KRIDA NEWS

संतोष ट्रॉफी के खिलाड़ी गुड्डू कुमार को खुशी स्पोर्ट्स द्वारा सम्मानित और बास स्पोर्ट्स कंपनी द्वारा स्पांसर किया गया

बिहार के एक ऐसे फुटबॉल के खिलाड़ी जिन्होंने 2019-20 के सीजन में नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में उम्दा प्रदर्शन किया। उसके प्रदर्शन को देखते हुए बास स्पोर्ट्स कंपनी (Bas Sports Company) ने फुटबॉल का किट एवं मैच के अन्य जरूरी सामानों का स्पांसर किया। जी हम बात कर रहे है बिहार के फुटबॉल खिलाड़ी गुड्डू कुमार के बारे में। गुड्डू कुमार बिहार के उभरते खिलाड़ियों में से एक है, जिन्हें अब बास के तरफ से स्पांसरशिप भी मिल गया है। 

गुड्डू कुमार का जन्म बिहार के सारण जिले में हुआ। गुड्डू कुमार के पिता जी अखिलेश कुमार राय एक किसान है। उन्होंने खेती करते अपने बेटे को उस मुकाम तक पहुंचाया कि आज वो माता-पिता के साथ राज्य का नाम भी रौशन कर रहे है। 

गुड्डू कुमार की उपलब्धियां

गुड्डू कुमार अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में जिला और राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वही अंडर-19 टूर्नामेंट में जिला और राज्य के उपकप्तान भी रह चुके है। उन्हें बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के 67वें और 69वें एस एम मोइनुल हक़ कप में पुरस्कृत किया गया। उसके बाद 2019-20 के सीजन में गुड्डू का चयन संतोष ट्रॉफी हुआ। जहाँ उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया।इसके बाद इसी साल उनको प्रवीण सिन्हा के द्वारा बास स्पोर्ट्स कंपनी से स्पांसरशिप प्रदान किया गया। 

प्रवीण सिन्हा को स्पांसरशिप दिलाने और इतनी ऊंचाई तक पहुँचाने के लिए दिया धन्यवाद

गुड्डू कुमार ने प्रवीण सिन्हा के बारे में तारीफ करते हुए कहा कि उनके वजह से जो सपोर्ट मिला है उसको कभी नही भुला जा सकता है। वो बहुत अच्छे इंसान है और मुझे लगता है वो जरूरतमंदों का हमेशा मदद करते है। गुड्डू कहते है कि उन्होंने हमेशा से सपोर्ट किया है। गुड्डू अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले बहुत से लोग बोलते थे कि तुम्हारे लिए इससे बात कर रहा हूं, वो कर रहा हूँ। पर ऐसा होता नहीं था या साफ शब्दों में कहे कि लोग बस आपके परिस्थिति पर दिलासा देते थे। लेकिन प्रवीण सिन्हा से मिलने के बाद सब कुछ बदल गया। प्रवीण सिन्हा को जब गुड्डू के परेशानी के बारे में पता चला तो उन्होंने बास कंपनी से बात करके स्पांसरशिप की व्यवस्था करवा दी। मैं उनका दिल से धन्यवाद देता हूं। 

प्रमुख और कौटिल्य एकेडमी के अध्यक्ष ने गुड्डू कुमार को किया सम्मानित

प्रमुख और एकेडमी के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने इस मौके पर गुड्डू कुमार को सम्मानित किया और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कौटिल्य क्रिकेट एकेडमी के कोच प्रवीण सिन्हा, मिथलेश सिंह, नटवर सिंह, अश्वनी, राणा, बिट्टू, शिवा, कुणाल, बंटी और अन्य लोग मौजूद थे। 


Read More

बिहार स्कूल क्रिकेट लीग 2026: किडजी ने रोमांचक मुकाबले में KPS पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता

पटना: बिहार स्कूल क्रिकेट लीग 2026 (प्रथम सत्र) का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज YAASHVAN स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिक्रम (पटना) में खेला गया। फाइनल में KPS पब्लिक स्कूल और किड ज़ी, बिहटा की टीम आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अंततः किड ज़ी, बिहटा ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

मैच की शुरुआत में KPS पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने संयमित और प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। KPS की ओर से जयाश राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाए और टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। उनके साथ आदर्श आनंद ने भी नाबाद 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। किड ज़ी, बिहटा की ओर से गेंदबाजी में सचिन सिंह ने 2 विकेट और बिलाल बिन साहिद ने 1 विकेट हासिल किया।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड ज़ी, बिहटा की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया। हालांकि बीच-बीच में विकेट गिरते रहे, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखा और 24 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। किड ज़ी की ओर से सचिन सिंह ने 39 रनों की अहम पारी खेली, जबकि बिलाल साहा ने 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। KPS पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी में आयुष कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि अंश पांडेय को 1 सफलता मिली।

इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन सिंह को मैन ऑफ द मैच और MVP चुना गया। जयाश राज को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्समैन और आयुष कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डोनी पोलो पब्लिक स्कूल के अनुराग राणा को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के कुमार वैभव बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट तथा किड ज़ी, बिहटा के बिलाल साहा को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। KPS पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल कुमार को प्रमोटिंग प्लेयर, वीर सिंह को इमर्जिंग प्लेयर तथा दिव्यांशु राज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में कई अतिथि रहे मौजूद

पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव अमित कुमार, संजय शर्मा और पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अश्वनी कुमार सिंह, निशिकांत, भिखारी सिंह, चैत्य नवीन (समाजसेवी), कृष्णा पटेल, ज्योति सिंह, सुरेश मिश्रा, शांभवी राज और रिमझिम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अमित रंजन, प्रतीक कुमार और हिमांशु हरि ने किया।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन 6 का शानदार आगाज, जीएनआईओटी ब्लास्टर्स व आंजिक्य बॉम्बर्स ने जीत से खोला खाता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन 6 में सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरे मुकाबले में आंजिक्य बॉम्बर्स ने 23 रन से जीत दर्ज की।

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर संत जोसफ चैंजर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। संत जोसफ निर्धारित 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 128 रन बनाए। संत जोसफ की ओर से सर्वाधिक नाबाद 32 रन का योगदान शौर्य समीर ने दिया। जवाब में खेलने उतरी जीएनआईओटी ने लक्ष्य को 14.2 ओवर में कप्तान अमन के 52 रन और आयुष्मान जैन के नाबाद 48 रन की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम के अमन को हीलोसिटी फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर की डॉ. सदीक्षा और डॉ. निशी सिंह ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
संत जोसेफ चैंजर्स: 19 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन, सवजीत दक्षत 21, युवराज सिंह 12, रयान अनवर 15, शौर्य समीर नाबाद 32, अतिरिक्त 28, विनय कुमार 2/19, हर्षित कर्ण 2/28, रोहित झा 1/13।
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 14।2 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 48, अमन कुमार 52, करन कुमार 16, अतिरिक्त 16, अर्पित लाल 2/21।

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आंजिक्य बॉम्बर्स बनाम आरका जैन टाइटंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टाइटंस ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आंजिक्य ने कप्तान प्रियांशु राज के 60 रन व ओपनर बल्लेबाज प्रेम राज के 41 रन की बदौलत निर्धारित 18 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में टाइटंस की टीम 18 ओवर में सात विकेट पर 135 रन ही बना सकी। इस तरह यह मैच बॉम्बर्स ने 23 रन से अपने नाम कर लिया। टाइटंस के लिए कप्तान अशीष ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। विजेता टीम के प्रियांशु राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
आजिंक्य बॉम्बर्स: 18 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन, प्रेम राज 41, प्रियांशु राज कुमार 60, अतिरिक्त 28, रुद्र प्रकाश मिश्रा 1/31, स्वणिक 2/28।
आरका जैन टाइटंस: 18 ओवर में 7 विकेट पर 135, आशीष 32, सार्थक राज 26, प्रिंस सिंह 20, अतिरिक्त 27,अंश राज 2/15, प्रियांशु राज 1/14, प्रेम राज 1/7, शाश्वत राज 1/21।

Read More

बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज सम्पन्न: इंद्रजीत महिंद्रकर बने चैंपियन, ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। रोमांचक मुकाबलों से भरे इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंद्रजीत महिंद्रकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव उपविजेता रहे। हरियाणा के पृथ्वी शर्मा को द्वितीय उपविजेता का स्थान मिला।

अंतिम चक्र में शीर्ष बोर्ड पर क्रियाकोव ने शुरुआती गलती के बाद महज 13 चालों में मुकाबला ड्रॉ कर लिया। वहीं दूसरे बोर्ड पर इंद्रजीत महिंद्रकर ने बंगाल के परमब्रता सरकार को हराकर बढ़त बना ली। इसी बीच हरियाणा के पृथ्वी शर्मा ने नेपाल के चैंपियन रूपेश जायसवाल को हराकर शीर्ष समूह में जगह बनाई। तीनों खिलाड़ियों ने 8-8 अंक हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेक के आधार पर महिंद्रकर ने आधे अंक के अंतर से बाजी मारते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह

समापन समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं खेल मंत्री ने 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बिहार से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, सचिव धर्मेंद्र कुमार, निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य पुरस्कार विजेता

  1. इंद्रजीत महिंद्रकर (महाराष्ट्र) – ₹1,00,000 + ट्रॉफी
  2. पीटर क्रियाकोव (रूस) – ₹60,000 + ट्रॉफी
  3. पृथ्वी शर्मा (हरियाणा) – ₹40,000 + ट्रॉफी
  4. के.के. चटर्जी (प. बंगाल) – ₹30,000
  5. आलेख्य मुखोपाध्याय (प. बंगाल) – ₹25,000
  6. सुन्दरम कुमार (नई दिल्ली) – ₹22,000
  7. अंकित दास (प. बंगाल) – ₹20,000
  8. किशन कुमार (बिहार) – ₹18,000
  9. विवेक शर्मा (बिहार) – ₹16,000
  10. समीर चौधरी (दिल्ली) – ₹14,000

अन्य प्रमुख पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ (S60): पी.के. सिंह (बिहार)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: मरियम फातिमा (बिहार)
  • 1800 रेटिंग वर्ग: शिवमोहन द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
  • 1600 रेटिंग वर्ग: राइमा भट्टाचार्जी (प. बंगाल)
  • सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड: अभिषेक राज (बिहार)
  • सर्वश्रेष्ठ बिहार खिलाड़ी: कुमार गौरव

आयु वर्ग के विजेता (मुख्य)

अंडर-15: नवनील चट्टी, वेदांत राजेश, प्रखर चौरसिया
अंडर-13: शिवाय सिंह, देबाग्निक मोडक, अर्योजीत भौमिक
अंडर-11: देवांश केशरी, आदविक कुमार, मानस
अंडर-09: आर्यन कुमार, श्रेष्ठ कियान, मनोमय मंडल
अंडर-07: रुद्र प्रताप, अर्नव कुमार, कृष्णा के

Read More

ई.सी.डब्ल्यू.ए. सी.पी.एल. 2026: रोमांचक फाइनल में वॉरियर्स बने चैंपियन, चैलेंजर्स को 20 रन से हराया

पटना, 29 मार्च 2026: श्री कृष्ण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ई.सी.डब्ल्यू.ए. क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.पी.एल.) 2026 का भव्य समापन रविवार को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी भिड़ंत में ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स को 20 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स की टीम वॉरियर्स की सधी हुई और धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 9 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी।

इस जीत में वॉरियर्स के कप्तान कौशल राजपूत का अहम योगदान रहा। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान भी दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सीईओ स्वदेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेता टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. वॉरियर्स): कौशल राजपूत (कप्तान), विजय शर्मा, नवाज अहमद, रणजीत रंजन, ऋषि, राशिद हयात, अभिषेक, अंकित, सत्यजीत, हरिओम, आसिफ।

रनर-अप टीम (ई.सी.डब्ल्यू.ए. चैलेंजर्स): अभिषेक (कप्तान), राहुल पांडेय, प्रेम रंजन, आशुतोष, नवाजुद्दीन, अब्बास, अस्मित, पप्पू, विश्वकर्मा, दीपक, सतीश।

मुख्य प्रायोजक
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज (पटना), फॉनिक्स यूनिवर्सिटी (रुड़की), मारवाड़ी यूनिवर्सिटी (गुजरात) एवं मैत्री ग्रुप ऑफ कॉलेज (पटना) ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.