीत को दिया गया।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: सत्यम कुंदन का तूफानी शतक, वाईएमसीसी ने क्रेसेंट सीसी को 221 रन से हराया

पटना, 16 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 16 मार्च को खेले गए मैच में वाईएमसीसी के सत्यम कुमार का जलवा रहा। उन्होंने 156 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाये। वाईएमसीसी ने क्रिसेंट सीसी को 221 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

मैच का सार

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 368 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 27.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वाईएमसीसी की बैटिंग

वाईएमसीसी की ओर से सत्यम कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों में 156 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। कप्तान विराट पांडे ने 54 रन तथा गुड्डू कुमार ने 40 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

368 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अभिनव सिन्हा ने 34 रन और नदीम स्ट्राइकर ने 28 रन बनाए, जबकि आदित्य सहाय ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 147 रन पर ऑल आउट हो गई।

वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। सत्यम कुमार ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दिव्यांश, कार्तिक पांडे और विराट पांडे को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर:

वाईएमसीसी – 368/9 (35 ओवर), सत्यम कुमार 156, विराट पांडे 54, गुड्डू कुमार 40, अमित कुमार 18, सूरज कश्यप 29, श्यामल पांडेय 10, गौरव राज 18, अतिरिक्त 41। नदीम स्ट्राइकर 3/64, शरवन कुमार 2/38, आदित्य सहाय 1/62

क्रिसेंट सीसी : 147 ऑल आउट (27.5 ओवर), अभिनव सिन्हा 34, नदीम स्ट्राइकर 28, आदित्य सहाय 23, मोहम्मद कैफ 10, रितविक राज 16, अतिरिक्त 21, गौरव राज 4/22, सत्यम कुमार 3/17, दिव्यांश 1/38, कार्तिक पांडेय 1/25, विराट पांडेय 1/15

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.