बिहार शरीफ के हॉस्पिटल मोड़ स्तिथ श्रम कल्याण मैदान से फिट इंडिया फ्रीडम रन के साथ मतदाता जागरूकता अभियान का सुभारम्भ उप विकास आयुक्त राकेश कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा किया गया। सुबह 6 बजे से फिट इंडिया रन और मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत श्रम कल्याण मैदान से एतवारी बाजार मोड़ होते हुए नालंदा समाहरणालय तक पैदल यात्रा किया गया।
इस मौके पर उप विकाश आयुक्त राकेश कुमार ने कहा कि फिट इंडिया का उद्देश्य है सभी स्वस्थ रहे और फिट रहे। इसी तरह देश को स्वस्थ रखने के लिए मतदान जरूरी है और जो लोग 18 वर्ष से उपर है, वो अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ कर मतदान करके देश को स्वस्थ बनाए।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सभी स्टेट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा और भी खेलो के खिलाड़ी जैसे-कबड्डी,एथलेटिक,हॉकी,रग्बी और अन्य खेलों के खिलाड़ी ने भाग लिया। इस दौरान नालंदा जिला खेल पदाधिकारी नरेश चौहान, परवेज़ मुस्तफा(कोषाध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा), विजय कुमार(संयुक्त-सचिव C.A.N), राणा सर(कबड्डी), वेरवेश जी(एथलेटिक्स), सुबोध सर, श्याम जी, धनंजय जी, अरविन्द जी और भी कई गणमान्य लोग मौजूद थे।








भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 दिसंबर 2025 तक मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में पूरे बिहार से सैकड़ों महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। ट्रायल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुनकर टीम का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल सके।आयोजकों ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।


