मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए, जिसमें दो महिला क्रिकेटरों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग लापता है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
मावनेई इलाके के सरपंच बाह बुद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर मेघालय का प्रतिनिधित्व करने वाली रजिया अहमद (30) और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव मलबे से निकाल लिये गये हैं।
मेघालय क्रिकेट संघ के महासचिव गिडिओन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया 2011-12 से राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रजिया ने पिछले साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मेघालय की ओर से भाग लिया था।
रजिया की टीम की साथियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, ‘रजिया की याद आएगी। हम उनकी आत्मा की शांति की लिये प्रार्थना करेंगे।’

PDCA सीनियर डिवीजन लीग में मुकाबला हुआ टाई, आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी ने साझा किए अंक
पटना, 1 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत रविवार यानी 1 मार्च को आरबीएनवाईएसी और पंचशील सीसी के बीच खेला गया रोमांचक मैच टाई पर समाप्त हुआ। पंचशील सीसी के अनिरुद्ध राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने 207-207 रन बनाए और मुकाबला बराबरी पर छूटा।
इंद्रजीत कुमार की कप्तानी पारी
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएनवाईएसी ने 27.5 ओवर में 207 रन बनाए। कप्तान इंद्रजीत कुमार ने 53 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। नंद किशोर ने 55 रन और रौनित ने तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पंचशील सीसी की ओर से अनिरुद्ध राज ने 4 विकेट लेकर आरबीएनवाईएसी की पारी को झटका दिया। प्रियांशु प्रतीक ने 3 विकेट और पार्थ कुमार ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को 207 रन पर रोक दिया।

पार्थ अविनाश और सोनू कुमार की दमदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचशील सीसी की शुरुआत शानदार रही। सोनू कुमार ने 49 रन की तेज पारी खेली, जबकि पार्थ कुमार ने 57 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अनिरुद्ध राज ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। पंचशील को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन की जरुरत थी पर उसके खाते में 14 रन ही आये और टीम 30 ओवर में 207/8 ही बना सकी और मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।
संक्षिप्त स्कोर
आरबीएनवाईएसी : 207/10 (27.5 ओवर), इंद्रजीत कुमार 74, नंद किशोर 55, रौनित 18, सिद्धांत विजय 16, उत्कर्ष कुमार 11, अनिरुद्ध राज 4/42, प्रियांशु प्रतीक 3/45, पार्थ कुमार 2/22, मोहम्मद सुल्तान 1/28
पंचशील सीसी : 207/8 (30 ओवर), पार्थ कुमार 57, सोनू कुमार 49, अनिरुद्ध राज 40, बिट्टू कुमार 16, आयुष राज 14, विकास कृष्णा 3/32, मोहम्मद शहबाज अनवर 2/35, उत्कर्ष कुमार 1/36, शाश्वत राज 1/68








